• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
व्यापार युद्ध

अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध नई ऊंचाई पर, ट्रंप ने लगाया 100 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ

October 11, 2025
‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

June 20, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

भीषण गर्मी से राहत के संकेत, उत्तर भारत में बारिश का पूर्वानुमान

June 20, 2026
श्रीकांत

टीम इंडिया की रणनीति पर विवाद, श्रीकांत ने कोच गंभीर को घेरा

June 20, 2026
बीसीसीआई का विशेष फैसला: 15 वर्षीय वैभव के साथ जाएंगे माता-पिता

वैभव सूर्यवंशी का भविष्य सुरक्षित, लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता जरूरी

June 20, 2026
हाई-प्रोफाइल पार्टी में अक्षय कुमार से हुई बड़ी भूल, आज भी करते हैं पछतावा

कैमरे के पीछे का मज़ेदार किस्सा सुनाकर अक्षय कुमार ने बिखेरा हंसी का माहौल

June 20, 2026
राजकुमार हिरानी का बड़ा खुलासा, 3 इडियट्स की कहानी अब आगे बढ़ेगी

राजकुमार हिरानी का बड़ा खुलासा, 3 इडियट्स की कहानी अब आगे बढ़ेगी

June 20, 2026
वर्ष 2030 तक ट्रेनों की संचालन क्षमता होगी दोगुनी : अश्विनी वैष्णव

भारत बनेगा सेमीकंडक्टर डिजाइन का वैश्विक हब: अश्विनी वैष्णव

June 20, 2026
टोयोटा

टोयोटा हाइलक्स का नया मॉडल भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 28 जुलाई को संभावना

June 20, 2026
आईपीओ

23 जून से खुलेगा अद्वित ज्वेल्स आईपीओ

June 20, 2026
केमिकल से दूरी, परंपरा से नजदीकी: घर पर बनाएं प्राकृतिक सिंदूर

केमिकल से दूरी, परंपरा से नजदीकी: घर पर बनाएं प्राकृतिक सिंदूर

June 20, 2026
एक बूंद पानी भी नहीं! निर्जला एकादशी के कठोर व्रत का रहस्य

एक बूंद पानी भी नहीं! निर्जला एकादशी के कठोर व्रत का रहस्य

June 20, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 20 जून 2026

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध नई ऊंचाई पर, ट्रंप ने लगाया 100 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 11, 2025
in बिजनेस, मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
व्यापार युद्ध

Image Courtesy: Google

डेस्क:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को चीन के खिलाफ अतिरिक्त 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। ट्रंप के इस फैसले से दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। ट्रंप सरकार का यह कदम 1 नवंबर 2025 से लागू होगा और यह 100 फीसदी टैरिफ मौजूदा टैरिफ से अलग होगा। यानी अमेरिका का चीन के खिलाफ टैरिफ अब 140 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। ट्रंप ने यह फैसला चीन द्वारा रेयर अर्थ मिनरल्स के निर्यात पर लगाए गए नए नियंत्रणों के जवाब में लिया है, जिसे उन्होंने “अभूतपूर्व आक्रामकता” और “नैतिक अपराध” करार दिया।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा, “चीन ने दुनिया को बंधक बनाने की कोशिश की है। 1 नवंबर 2025 से अमेरिका चीन पर 100% टैरिफ लगाएगा, जो वर्तमान टैरिफ के अतिरिक्त होगा।” इसके अलावा, उन्होंने “सभी महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर” पर अमेरिकी निर्यात नियंत्रण लगाने की भी घोषणा की, जो तकनीकी क्षेत्र में चीन को झटका देगी। ट्रंप ने साफ कहा कि अगर चीन कोई और कदम उठाता है तो यह टैरिफ 1 नवंबर की समयसीमा से पहले भी लागू किया जा सकता है।

