• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राष्‍ट्र के नाम संबोधन में बोले इमरान खान- किसी भी तरह की गुलामी गलत

राष्‍ट्र के नाम संबोधन में बोले इमरान खान- किसी भी तरह की गुलामी गलत

March 31, 2022
बीसीसीआई का विशेष फैसला: 15 वर्षीय वैभव के साथ जाएंगे माता-पिता

दूसरे टी20 में बड़ा बदलाव संभव, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की चर्चा तेज

July 2, 2026
मंदिरों-स्कूलों के पास नहीं बिकेगी शराब, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला

तमिलनाडु: थलापति विजय सरकार ने 46 विकास परियोजनाएं रद्द कीं

July 2, 2026
भारत की राजनीति बनी ‘पार्टियों की फैक्ट्री’, हर दस दिन में नया दल

भारत की राजनीति बनी ‘पार्टियों की फैक्ट्री’, हर दस दिन में नया दल

July 2, 2026
कीव पर रातभर मिसाइल और ड्रोन हमले, कई जगह धमाके और नुकसान

कीव पर रातभर मिसाइल और ड्रोन हमले, कई जगह धमाके और नुकसान

July 2, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

चीन को पनामा नहर पर कब्जा नहीं करने देंगे; यह कभी नहीं होने देंगे: ट्रंप

July 2, 2026
तनाव बढ़ा होर्मुज पर: ईरान का साफ संदेश, दबाव में नहीं झुकेगा तेहरान

कतर में अमेरिका-ईरान वार्ता में सकारात्मक प्रगति, 14 सूत्रीय समझौते पर बढ़ी सहमति

July 2, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

पाकिस्तान में 125 वर्ष पुराना ऐतिहासिक गुरुद्वारा ध्वस्त, भारत ने जताया कड़ा विरोध

July 2, 2026
गुजरात में 50 से ज्यादा बुलडोजर गरजे, 3 दिन में 8000 घरों पर कार्रवाई

फरीदाबाद में फिर चला बुलडोजर: अरावली क्षेत्र के पास 100 से अधिक झुग्गियाँ ध्वस्त

July 2, 2026
तेजस्वी

तेजस्वी का हमला: नीतीश कुमार पर टिप्पणी से बिहार में सियासी हलचल

July 2, 2026
जीनत अमान का बड़ा बयान: “शादी से पहले साथ रहना जरूरी, वरना पछताना पड़ सकता है”

जीनत अमान का बड़ा बयान: “शादी से पहले साथ रहना जरूरी, वरना पछताना पड़ सकता है”

July 2, 2026
सनी देओल का फिटनेस मंत्र: “नो एक्सक्यूज़, स्टे फिट, स्टे हैप्पी”

सनी देओल ने रिटायरमेंट पर दिया बड़ा बयान: “मैं कभी ये लाइन नहीं छोड़ूंगा”

July 2, 2026
नीले आसमान का सफर: इंडिगो का संकट और सफलता

इंडिगो ने लॉन्च किया ‘लाइट’ किराया: केवल केबिन बैग यात्रियों के लिए सस्ती हवाई यात्रा का नया विकल्प

July 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

राष्‍ट्र के नाम संबोधन में बोले इमरान खान- किसी भी तरह की गुलामी गलत

मैंने सेवा के लिए ज्‍वाइन की पालिटिक्‍स

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 31, 2022
in मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
राष्‍ट्र के नाम संबोधन में बोले इमरान खान- किसी भी तरह की गुलामी गलत

File Photo

इस्‍लामाबाद: विपक्ष के अविश्‍वास प्रस्‍ताव के चलते मुश्किलों का सामना कर रहे पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार शाम को देश की आवाम को संबोधित किया। राष्‍ट्र के नाम अपने संबोधन में इमरान खान ने कहा कि मेरे पास सब कुछ था। मैंने 25 साल पहले सेवा के मकसद के साथ राजनीति में कदम रखा था। मैंने इंसाफ, इंसानियत और खुद्दारी के लिए पालिटिक्‍स ज्‍वाइन की। इमरान ने यह भी कहा कि सियासत में कदम रखते समय मैंने संकल्‍प लिया था कि किसी के आगे ना झुकुंगा ना अपनी कौम को झुकने दूंगा।

इमरान खान ने कहा कि मैं किसी मुल्‍क का नाम तो नहीं लूंगा लेकिन आपको बताना चाहता हूं कि आठ मार्च को एक विदेशी देश से हमें संदेश आता है जिसमें बताया जाता है कि वे पाकिस्तान पर क्यों गुस्सा हैं। उनका कहना था कि यदि इमरान खान को हटा दिया जाता है तो पाकिस्तान को माफ कर दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं किए जाने पर पाकिस्तान को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। यह किसी प्रधानमंत्री के खिलाफ नहीं पूरी आवाम के खिलाफ दखलंदाजी है।

इमरान खान ने कहा कि रविवार को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में वोटिंग होगी। इस रविवार को इसका फैसला हो जाएगा कि यह मुल्‍क अब किस तरफ जाएगा। क्या पाकिस्‍तान उसी गुलाम नीति पर चलेगा, क्‍या उन्‍हीं भ्रष्ट लोगों के हाथ में पाकिस्‍तान जाएगा जिन पर 30 साल से भ्रष्टाचार के आरोप हैं। मैंने जिंदगी में कभी हार नहीं मानी। नतीजा जो भी होगा उससे बाद मैं और ज्यादा ताकतवर होकर सामने आऊंगा।

