• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
निशिकांत दुबे

1956 का विवादित फैसला! निशिकांत दुबे बोले – कांग्रेस ने खनन-पेट्रोलियम मंत्रालय बेच दिया

October 6, 2025
राग–द्वेष से मुक्ति ही धर्म का वास्तविक स्वरूप — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” का प्रेरक प्रवचन

राग–द्वेष से मुक्ति ही धर्म का वास्तविक स्वरूप — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” का प्रेरक प्रवचन

June 25, 2026
बांग्लादेश को हराकर टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल के करीब पहुंचा भारत

बांग्लादेश को हराकर टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल के करीब पहुंचा भारत

June 25, 2026
राम मंदिर चढ़ावा मामला: प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू

राम मंदिर चढ़ावा मामला: प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू

June 25, 2026
सोनम वांगचुक

सोनम वांगचुक ने लद्दाख की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की घोषणा की

June 25, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

पेपर लीक विवाद के बीच गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री को घेरा

June 25, 2026
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

सीएम योगी बोले—कांग्रेस ने लोकतंत्र को कुचला, जनता को किया गुमराह

June 25, 2026
सभी परिस्थितियों को समभाव से सहन करने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

सभी परिस्थितियों को समभाव से सहन करने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

June 25, 2026
भारत में अमेज़न का 13 अरब डॉलर का बड़ा निवेश, एआई और क्लाउड पर फोकस

भारत में अमेज़न का 13 अरब डॉलर का बड़ा निवेश, एआई और क्लाउड पर फोकस

June 25, 2026
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

साई सुदर्शन की 132 रन की पारी, भारत-ए का स्कोर 218/4

June 25, 2026
म्यांमार-थाईलैंड में भूकंप से भारी तबाही

जब कांपी धरती और थम गईं लाखों सांसें

June 25, 2026
उद्धव का पलटवार: जिनके लिए प्रचार किया, वही शिवसेना मिटाने पर उतरे

महाविकास अघाड़ी में बढ़ीं दरार की अटकलें, उद्धव ठाकरे ने उठाए एकजुटता पर सवाल

June 25, 2026
भाजपा का ‘वोटर जोड़ो’ अभियान: युवाओं और प्रवासियों पर फोकस

2027 चुनावी तैयारी में जुटी भाजपा, उत्तर प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव

June 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 26, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

1956 का विवादित फैसला! निशिकांत दुबे बोले – कांग्रेस ने खनन-पेट्रोलियम मंत्रालय बेच दिया

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 6, 2025
in देश, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
निशिकांत दुबे

डेस्क:भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 1956 में केंद्रीय खनन और पेट्रोलियम मंत्रालय को सेराजुद्दीन एंड कंपनी को बेच दिया था। दुबे की ओर से साझा किए गए दस्तावेजों के अनुसार, सेराजुद्दीन एंड कंपनी मध्य 20वीं सदी में एक प्रमुख खनन कंपनी थी। यह मैंगनीज अयस्क के पट्टों को हासिल करने के लिए जानी जाती थी। बीजेपी सांसद ने आरोप लगाया कि तत्कालीन खनन मंत्री केडी मालवीय की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस एसके दास ने की थी। उन्होंने कहा कि मालवीय को 1977 में मुंबई हाई ऑयल घोटाले से संबंधित मामले में जेल हुई थी। हालांकि, 1980 में कांग्रेस सरकार ने ही इस मामले को वापस ले लिया था।

निशिकांत दुबे ने एक्स पोस्ट में कहा, ‘राहुल गांधी की पार्टी के कारनामे बेजोड़ हैं। इसीलिए कांग्रेस धन-संपदा से भरी हुई है। पार्टी ने 1956 में सेराजुद्दीन को खनन और पेट्रोलियम मंत्रालय बेच दिया था। खुद प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने लोकसभा में इसे स्वीकार किया। तत्कालीन मंत्री केडी मालवीय की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज दास जी ने की थी और 4 आरोपपत्र दाखिल किए गए थे। उन्होंने 1963 में इस्तीफा दे दिया था। गांधी परिवार के भ्रष्टाचार का पर्दा न उठ जाए, इसलिए 1977 में उन्हें मुंबई हाई ऑयल घोटाले में जेल हुई थी। लेकिन गांधी परिवार ने 1980 में फिर से इस मामले को वापस ले लिया।’

महारानी गायत्री देवी के मामले पर क्या कहा

इससे पहले, 3 अक्टूबर को निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने जयपुर की पूर्व महारानी गायत्री देवी और उनके बेटे कर्नल भवानी सिंह को जेल में डाल दिया था। उन्होंने कहा कि भवानी सिंह ने 1962 के युद्ध में हिस्सा लिया और 1971 के युद्ध में अहम योगदान दिया। उनकी मां को 1975 में जेल में डाल दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया, ‘सौंदर्य भी गांधी परिवार के लिए खतरनाक हो सकता है। क्या आप जानते हैं कि इंदिरा गांधी जी जयपुर राजघराने की रानी गायत्री देवी जी की सुंदरता से ईर्ष्या करती थीं? महारानी गायत्री देवी जी और उनके बेटे कर्नल भवानी सिंह ने 1962 के युद्ध में हिस्सा लिया और 1971 के युद्ध में अहम योगदान दिया था। दोनों को 1975 में कांग्रेस पार्टी ने नशा तस्करी, हवाला तस्करी और हथियार तस्करी के आरोपों में जेल भेज दिया था। राहुल गांधी जी यही आपकी पार्टी का संविधान है, आपको यह कोलंबिया में बताना चाहिए।’

Previous Post

ऑनलाइन प्रेम जाल में फंसी शिक्षिका, करोड़ों की ठगी

Next Post

सुप्रीम कोर्ट परिसर में सीजेआई गवई पर जूता फेंका, आरोपी वकील हिरासत में

Next Post
मुख्य न्यायाधीश गवई बोले — क्रीमी लेयर की मान्यता न्यायिक यात्रा का निर्णायक क्षण

सुप्रीम कोर्ट परिसर में सीजेआई गवई पर जूता फेंका, आरोपी वकील हिरासत में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • राग–द्वेष से मुक्ति ही धर्म का वास्तविक स्वरूप — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” का प्रेरक प्रवचन
  • बांग्लादेश को हराकर टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल के करीब पहुंचा भारत
  • राम मंदिर चढ़ावा मामला: प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू
  • सोनम वांगचुक ने लद्दाख की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की घोषणा की
  • पेपर लीक विवाद के बीच गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री को घेरा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In