• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार: लोकसभा में हस्तक्षेप की मांग

संसद में आज पहलगाम और सिंदूर पर घमासान

July 28, 2025
जब मदरसे बन गए बारूदघर: मासूमियत की जगह जिहाद

शोपियां का मदरसा अवैध घोषित, 17 पूर्व छात्रों के आतंकी संगठनों से जुड़े होने का दावा

April 29, 2026
‘चैप्टर-1 खत्म’ — स्वाति मालीवाल का राजनीतिक पलटवार, मोदी-शाह की खुलकर तारीफ

‘चैप्टर-1 खत्म’ — स्वाति मालीवाल का राजनीतिक पलटवार, मोदी-शाह की खुलकर तारीफ

April 29, 2026
राजा शिवाजी में सितारों की भारी-भरकम फीस, फिल्म बनी चर्चा का विषय

राजा शिवाजी में सितारों की भारी-भरकम फीस, फिल्म बनी चर्चा का विषय

April 29, 2026
तीनों खान एक साथ स्क्रीन पर? आर्यन खान की सीरीज को लेकर चर्चाएँ तेज़

तीनों खान एक साथ? आमिर खान ने शाहरुख-सलमान संग फिल्म पर दिया संकेत

April 29, 2026
भारत में मोटर खेलों का नया दौर, पहली एफ-वन सिम रेसिंग चैम्पियनशिप लॉन्च

भारत में मोटर खेलों का नया दौर, पहली एफ-वन सिम रेसिंग चैम्पियनशिप लॉन्च

April 29, 2026
विराट कोहली का प्रेरक संदेश, लक्ष्य पाने के लिए समर्पण जरूरी

विराट कोहली का प्रेरक संदेश, लक्ष्य पाने के लिए समर्पण जरूरी

April 29, 2026
आईपीओ

पारले प्रोडक्ट्स के आईपीओ की चर्चा शुरू, निवेश बैंकों से बातचीत जारी

April 29, 2026
गर्मी की मार, कमजोर मानसून की आशंका… महंगाई बढ़ने के संकेत

गर्मी की मार, कमजोर मानसून की आशंका… महंगाई बढ़ने के संकेत

April 29, 2026
रेयर अर्थ मैग्नेट में आत्मनिर्भर होगा भारत, नई स्कीम जल्द

आने वाले महीनों में महंगी हो सकती हैं कारें, ऑटो सेक्टर पर लागत का बढ़ता दबाव

April 29, 2026
गन्ने का जूस: ताजगी का स्वाद, पर हर किसी के लिए नहीं

गन्ने का जूस: ताजगी का स्वाद, पर हर किसी के लिए नहीं

April 29, 2026
शिव कृपा पाने का अवसर: आज है भाद्रपद कृष्ण पक्ष का बुध प्रदोष व्रत

आज का भौम प्रदोष: भगवान शिव की विशेष कृपा का दुर्लभ योग

April 29, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 29 अप्रैल 2026

April 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 29, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

संसद में आज पहलगाम और सिंदूर पर घमासान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 28, 2025
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार: लोकसभा में हस्तक्षेप की मांग

डेस्क:संसद के मॉनसून सत्र का पहला सप्ताह हंगामे की भेंट चढ़ने के बाद सोमवार 28 जुलाई से सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्ष के बीच दो बड़े मुद्दों पहलगाम आतंकी हमला और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर तीखी बहस होने की संभावना है। दोनों पक्षों ने लोकसभा और राज्यसभा में 16-16 घंटे की चर्चा पर सहमति जताई है, जिससे संसद के इस सप्ताह में गरमा गर्म बहस तय मानी जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, सरकार की ओर से गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रमुख रूप से मोर्चा संभाल सकते हैं। वहीं, विपक्ष की ओर से राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव जैसे वरिष्ठ नेता सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के मुद्दों पर घेरने की तैयारी में हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बहस में हस्तक्षेप कर सकते हैं। वे अपनी सरकार के राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर ‘मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड’ को सदन के सामने रख सकते हैं।

ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार का रुख

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अभियान को “100 प्रतिशत सफल” बताया और कहा कि इससे भारत के स्वदेशी हथियारों की ताकत दुनिया के सामने आई। भारत का दावा है कि इस कार्रवाई में पाकिस्तान के कई एयरबेस को भारी नुकसान पहुंचा।

ट्रंप की ‘मध्यस्थता’ और अंतरराष्ट्रीय समर्थन पर बहस

विपक्ष इस बहस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत-पाकिस्तान संघर्ष में मध्यस्थता के दावों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि भारत को ऑपरेशन सिंदूर के लिए अपेक्षित अंतरराष्ट्रीय समर्थन नहीं मिला। इस बीच, कांग्रेस सांसद शशि थरूर, जिन्होंने अमेरिका समेत कई देशों में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था, को पार्टी की ओर से वक्ता बनाए जाने पर संशय बरकरार है, क्योंकि उन्होंने हमले के बाद सरकार की कार्रवाई का समर्थन किया था।

मतदाता सूची विवाद भी बना गतिरोध

संसद में गतिरोध का एक और बड़ा कारण बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया है। विपक्ष का दावा है कि इस कवायद के पीछे चुनावी लाभ का मकसद है, जबकि चुनाव आयोग इसे एक नियमित प्रक्रिया बता चुका है। सरकार का कहना है कि इस मुद्दे पर अलग से चर्चा संभव है, लेकिन अभी का फोकस राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति पर बहस पर होगा।

आगे क्या?

इस सप्ताह संसद में पहलगाम हमले, ऑपरेशन सिंदूर और चुनावी प्रक्रियाओं को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच जबरदस्त राजनीतिक टकराव देखने को मिल सकता है। सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कौन से नेता किस रणनीति के साथ मैदान में उतरते हैं और संसद की बहस किस दिशा में जाती है।

Previous Post

भारत-पाक फिर चर्चा में, ट्रंप ने थाई-कंबोडिया विवाद पर भी ली शांति की जिम्मेदारी

Next Post

देशभर में मॉनसून कहर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Next Post
मुंबई में झमाझम, अलर्ट जारी

देशभर में मॉनसून कहर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शोपियां का मदरसा अवैध घोषित, 17 पूर्व छात्रों के आतंकी संगठनों से जुड़े होने का दावा
  • ‘चैप्टर-1 खत्म’ — स्वाति मालीवाल का राजनीतिक पलटवार, मोदी-शाह की खुलकर तारीफ
  • राजा शिवाजी में सितारों की भारी-भरकम फीस, फिल्म बनी चर्चा का विषय
  • तीनों खान एक साथ? आमिर खान ने शाहरुख-सलमान संग फिल्म पर दिया संकेत
  • भारत में मोटर खेलों का नया दौर, पहली एफ-वन सिम रेसिंग चैम्पियनशिप लॉन्च
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In