इमरान खान ने कहा कि मैंने फैसला किया था कि हम ऐसी विदेश नीति बनाएंगे जिससे पाकिस्‍तान की आवाम का भला हो। मैंने आजाद विदेश नीति की बात कही थी। इमरान ने कहा कि पिछली सरकारों की सबसे बड़ी गलती थी कि 80 के दशक में पाकिस्‍तान आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका का सहयोगी बन गया। याद रखें उसी अमेरिका ने हमारे ऊपर प्रतिबंध लगाए थे। पिछली सरकारों की गलतियों के कारण मैंने पाकिस्तान को जलील होते और नीचे आते देखा है।

इमरान खान ने कहा कि अमेरिका का हिमायती बनना परवेज मुशर्रफ की सबसे बड़ी गलती थी। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान ने कई कुर्बानि‍यां दी जिसका श्रेय हमारे मुल्‍क को नहीं मिला। पिछली सरकारों के कार्यकाल में हमारे मुल्‍क में चार सौ ड्रोन अटैक हुए जिसकी निंदा तक नहीं की गई। जब मैंने इन हमलों के विरोध में धरना दिया तो मुझे तालिबान खान कहा गया। मैं आज ये बातें इसलिए बता रहा हूं ताकि आपको पता चले कि इन लोगों की विदेश नीतियां कैसी रही हैं।

इमरान खान ने कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि ईश्‍वर ने मुझे इज्‍जत, शोहरत और दौलत के साथ वह सब कुछ दिया जिसकी ख्‍वाहिश हर व्‍यक्ति की होती है। मुझे आज किसी चीज की जरूरत नहीं है। पाकिस्तान मुझसे सिर्फ महज पांच साल बड़ा है। मैं आजादी के बाद पैदा होने वाले देश की पहली पीढ़ी के लोगों में से हूं। मुझसे इस्‍तीफा देने की बातें कही गई। मैं क्रिकेटर रहा हूं। मैं आखिरी गेंद तक लड़ूंगा। रविवार को जो भी नतीजा हो मैं और ज्यादा ताकतवर बनकर उभरूंगा।

इमरान का कहना है कि विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव विदेशी साजिशों का नतीजा है। इमरान का आरोप है कि उनको सत्ता से बाहर करने के लिए विदेश से फंडिंग की जा रही है। माना जा रहा है कि इमरान का इशारा अमेरिका की ओर था। हालांकि अमेरिका की ओर से इस बारे में स्‍पष्टिकरण जारी किया गया है। अविश्वास प्रस्ताव लाने में संलिप्तता के आरोपों को नकारते हुए अमेरिका ने कहा है कि पाकिस्तान के मौजूदा राजनीतिक हालात पर उसकी ओर से कोई पत्र नहीं भेजा गया है।

पाकिस्‍तानी अ‍खबार डान की रिपोर्ट के मुताबिक इमरान ने उक्‍त पत्र को पाकिस्तान के प्रधान न्यायाधीश के साथ साझा करने की पेशकश की थी लेकिन बाद में मन बदल दिया। उन्‍होंने इस पत्र के बारे में अपने मंत्रियों को बताया है।

मालूम हो कि एक दिन पहले ही इमरान कथित तौर पर बहुमत खो चुके हैं। सत्ताधारी पीटीआइ के एक अहम सहयोगी दल अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में जाने की बात कही है। यही कारण है कि इमरान अपनी सरकार बचाने के लिए हर संभव कोशिशें कर रहे हैं। प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की एक महत्‍वपूर्ण बैठक बुलाई। वहीं विपक्ष का कहना है कि इमरान की सारी कोशिशें बेकार जाएंगी और वह अपनी सरकार नहीं बचा पाएंगे।

समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक दो प्रमुख सहयोगी दलों के पाला बदलने के बाद इमरान खान और विपक्ष के बीच निचले सदन को भंग करने के लिए अंदरखाने बातचीत चल रही है। उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो इमरान की ओर से विपक्ष को आफर दिया गया है कि यदि विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव वापस लेता है तो वह नेशनल असेंबली को भंग कर देंगे। यानी अब गेंद विपक्ष के पाले में है। यदि विपक्ष से इस फार्मूले पर समझौता हो जाता है तो अगस्‍त में नए सिरे से चुनाव कराए जा सकते हैं।

 

Previous Post

नेपाल के मंत्री ने देश को फिर से हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग का किया समर्थन

Next Post

नवरात्रि व्रत में कमजोरी दूर करने के लिए खाएं कुट्टू-पनीर पकौड़े

Next Post
नवरात्रि व्रत में कमजोरी दूर करने के लिए खाएं कुट्टू-पनीर पकौड़े

नवरात्रि व्रत में कमजोरी दूर करने के लिए खाएं कुट्टू-पनीर पकौड़े

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दूसरे टी20 में बड़ा बदलाव संभव, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की चर्चा तेज
  • तमिलनाडु: थलापति विजय सरकार ने 46 विकास परियोजनाएं रद्द कीं
  • भारत की राजनीति बनी ‘पार्टियों की फैक्ट्री’, हर दस दिन में नया दल
  • कीव पर रातभर मिसाइल और ड्रोन हमले, कई जगह धमाके और नुकसान
  • चीन को पनामा नहर पर कब्जा नहीं करने देंगे; यह कभी नहीं होने देंगे: ट्रंप
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In