डेस्क:कॉमेडियन सुनील पाल कई बार फिल्मों और स्टैंडअप कॉमेडी में इस्तेमाल होने वाली गाली गलौज और अभद्र भाषा पर आपत्ति जता चुके हैं। जब समय रैना के शो इंडियाड गॉट लेटेंट को लेकर विवाद हुआ था, तब सुनील पाल ने कहा था कि ऐसे स्टैंडअप कॉमेडियन्स को आतंकवादी की तरह ट्रीट करना चाहिए। उस वक्त सुनील पाल के इस बयान की जमकर आलोचना हुई थी। अब सुनील पाल ने अपने उस बयान पर बात की है।
आतंकवादी वाले विवाद पर क्या बोले सुनील पाल
हिंदी रश से खास बातचीत के दौरान सुनील पाल से उनके आतंकवादी वाले बयान को लेकर सवाल हुआ। इस सवाल के जवाब में सुनील पाल ने कहा, “भाई उन लोगों को सलाम है जो मेरे आतंकवादी शब्द को बुरा मान रहे हैं, लेकिन इनकी गाली-गलौज को टिकट खरीद कर देखने जा रहे हैं। सलाम है भाई…घोर कलयुग, इसको कहते हैं घोर कलयुग, इनकी गाली-गलौज के लिए टिकट खरीद कर जा रहे हैं। गालियां कौन सी…शायद एक बहुत बुरा आदमी भी नहीं दे पाएगा। लड़के-लड़कियां दोनों देते हैं। उसको टिकट खरीद कर देखने जा रहे हैं, और मेरे आतंकवादी शब्द का आपको बुरा लग रहा है।”
सुनील पाल बोले- भावनाएं समझो
सुनील पाल ने आगे कहा कि उन्होंने शब्द जरूर वो इस्तेमाल किया होगा, लेकिन उनकी भावनाओं को समझो। समाज में बुराई करने वाला आतंकवादी है, गाली-गलौज बुरा है, अच्छी चीजें हो ही नहीं रही हैं।
क्या बोले थे सुनील पाल
बता दें, ,समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया वाले विवाद के वक्त सुनील पाल ने कहा था, “इन लोगों को स्टैंडअप कॉमेडियन मत बुलाइए, ये असली स्टैंडअप कॉमेडी की बेइज्जती है। ये लोग अनपढ़ हैं जिन्हें आतंकवादी की तरह ट्रीट करना चाहिए।”













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
