डेस्क:पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि राजद में आम तो छोड़िए, खास भी सुरक्षित नहीं है। जिस पार्टी (आरजेडी) को लालू यादव ने खून-पसीने से सींचा, आज उसमें गरीबों और आम कार्यकर्ताओं के लिए कोई जगह नहीं हैं। वे रविवार की देर रात बोचहां में टीम तेज प्रताप के तत्वावधान में आयोजित जनसंवाद को संबोधित कर रहे थे। इसमें वे दूसरी पार्टियों के साथ-साथ राजद पर भी बरसे।
पूर्व मंत्री ने कहा कि कुछ दल और संगठन के लोग उन्हें पार्टी और परिवार से बेदखल करने के लिए षड्यंत्र रच रहे हैं। तेजस्वी के आसपास बाहरी लोगों का घेरा बना दिया है। ऐसे लोग उन्हें (तेज प्रताप) पार्टी और परिवार से बेदखल करने की साजिश रच रहे हैं। तेज प्रताप ने राज्य सरकार पर हमला बोला। कहा कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। हर तरफ लूट, हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है। प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं है।
जनसंवाद में कई राजद कार्यकर्ताओं ने टीम तेज प्रताप की सदस्यता ली। वहीं, विकास यादव को टीम तेज प्रताप का जिला अध्यक्ष, आकाश यादव को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मौके पर विकास कुमार, अभिषेक कुमार, आकाश कुमार, दिनेश राय समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

