• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अमेरिका में 10 दिन से चल रहे शटडाउन का असर, सरकारी कर्मचारियों की छंटनी शुरू

अमेरिका में 10 दिन से चल रहे शटडाउन का असर, सरकारी कर्मचारियों की छंटनी शुरू

October 11, 2025
‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

June 20, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

भीषण गर्मी से राहत के संकेत, उत्तर भारत में बारिश का पूर्वानुमान

June 20, 2026
श्रीकांत

टीम इंडिया की रणनीति पर विवाद, श्रीकांत ने कोच गंभीर को घेरा

June 20, 2026
बीसीसीआई का विशेष फैसला: 15 वर्षीय वैभव के साथ जाएंगे माता-पिता

वैभव सूर्यवंशी का भविष्य सुरक्षित, लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता जरूरी

June 20, 2026
हाई-प्रोफाइल पार्टी में अक्षय कुमार से हुई बड़ी भूल, आज भी करते हैं पछतावा

कैमरे के पीछे का मज़ेदार किस्सा सुनाकर अक्षय कुमार ने बिखेरा हंसी का माहौल

June 20, 2026
राजकुमार हिरानी का बड़ा खुलासा, 3 इडियट्स की कहानी अब आगे बढ़ेगी

राजकुमार हिरानी का बड़ा खुलासा, 3 इडियट्स की कहानी अब आगे बढ़ेगी

June 20, 2026
वर्ष 2030 तक ट्रेनों की संचालन क्षमता होगी दोगुनी : अश्विनी वैष्णव

भारत बनेगा सेमीकंडक्टर डिजाइन का वैश्विक हब: अश्विनी वैष्णव

June 20, 2026
टोयोटा

टोयोटा हाइलक्स का नया मॉडल भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 28 जुलाई को संभावना

June 20, 2026
आईपीओ

23 जून से खुलेगा अद्वित ज्वेल्स आईपीओ

June 20, 2026
केमिकल से दूरी, परंपरा से नजदीकी: घर पर बनाएं प्राकृतिक सिंदूर

केमिकल से दूरी, परंपरा से नजदीकी: घर पर बनाएं प्राकृतिक सिंदूर

June 20, 2026
एक बूंद पानी भी नहीं! निर्जला एकादशी के कठोर व्रत का रहस्य

एक बूंद पानी भी नहीं! निर्जला एकादशी के कठोर व्रत का रहस्य

June 20, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 20 जून 2026

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

अमेरिका में 10 दिन से चल रहे शटडाउन का असर, सरकारी कर्मचारियों की छंटनी शुरू

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 11, 2025
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
अमेरिका में 10 दिन से चल रहे शटडाउन का असर, सरकारी कर्मचारियों की छंटनी शुरू

डेस्क:अमेरिका में 10 दिन से चल रहे शटडाउन का बुरा असर अब सरकारी नौकरियों पर पड़ने लगा है। वाइट हाउस के मुताबिक सरकारी कर्मचारियों की छंटनी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि शटडाउन खत्म करने के लिए डेमोक्रेट सांसदों पर दबाव बनाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने इस तरह का सख्त कदम उठाना शुरू किया है। एजेंसियों का कहना है कि कई कर्मचारियों को छंटनी का नोटिस मिल गया है।

बजट ऑफिस की तरफ से बताया गया है कि कोर्ट को इस बात की जानकारी दे दी गई है कि कितने कर्मचारियों की छंटनी होनी है। मैनेजमेंट ऐंड बजट डायरेक्टर ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, कार्यबल में कटौती शुरू हो गई है। अनुमान के मुताबिक अगर आगे भी शटडाउन जारी रहता है तो 4 हजार सरकारी कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे ज्यादा वित्त विभाग में 1400 लोगों की नौकरियां जा सकती हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग में 1 हजार लोगों की नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है। शिक्षा और शहरी विकास मंत्रालय से जुड़ी भी 400 नौकरियां जा सकती हैं। अन्य विभागों में भी सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी हो सकती है।

आम तौर पर सरकारी नौकरी से लोगों को हमेशा के लिए नहीं निकाला जाता था। उन्हें कुछ दिन की छुट्टी दी जाती थी और शटडाउन खत्म होने के बाद वे दोबारा नौकरी शुरू कर सकते थे। अधिकारियों का कहना है कि इस बार इस तरह की छुट्टी पर 75 हजार कर्मचारियों को भेजा जा सकता है। डेमोक्रेट्स का कहना है कि इस तरह से किसी से एकदम से नौकरी ले लेना ठीक नहीं है।

बता दें कि शटडाउन की वजह से संसद भवन परिसर ‘कैपिटल’ में सांसदों के दौरे ठप पड़ गए हैं, जबकि सदन में कामकाज बंद है। कांग्रेस (अमेरिकी संसद) में बहुमत वाले रिपब्लिकन पार्टी के सांसद मानते हैं कि राजनीतिक रूप से उनका पलड़ा भारी है, क्योंकि वे ‘शटडाउन’ समाप्त करने की किसी भी योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा सब्सिडी के लिए तुरंत धन मुहैया कराने की डेमोक्रेटिक पार्टी की मांगों को नाकाम कर रहे हैं।

लेकिन डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद भी डटे हुए हैं, उन्हें यकीन है कि स्वास्थ्य सेवाओं की कीमतों में तेजी से हो रही बढ़ोतरी को रोकने की लड़ाई में अमेरिकी उनके साथ हैं और वे शटडाउन के लिए ट्रंप को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

Previous Post

गृह मंत्री का सख्त संदेश: वोटर लिस्ट में केवल नागरिकों को अधिकार

Next Post

अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध नई ऊंचाई पर, ट्रंप ने लगाया 100 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ

Next Post
व्यापार युद्ध

अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध नई ऊंचाई पर, ट्रंप ने लगाया 100 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार
  • भीषण गर्मी से राहत के संकेत, उत्तर भारत में बारिश का पूर्वानुमान
  • टीम इंडिया की रणनीति पर विवाद, श्रीकांत ने कोच गंभीर को घेरा
  • वैभव सूर्यवंशी का भविष्य सुरक्षित, लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता जरूरी
  • कैमरे के पीछे का मज़ेदार किस्सा सुनाकर अक्षय कुमार ने बिखेरा हंसी का माहौल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In