• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
गौतम गंभीर

गंभीर पर तिवारी का वार: रोहित, विराट और अश्विन को टीम से बाहर करने की थी साजिश!

October 8, 2025
भारत और चीन ने सीमा और व्यापार में नई शुरुआत की

भारत–चीन रिश्तों में नरमी के संकेत: डोभाल–वांग यी वार्ता रही रचनात्मक

June 23, 2026
उत्तर भारत में मौसम का बदलेगा मिजाज, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

उत्तर भारत में मौसम का बदलेगा मिजाज, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

June 23, 2026
भारत की ब्रह्मोस मिसाइल का दुनिया में जलवा, अरब देशों भी खरीदने कतार में लगे

भारत-यूएई रक्षा संबंध मजबूत: ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने में दिखी रुचि

June 23, 2026
सपा प्रमुख मायावती ने फेंका 2027 का पासा, सर्वजन राजनीति फिर केंद्र में

मायावती की 2027 रणनीति: सवर्ण समाज पर साधा राजनीतिक फोकस

June 23, 2026
चुनाव के दौरान अमित शाह को दी थी धमकी, अब अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बंगाल में FIR

टीएमसी में बड़ा सियासी बवाल, ‘बागी धड़े’ का दावा—ममता बनर्जी हटाई गईं, अभिषेक बनर्जी सस्पेंड

June 23, 2026
आकाश चोपड़ा

जायसवाल के बाहर होने पर विवाद, आकाश चोपड़ा ने जताई हैरानी

June 23, 2026
आईसीसी से बड़ा कोई देश नहीं” : टी20 विश्व कप के बाद जय शाह का बड़ा बयान

आईसीसी की नई पहल: महिला खिलाड़ियों के लिए मातृत्व के बाद वापसी की गाइडलाइन जारी

June 23, 2026
बॉबी देओल

‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ पर सवाल सुन बॉबी देओल का रिएक्शन—“यह कौन-सा शो है?”

June 23, 2026
विक्रम भट्ट का खुलासा: जेल के बाद बदल गए रिश्ते, कई दोस्तों ने तोड़ी बातचीत

“यह तो मेरी ही फिल्म है”—हॉलीवुड फिल्म देखकर भावुक हुए विक्रम भट्ट

June 23, 2026
DA का ब्रेक, सैलरी का बूस्ट? 8वें वेतन आयोग से पहले संकेत

वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें, कई बैंकों में 8% से अधिक रिटर्न का मौका

June 23, 2026
इलेक्ट्रिक व्हीकल दक्षता में टाटा मोटर्स और महिंद्रा का शानदार प्रदर्शन

इलेक्ट्रिक व्हीकल दक्षता में टाटा मोटर्स और महिंद्रा का शानदार प्रदर्शन

June 23, 2026
आईपीओ

एडविट ज्वेल्स आईपीओ: निवेशकों के लिए खुला नया अवसर, बाजार में लिस्टिंग की तैयारी

June 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 23, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

गंभीर पर तिवारी का वार: रोहित, विराट और अश्विन को टीम से बाहर करने की थी साजिश!

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 8, 2025
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
गौतम गंभीर

स्पोर्ट्स डेस्क:रोहित शर्मा से हाल ही में भारतीय वनडे टीम की कप्तानी छीन ली गई। उनकी जगह शुभमन गिल को वनडे कप्तान नियुक्त किया गया है। वह भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान भी हैं। रोहित से कप्तानी छिनने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने हेड कोच गौतम गंभीर पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। तिवारी ने कहा कि गंभीर ने रोहित, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन को टेस्ट रिटायरमेंट का फैसला लेने के लिए मजबूर किया था। स्टार बल्लेबाज रोहित और विराट ने मई 2025 में टेस्ट से संन्यास की घोषणा की थी। दोनों टी20 इंटरनेशनल से भी रिटायरमेंट ले चुके हैं और सिर्फ वनडे में एक्टिव हैं। वहीं, दिग्गज स्पिनर अश्विन ने दिसंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अचानक रिटायरमेंट ले लिया था।

पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री तिवारी ने इनसाइडस्पोर्ट से कहा, “अगर सीनियर खिलाड़ी टीम में हैं, अगर अश्विन टीम में हैं, अगर रोहित और विराट टीम में हैं, जिन्होंने बहुत क्रिकेट खेला है, ये खिलाड़ी हेड कोच या बाकी स्टाफ से कहीं ज्यादा स्थापित हैं। अगर ये किसी बात पर सहमत नहीं होते तो ये लोग सवाल उठाते। उन्होंने बस यह सुनिश्चित किया कि ये खिलाड़ी टीम में न हों। मैंने देखा है कि जब से हेड कोच (गंभीर) की जिम्मेदारी संभाली है, तब से कई कंट्रोवर्सी पैदा हो चुकी हैं। कई चीजें जो हो रही हैं, वे भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छी नहीं हैं।” बता दें कि राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त होने के बाद गंभीर ने जुलाई 2024 में टीम इंडिया के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली।

तिवारी ने कहा, ”मेरा मानना ​​है कि जब से वह हेड कोच बने हैं, अश्विन ने संन्यास लिया। रोहित और विराट ने भी ऐसा किया। और भी कई चीजें हुई हैं, जैसे खिलाड़ियों को अप्रत्याशित रूप से टीम में शामिल किया जाना और फिर सीधे प्लेइंग इलेवन में चुने जाना। हमने देखा है कि गंभीर कंसिस्टेंट नहीं रहे हैं।” हालांकि, तिवारी को लगता है कि हेड कोच रोहित और विराट को आने वाले समय में वनडे टीम से बाहर नहीं करेंगे क्योंकि दोनों का इस फॉर्मेट में रिकॉर्ड शानदार है। रोहित और विराट ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक्शन में नजर आएंगे। भारत को 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध तीन वनडे खेलने हैं।

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, “मेरा मानना ​​है कि जो परिस्थितियां बनी हैं, जो माहौल बना है, जो दबाव इन खिलाड़ियों पर है, मुझे लगता है कि रोहित और विराट भारतीय क्रिकेट के बेहतरीन सेवक रहे हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उन्होंने अपना सबकुछ झोंक दिया है। अगर इन खिलाड़ियों को लगता है कि चीजें उनकी छवि को प्रभावित कर रही हैं और ड्रेसिंग रूम में उनकी जरूरत नहीं है तो वे संन्यास लेने पर विचार कर सकते हैं। मेरा मानना ​​है कि वे खेलना चाहते हैं। मुझे लगता है कि गंभीर इन दोनों खिलाड़ियों को टीम में न शामिल करने का इतना बड़ा फैसला नहीं लेंगे, क्योंकि सीमित ओवरों के फॉर्मेट में दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया है। अगर गौतम इन दोनों को वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टीम में शामिल नहीं करते हैं तो यह वाकई एक गलत फैसला होगा।”

Previous Post

अक्षय-सैफ की वापसी: ‘हैवान’ में आमने-सामने होंगे दो सितारे

Next Post

वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 में इंग्लैंड की बादशाहत, भारत की गद्दी गई हाथ से

Next Post
वुमेंस वर्ल्ड कप

वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 में इंग्लैंड की बादशाहत, भारत की गद्दी गई हाथ से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत–चीन रिश्तों में नरमी के संकेत: डोभाल–वांग यी वार्ता रही रचनात्मक
  • उत्तर भारत में मौसम का बदलेगा मिजाज, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट
  • भारत-यूएई रक्षा संबंध मजबूत: ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने में दिखी रुचि
  • मायावती की 2027 रणनीति: सवर्ण समाज पर साधा राजनीतिक फोकस
  • टीएमसी में बड़ा सियासी बवाल, ‘बागी धड़े’ का दावा—ममता बनर्जी हटाई गईं, अभिषेक बनर्जी सस्पेंड
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In