• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मुंबई में झमाझम, अलर्ट जारी

देशभर में मॉनसून कहर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

July 28, 2025
जब मदरसे बन गए बारूदघर: मासूमियत की जगह जिहाद

शोपियां का मदरसा अवैध घोषित, 17 पूर्व छात्रों के आतंकी संगठनों से जुड़े होने का दावा

April 29, 2026
‘चैप्टर-1 खत्म’ — स्वाति मालीवाल का राजनीतिक पलटवार, मोदी-शाह की खुलकर तारीफ

‘चैप्टर-1 खत्म’ — स्वाति मालीवाल का राजनीतिक पलटवार, मोदी-शाह की खुलकर तारीफ

April 29, 2026
राजा शिवाजी में सितारों की भारी-भरकम फीस, फिल्म बनी चर्चा का विषय

राजा शिवाजी में सितारों की भारी-भरकम फीस, फिल्म बनी चर्चा का विषय

April 29, 2026
तीनों खान एक साथ स्क्रीन पर? आर्यन खान की सीरीज को लेकर चर्चाएँ तेज़

तीनों खान एक साथ? आमिर खान ने शाहरुख-सलमान संग फिल्म पर दिया संकेत

April 29, 2026
भारत में मोटर खेलों का नया दौर, पहली एफ-वन सिम रेसिंग चैम्पियनशिप लॉन्च

भारत में मोटर खेलों का नया दौर, पहली एफ-वन सिम रेसिंग चैम्पियनशिप लॉन्च

April 29, 2026
विराट कोहली का प्रेरक संदेश, लक्ष्य पाने के लिए समर्पण जरूरी

विराट कोहली का प्रेरक संदेश, लक्ष्य पाने के लिए समर्पण जरूरी

April 29, 2026
आईपीओ

पारले प्रोडक्ट्स के आईपीओ की चर्चा शुरू, निवेश बैंकों से बातचीत जारी

April 29, 2026
गर्मी की मार, कमजोर मानसून की आशंका… महंगाई बढ़ने के संकेत

गर्मी की मार, कमजोर मानसून की आशंका… महंगाई बढ़ने के संकेत

April 29, 2026
रेयर अर्थ मैग्नेट में आत्मनिर्भर होगा भारत, नई स्कीम जल्द

आने वाले महीनों में महंगी हो सकती हैं कारें, ऑटो सेक्टर पर लागत का बढ़ता दबाव

April 29, 2026
गन्ने का जूस: ताजगी का स्वाद, पर हर किसी के लिए नहीं

गन्ने का जूस: ताजगी का स्वाद, पर हर किसी के लिए नहीं

April 29, 2026
शिव कृपा पाने का अवसर: आज है भाद्रपद कृष्ण पक्ष का बुध प्रदोष व्रत

आज का भौम प्रदोष: भगवान शिव की विशेष कृपा का दुर्लभ योग

April 29, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 29 अप्रैल 2026

April 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 29, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

देशभर में मॉनसून कहर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 28, 2025
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुंबई में झमाझम, अलर्ट जारी

File Photo

डेस्क:देश के विभिन्न हिस्सों में मॉनसून सक्रिय है और जमकर बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि बरसात का यह सिलसिला अभी जारी रहने वाला है। मॉनसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में मौजूद है। पश्चिम बंगाल के तटवर्ती क्षेत्रों में बना डिप्रेशन मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया। अगले कुछ घंटों में इसके कमजोर होने की संभावना है। इसके प्रभागव से उत्तर-पश्चिम भारत में राजस्थान समेत अन्य इलाकों में भारी बारिश होगी। 29 से 31 जुलाई तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में 2 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर बरसात की संभावना है।

राजस्थान में आगामी दिनों में भारी बारिश के मद्देनजर कई जिलों ने 28-29 जुलाई को स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा की है। बारां, अंता, बांसवाड़ा, कोटा, डूंगरपुर, झालावाड़, भीलवाड़ा, अजमेर, टोंक और चित्तौड़गढ़ जिलों के जिलाधिकारियों ने स्कूलों की छुट्टियों के आदेश जारी किए हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पाली, अजमेर, टोंक, बारां सहित कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश भी होने की संभावना हैं। विभाग के अनुसार सोमवार को भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी, अति भारी व एक दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। जयपुर, अजमेर, जोधपुर संभाग में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

ओडिशा में बाढ़ से तबाही, 11 हजार लोग प्रभावित

ओडिशा में बाढ़ से 6 जिलों के 11,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, सुंदरगढ़ और क्योंझर जिलों के प्रभावित इलाकों से 1,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। विशेष राहत आयुक्त डी.के. सिंह ने कहा कि भारी बारिश के कारण सुवर्णरेखा, वैतरणी और जलका नदियों में आई बाढ़ से यह स्थिति उत्पन्न हुई। बालासोर जिले में ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल की पांच टीमें, एनडीआरएफ की एक टीम और अग्निशमन सेवा की 26 टीमें तैनात की गई हैं। मयूरभंज जिले में ओडीआरएएफ की एक और अग्निशमन सेवा की 23 टीमें तैनात की गई हैं। बचाव एवं राहत कार्यों के लिए इन जिलों में कुल 106 बचाव नौकाएं भी तैनात की गई हैं। स्वर्णरेखा को छोड़कर सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर घट रहा है।

केरल में नदियों और बांधों का जलस्तर बढ़ा

केरल के विभिन्न हिस्सों में रविवार को भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ। कई नदियों और बांधों का जलस्तर बढ़ गया। पेड़ उखड़ने से बड़ी संख्या में मकान क्षतिग्रस्त हो गए और कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। राज्य के तीन जिलों-इडुक्की, कन्नूर और कासरगोड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया। 6 अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया। पिछले कुछ दिनों में राज्य में तेज बारिश और तेज हवाओं के कारण विभिन्न हिस्सों में मामूली भूस्खलन और पेड़ उखड़ने की घटनाएं हुई हैं। नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है। आईएमडी ने खराब मौसम और तेज हवाओं के चलने के कारण मछुआरों को 29 जुलाई तक केरल-लक्षद्वीप तट पर और 31 जुलाई तक कर्नाटक तट पर मछली पकड़ने से जुड़ी गतिविधियां न करने की सलाह जारी की है।

Previous Post

संसद में आज पहलगाम और सिंदूर पर घमासान

Next Post

डब्लू यादव एनकाउंटर में ढेर, बिहार-उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Next Post
एनकाउंटर

डब्लू यादव एनकाउंटर में ढेर, बिहार-उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शोपियां का मदरसा अवैध घोषित, 17 पूर्व छात्रों के आतंकी संगठनों से जुड़े होने का दावा
  • ‘चैप्टर-1 खत्म’ — स्वाति मालीवाल का राजनीतिक पलटवार, मोदी-शाह की खुलकर तारीफ
  • राजा शिवाजी में सितारों की भारी-भरकम फीस, फिल्म बनी चर्चा का विषय
  • तीनों खान एक साथ? आमिर खान ने शाहरुख-सलमान संग फिल्म पर दिया संकेत
  • भारत में मोटर खेलों का नया दौर, पहली एफ-वन सिम रेसिंग चैम्पियनशिप लॉन्च
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In