शंघाई: तिब्बत की पूर्वी ढलान पर स्थित माउंट एवरेस्ट के कैंपसाइट्स तक पहुंच बहाल करने के लिए रविवार को बड़े पैमाने पर बचाव कार्य चलाया गया। चीनी सरकारी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, बर्फ़ीले तूफ़ान की वजह से सड़कें अवरुद्ध हो गईं और करीब 1,000 लोग वहां फंस गए।
स्थानीय गांवों के सैकड़ों लोग और बचाव दल तैनात किए गए हैं, जो बर्फ हटाकर रास्ता साफ करने में जुटे हैं। यह इलाका समुद्र तल से 4,900 मीटर (करीब 16,000 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है। जिमू न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ पर्यटकों को पहाड़ से नीचे लाया भी गया है।
बर्फबारी शुक्रवार शाम से शुरू हुई थी और शनिवार भर लगातार जारी रही। टिंगरी काउंटी टूरिज्म कंपनी के आधिकारिक वीचैट अकाउंट पर जारी सूचना के मुताबिक, शनिवार देर रात से एवरेस्ट सीनिक एरिया के लिए टिकट बिक्री और प्रवेश को रोक दिया गया है।
वहीं, सीमा पार नेपाल में हालात और भी गंभीर बने हुए हैं। वहां शुक्रवार से लगातार बारिश और अचानक आई बाढ़ के चलते अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
