डेस्क:दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे बाइक पर सवार होकर आए 3 नकाबपोश बदमाशों ने एल्विश के गुरुग्राम सेक्टर 57 वाले घर पर 20 राउंड से ज्यादा फायरिंग की। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। फायरिंग के वक्त एल्विश घर पर नहीं थे।
इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। एल्विश के घर की बालकनी के बाहर गोलियों के निशान साफ देखे जा सकते हैं।
एल्विश के घर पर फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

