डेस्क: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत जम्मू-कश्मीर के किसानों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। सरकार ने राज्य के 8.55 लाख पात्र किसानों के खातों में ₹171 करोड़ की राशि जारी कर दी है। यह राशि योजना की 17वीं किस्त के रूप में दी गई है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को बताया कि प्रदेश के करीब 8.55 लाख पात्र किसानों को पीएम किसान योजना के तहत लगभग ₹171 करोड़ की सहायता राशि दी जा रही है।
बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने 26 सितंबर को पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी की थी। यह किस्त फिलहाल उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के किसानों को खाते में दी गई थी। बता दें कि इन राज्यों में हाल ही में हुई भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से फसलें बर्बाद हो गईं, इससे किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है।
सीधे खातों में भेजी गई राशि
केंद्र सरकार ने यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित की है। इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र किसान को ₹6,000 प्रति वर्ष तीन समान किस्तों में प्रदान किए जाते हैं — हर चार महीने में ₹2,000 की किस्त के रूप में।
क्या है डिटेल
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से प्रदेश के किसानों को स्थिर आय सहायता मिल रही है, जिससे वे अपनी खेती-बाड़ी की लागत, बीज और खाद जैसे जरूरी खर्च आसानी से वहन कर पा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह पहल राज्य में कृषि उत्पादकता बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद कर रही है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
