• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
नेपाल

नेपाल में हिंसा और अराजकता: जेलों से 1400 से अधिक कैदी फरार

September 10, 2025
कार्ति चिदंबरम के कार्यालय पर छापे के बाद बवाल, जब्त नकदी भीड़ ने छीनी

कार्ति चिदंबरम के कार्यालय पर छापे के बाद बवाल, जब्त नकदी भीड़ ने छीनी

April 21, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, गर्मी से राहत के आसार

April 21, 2026
पहलगाम हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बदली भारत की रणनीत

पहलगाम हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बदली भारत की रणनीत

April 21, 2026
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पर टोल वसूली का दावा, ट्रंप बोले—ईरान पर हमारी जीत

जेडी वेंस पर ट्रंप का यू-टर्न, पाकिस्तान भेजने के दावे से पीछे हटे जेडी वेंस को पाकिस्तान

April 21, 2026
एप्पल इंक. की कमान अब जॉन टर्नस के हाथ

एप्पल इंक. की कमान अब जॉन टर्नस के हाथ

April 21, 2026
सऊदी आपत्ति के बाद पाकिस्तान की सूडान को हथियार आपूर्ति डील स्थगित

सऊदी आपत्ति के बाद पाकिस्तान की सूडान को हथियार आपूर्ति डील स्थगित

April 21, 2026
हुबली में पत्नी के अत्याचार से तंग आकर आत्महत्या, सुसाइड नोट में आरोप

कोटा में बीएससी छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, भविष्य को लेकर था परेशान

April 21, 2026
भारत-अमेरिका ट्रेड डील की पूरी तस्वीर, 10 पॉइंट में समझिए

भारत–अमेरिका आर्थिक रिश्तों में नया अध्याय, व्यापार वार्ता वाशिंगटन में शुरू

April 21, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

भारत की कूटनीतिक सक्रियता तेज, सऊदी अरब से डोभाल की उच्चस्तरीय वार्ता

April 21, 2026
वडोदरा में रमजान में अलग स्कूल टाइमिंग: विवाद उठा

उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी के चलते परिषदीय स्कूलों के समय में बदलाव, नया समय जारी

April 21, 2026
सम्राट का वार: विपक्ष की नजर में सिर्फ प्रियंका, मीसा और डिंपल ही नेता; आम महिलाओं को दिया धोखा

सम्राट का वार: विपक्ष की नजर में सिर्फ प्रियंका, मीसा और डिंपल ही नेता; आम महिलाओं को दिया धोखा

April 21, 2026
राहुल गांधी

नीतीश कुमार के फैसले पर सियासी संग्राम, राहुल गांधी का बड़ा बयान

April 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

नेपाल में हिंसा और अराजकता: जेलों से 1400 से अधिक कैदी फरार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 10, 2025
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
नेपाल

File Photo

डेस्क:नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के बाद युवाओं में बढ़े आक्रोश, उग्र प्रदर्शनों और हिंसा की घटनाओं के बीच देश की विभिन्न जेलों से लगभग 1432 कैदी फरार हो गए। कांतिपुर समाचार पत्र ने अपने एक्स हैंडल पर यह जानकारी साझा की। इसमें बताया गया कि महोतारी के जलेश्वर में जेल की दीवार तोड़कर 572 कैदी भाग निकले। नेपाल में कानून व्यवस्था के बिगड़े हालात का फायदा उठाकर कैदियों ने जेल से भागने में सफलता हासिल की।

महोत्तरी के पुलिस अधीक्षक हेरम्बा शर्मा ने बताया कि शाम सात बजे 500 से अधिक प्रदर्शनकारियों और जेल में बंद कैदियों ने मिलकर दीवार तोड़ी, जिसके बाद स्थिति अनियंत्रित हो गई। सोलुखुम्बु जेल में कैदियों ने आगजनी और तोड़फोड़ की, जिसमें 86 कैदी फरार हो गए। पुलिस उपाधीक्षक मनोजीत कुंवर के अनुसार, दोपहर में शुरू हुआ कैदियों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया और शाम तक वे जेल में तोड़फोड़ कर भागने में सफल रहे।

वहीं, तुलसीपुर जेल से 124 कैदी जेल तोड़कर फरार हो गए। जेल प्रमुख बीर बहादुर सेजुवाल ने बताया कि एक ब्लॉक में बंद 179 कैदियों में से 124 भाग निकले, जबकि 55 अभी भी जेल में हैं। कैलाली जेल के सभी 650 कैदियों के भी भागने की खबरें हैं।

पिछले दो दिनों से नेपाल के कई इलाकों में तोड़फोड़, पथराव और आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। उग्र भीड़ ने कई सरकारी इमारतों को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री कार्यालय सिंह दरबार, संघीय संसद, सर्वोच्च न्यायालय, विशेष न्यायालय, महान्यायवादी कार्यालय और शीर्ष राजनीतिक नेताओं के घरों व कार्यालयों में आगजनी और तोड़फोड़ की। इस बीच, राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने प्रदर्शनकारियों से हिंसा छोड़कर बातचीत के लिए आगे आने की अपील की है। उनके निजी सचिव ने बताया कि राष्ट्रपति ने सभी पक्षों से संवाद का आग्रह किया है।

प्रशासन और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए एक संयुक्त अपील जारी की। इसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। इसलिए, सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने और जान-माल को और नुकसान से बचाने की अपील की गई है। साथ ही सभी पक्षों से राजनीतिक बातचीत के जरिए शीघ्र और शांतिपूर्ण समाधान निकालने का आह्वान किया गया।

कांतिपुर समाचार पत्र के अनुसार, इस अपील पर नेपाल सरकार के मुख्य सचिव एकनारायण आर्यल, सेनाध्यक्ष अशोक राज सिगदेल, गृह सचिव गोकर्णमणि दुवादी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के हस्ताक्षर हैं। इन अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि स्थिति को स्थिर करने और आगे किसी भी हताहत या संपत्ति के नुकसान को रोकने के लिए नागरिकों का सहयोग और सभी पक्षों का संयम बेहद जरूरी है।

Previous Post

नेपाल में हिंसा पर पीएम मोदी का दुख, शांति की अपील

Next Post

मां ने तीन बेटियों को मारकर खुद दी जान

Next Post
छत्तीसगढ़: सुकमा में जादू-टोना के शक में दो दंपती समेत तीन की हत्या

मां ने तीन बेटियों को मारकर खुद दी जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कार्ति चिदंबरम के कार्यालय पर छापे के बाद बवाल, जब्त नकदी भीड़ ने छीनी
  • कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, गर्मी से राहत के आसार
  • पहलगाम हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बदली भारत की रणनीत
  • जेडी वेंस पर ट्रंप का यू-टर्न, पाकिस्तान भेजने के दावे से पीछे हटे जेडी वेंस को पाकिस्तान
  • एप्पल इंक. की कमान अब जॉन टर्नस के हाथ
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In