डेस्क:देश की सर्वोच्च अदालत से सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी.आर. गवई पर एक वकील ने जूता फेंक दिया। यह घटना उस समय हुई, जब मुख्य न्यायाधीश एक मामले की सुनवाई कर रहे थे। अदालत परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत स्थिति पर काबू पा लिया और आरोपी को पकड़ लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, जूता फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान 60 वर्षीय वकील राकेश किशोर के रूप में हुई है। घटना के बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया और अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस घटना के पीछे उसका मकसद क्या था।
घटना के बाद चीफ जस्टिस बी.आर. गवई ने संयम और धैर्य का परिचय देते हुए प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “मुझे ऐसी चीज़ों से कोई फर्क नहीं पड़ता।” उनके इस बयान से अदालत का माहौल सामान्य हुआ और सुनवाई को आगे बढ़ाया गया।
सुप्रीम कोर्ट के भीतर इस तरह की घटना दुर्लभ मानी जाती है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वकील ने ऐसा कदम क्यों उठाया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अब सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर कैसे अदालत परिसर के भीतर इस तरह की घटना घट गई।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
