भागदौड़ भरे जीवन में कुछ व्रत-त्योहार ऐसे होते हैं, जो आपके अपनों के आपके पास होने का अहसास करवाते हैं। ऐसा ही एक प्यार और आस्था की डोर से बंधा त्योहार करवाचौथ है। करवाचौथ व्रत हर सुहागिन स्त्री के लिए बेहद खास महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन भूखे-प्यासे रहकर अपने पति का लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। ऐसे में पतियों का भी फर्ज बनता है कि वो इस खास मौके पर अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवाए। अगर आप इस बार अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवाने के लिए कोई रोमांटिक सी जगह तलाश रहे हैं तो करवाचौथ के 3 रोमांटिक डेस्टिनेशन आपको पसंद आ सकते हैं। जहां आप दोनों चांद की चांदनी में एक-दूसरे के साथ समय बिताने के साथ व्रत खोल सकते हैं और नई यादें बना सकते हैं।
करवाचौथ के 3 रोमांटिक डेस्टिनेशन
मुनार (केरल)
चाय के बागानों, घने जंगलों और एराविकुलम नेशनल पार्क की हरियाली में घूमना बेहद सुकून भरा हो सकता है। यहां पार्टनर के साथ बैकवाटर्स पर हाउसबोट राइड रोमांस की हदें पार कर देगी। आप यहां पार्टनर के साथ आकर टी एस्टेट्स में वॉक लें, वाटरफॉल्स देखें और साउथ इंडियन थाली का स्वाद लें। चांद की रोशनी में हाउसबोट पर बैठकर पार्टनर का करवाचौथ का व्रत खुलवाना आपके लिए यादगार लम्हा बन जाएगा। बता दें, दक्षिण भारत का ‘गॉड्स ओन कंट्री’ के नाम से मशहूर राज्य केरल कोच्चि एयरपोर्ट से लगभग 110 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जो करवाचौथ को ट्रॉपिकल टच देता है।
जैसलमेर (राजस्थान)
थार रेगिस्तान में ऊंट की सवारी आपके लिए एक अद्भुत अनुभव हो सकती है, जहां आप पार्टनर के साथ सुनहरे रेत के टीलों पर सूर्यास्त के नजारे का आनंद और रात में तारों से भरा आसमान देख सकते हैं। जो करवाचौथ को डेजर्ट रोमांस में बदल देंगी। यहां से चांद बेहद खूबसूरत और चमकदार लगता है। आप यहां पहुंचकर पार्टनर के साथ सम सैंड ड्यून्स में कैंपिंग करें, राजस्थानी संगीत सुनें और रेगिस्तान में ही व्रत खोलकर डिनर करें। यहां पहुंचने के लिए आपको दिल्ली से ट्रेन से 12-14 घंटे का सफर तय करना होगा। आप यहां आने के लिए लक्जरी टेंट बुक करें, जो कपल्स के लिए परफेक्ट होते हैं।
मनाली (हिमाचल प्रदेश)
हिमालय की गोद में बसा यह हिल स्टेशन ट्रेकिंग, एडवेंचर और शांत झीलों के लिए मशहूर है। सोलंग वैली में सूर्यास्त देखना प्यार को और गहरा कर देगा। रोहतांग पास जाएं, हिडिंबा मंदिर में प्रार्थना करें और पार्वती नदी के किनारे पिकनिक मनाएं। चंद्रमा की रोशनी में व्रत का प्रसाद बांटें। यह जगह हनीमूनर्स के लिए आइडियल हो सकती है, लेकिन ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े साथ रखें।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