ट्रंप का पूरा संदेश
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “अभी-अभी पता चला है कि चीन ने व्यापार के मामले में बेहद आक्रामक रुख अपनाया है और दुनिया को एक बेहद आक्रामक पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि वे 1 नवंबर, 2025 से अपने लगभग हर उत्पाद पर, यहां तक कि उन उत्पादों पर भी जो उनके द्वारा नहीं बनाए गए हैं, बड़े पैमाने पर निर्यात नियंत्रण लगाएंगे। यह बिना किसी अपवाद के सभी देशों को प्रभावित करेगा और जाहिर तौर पर यह योजना उन्होंने वर्षों पहले ही बना ली थी। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में ऐसा बिल्कुल नहीं सुना गया है और अन्य देशों के साथ ऐसा व्यवहार करना एक नैतिक अपमान है। इसके जवाब में, अमेरिका ने केवल अपने हितों को ध्यान में रखते हुए, चीन के इस कदम का कड़ा जवाब देने का फैसला किया है। 1 नवंबर 2025 से (या चीन के किसी और कदम के आधार पर उससे पहले), अमेरिका चीन से आयातित सभी वस्तुओं पर वर्तमान टैरिफ के अतिरिक्त 100% टैरिफ लागू करेगा। इसके साथ ही, अमेरिका उसी तारीख से सभी महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर पर निर्यात नियंत्रण लागू करेगा। यह विश्वास करना असंभव है कि चीन ने ऐसा कदम उठाया, लेकिन उन्होंने ऐसा किया है, और अब इसका परिणाम इतिहास बनेगा।”

दुर्लभ खनिजों पर चीन का नियंत्रण
चीन ने गुरुवार को दुर्लभ पृथ्वी तत्वों यानी रेयर अर्थ मिनरल्स और उनसे जुड़ी तकनीकों के निर्यात पर सख्त प्रतिबंध लगाए, जो चिप्स, बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण के लिए आवश्यक हैं। इन खनिजों के लिए अमेरिका चीन पर 80 प्रतिशत से अधिक निर्भर है। ट्रंप ने इसे “दुष्ट और शत्रुतापूर्ण” बताते हुए कहा कि इससे “दुनिया के हर देश की जिंदगी मुश्किल हो जाएगी।” चीन के इस कदम से पहले, दोनों देशों के बीच मई से एक नाजुक व्यापार युद्धविराम चल रहा था, जो अगस्त में 90 दिनों के लिए बढ़ाया गया था।

इससे पहले दिन में ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ होने वाली आगामी बैठक को रद्द करने की धमकी दी थी, जो दक्षिण कोरिया में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन से पहले होनी थी। हालांकि, शुक्रवार शाम को वाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा, “हम देखेंगे कि क्या होता है।” उन्होंने बैठक को पूरी तरह रद्द न करने का संकेत दिया, लेकिन तनाव स्पष्ट है।

बाजारों पर प्रभाव: शेयर बाजारों में भारी गिरावट
ट्रंप की घोषणा के तुरंत बाद वैश्विक शेयर बाजारों में हाहाकार मच गया। न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज पर डाउ जोन्स इंडेक्स में 2.5 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि नैस्डैक में 3 प्रतिशत से अधिक की कमी दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 4 प्रतिशत लुढ़क गया। विश्लेषकों का कहना है कि 100 प्रतिशत शुल्क से अमेरिकी उपभोक्ताओं पर महंगाई का दबाव बढ़ेगा, क्योंकि चीनी से आना वाला सामान जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स, खिलौने और उपकरण महंगे हो जाएंगे। वेल्स फारगो इकोनॉमिक्स के अनुसार, वर्तमान में चीनी आयात पर प्रभावी टैरिफ दर 40 प्रतिशत है, जिसमें स्टील-एल्यूमिनियम पर 50 प्रतिशत और उपभोक्ता सामानों पर 7.5 प्रतिशत शामिल हैं। नया शुल्क इसे दोगुना से अधिक कर देगा।

Previous Post

अमेरिका में 10 दिन से चल रहे शटडाउन का असर, सरकारी कर्मचारियों की छंटनी शुरू

Next Post

विपक्ष भड़का: तालिबानी मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को नो एंट्री

Next Post
चिदंबरम

विपक्ष भड़का: तालिबानी मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को नो एंट्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार
  • भीषण गर्मी से राहत के संकेत, उत्तर भारत में बारिश का पूर्वानुमान
  • टीम इंडिया की रणनीति पर विवाद, श्रीकांत ने कोच गंभीर को घेरा
  • वैभव सूर्यवंशी का भविष्य सुरक्षित, लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता जरूरी
  • कैमरे के पीछे का मज़ेदार किस्सा सुनाकर अक्षय कुमार ने बिखेरा हंसी का माहौल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In