• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
धीर, वीर व गंभीर बने मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण

धीर, वीर व गंभीर बने मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण

April 18, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

राहुल गांधी केस: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने ही आदेश पर लगाई रोक

April 18, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड आदित्य आनंद तमिलनाडु से गिरफ्तार

April 18, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने 77वें गणतंत्र दिवस पर देश को शुभकामनाएं, विकसित भारत का आह्वान

रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

April 18, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

ईरान का बड़ा कदम: होर्मुज मार्ग पर फिर प्रतिबंध, अमेरिका से बढ़ा विवाद

April 18, 2026
सोनिया गांधी

नागरिकता से पहले वोटर सूची में नाम: सोनिया गांधी से स्पष्टीकरण तलब

April 18, 2026
चुनावी माहौल में गरमाई राजनीति, पीएम मोदी बोले—घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस

पीएम मोदी की चेतावनी से गरमाई सियासत, बोले– सच को गांव-गांव पहुंचाएंगे

April 18, 2026
संसद से बाहर खड़ा एक अधूरा सपना

संसद से बाहर खड़ा एक अधूरा सपना

April 18, 2026
ईरान का साफ संदेश—न्यायसंगत शर्तें हों तभी मानेगा युद्धविराम

ट्रंप पर ईरान का तीखा हमला: एक घंटे में 7 झूठ बोले, “ऐसी बातचीत का क्या मतलब?”

April 18, 2026
पश्चिम एशिया संघर्ष: प्रियंका गांधी ने संसद में खुली बहस की मांग उठाई

महिला आरक्षण पर गरमाई राजनीति, प्रियंका गांधी ने दी चुनौती

April 18, 2026
महिला आरक्षण विवाद: तेलंगाना में प्रदर्शन, भाजपा अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

महिला आरक्षण विवाद: तेलंगाना में प्रदर्शन, भाजपा अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

April 18, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, शहरवार दरें स्थिर

April 18, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत; आधी रात बदले नए रेट

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

धीर, वीर व गंभीर बने मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण

आचार्यश्री ने आज के निर्धारित विषय को किया व्याख्यायित 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 18, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
धीर, वीर व गंभीर बने मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण
लाडनूं : शनिवार को प्रातःकालीन मुख्य प्रवचन कार्यक्रम के दौरान जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा प्रणेता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने सुधर्मा सभा में उपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ को आज के निर्धारित विषय को पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि जैन दर्शन में पुनर्जन्म का सिद्धांत प्राप्त होता है। जब उसे मोक्ष की प्राप्ति नहीं होती, उसे आगे से आगे जन्म लेना होता है। उसका अगला जन्म कहां होगा और इस जन्म से पहले कहां था ऐसा प्रश्न हो सकता है? पूर्वजन्म को जानने से भी ज्यादा मुश्किल पुनर्जन्म को जानना हो सकता है। शास्त्रकार ने बताया है कि जो अज्ञानी, मूर्ख, अधर्मी लोग जो बाल जीव होते हैं, वे मनुष्य जीवन को छोड़कर नरक में पैदा होते हैं। जो धीर पुरुष होता है, वीर और गंभीर भी होता है, वह आदमी गरिमापूर्ण होता है। आदमी को अपने जीवन में धीरता, वीरता और गंभीरता का विकास हो जाए तो जीवन कितना अच्छा हो सकता है।
जो बुद्धि से युक्त होता है और परीषहों में अविचलित रहने वाला होता है, वह धीर होता है। दुनिया में बुद्धिमान लोग भी मिल सकते हैं। उनमें स्मृति शक्ति भी अच्छी होती है। छोटे साधु-साध्वियों को तो अधिक-अधिक ज्ञान कंठस्थ करने का प्रयास करना चाहिए। बुद्धि का होना जीवन की बड़ी उपलब्धि होती है। बुद्धि का बढ़िया उपयोग करने का प्रयास करना चाहिए। कोई अपनी बुद्धि से लोगों का कल्याण करने का प्रयास करे, वह बहुत अच्छा आदमी होता है। विकार के हेतु के समक्ष रहते हुए भी जो शांति में होता है, वह धीर होता है। साधु को धीर बनने का प्रयास करना चाहिए।
इसी प्रकार आदमी हो अथवा साधु उसे वीर भी होने का प्रयास करना चाहिए। कोई समस्या भी आ जाए तो उसे दृढ़ता व मानसिक मनोबल से उन स्थितियों से निकलने का प्रयास करना चाहिए। वीरता के लिए शारीरिक सक्षमता भी आवश्यक होती है। शरीर की अनुकूलता हो और मनोबल अच्छा रहे तो वीरता भी बनी रहती है। इसी प्रकार जिस आदमी में गंभीरता भी होती है, वह जीवन में उच्चता को प्राप्त कर सकता है। मानव में ज्ञान की गहराई हो और आचरणों की ऊंचाई हो, मनस्वी आदमी में ऊंचाई और गहराई दोनों होना चाहिए। जितना संभव हो सके, आदमी को अपने भीतर धीरता रखने का प्रयास करना चाहिए।
आचार्यश्री ने योगक्षेम वर्ष के दौरान शिक्षण-प्रशिक्षण में समय नियोजित करने की प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि शिक्षण के बाद परीक्षा भी होना चाहिए। प्रशिक्षण आयोग की समीक्षा के बाद आचार्यश्री ने परीक्षा आदि के संदर्भ में की गई व्यवस्थाओं आदि की जानकारी चारित्रात्माओं को प्रदान की।
मंगल प्रवचन के उपरान्त आचार्यश्री ने चारित्रात्माओं की जिज्ञासाओं को समाहित किया। इसके पूर्व आचार्यश्री के मंगल प्रवचन से पूर्व साध्वीवृंद ने प्रज्ञा गीत का संगान किया। आचार्यश्री ने मंगल प्रवचन से पूर्व कुछ समय तक ध्यान का प्रयोग कराया।
Previous Post

रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Next Post

नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड आदित्य आनंद तमिलनाडु से गिरफ्तार

Next Post
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड आदित्य आनंद तमिलनाडु से गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • राहुल गांधी केस: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने ही आदेश पर लगाई रोक
  • नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड आदित्य आनंद तमिलनाडु से गिरफ्तार
  • धीर, वीर व गंभीर बने मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण
  • रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • ईरान का बड़ा कदम: होर्मुज मार्ग पर फिर प्रतिबंध, अमेरिका से बढ़ा विवाद
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In