• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
तालिबान ने किया स्पष्ट बयान: जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा, पाकिस्तान ने जताई नाराजगी

तालिबान ने किया स्पष्ट बयान: जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा, पाकिस्तान ने जताई नाराजगी

October 12, 2025
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

June 21, 2026
23 जून को लद्दाख बंद का ऐलान, केंद्र पर लगाया धोखे का आरोप

23 जून को लद्दाख बंद का ऐलान, केंद्र पर लगाया धोखे का आरोप

June 21, 2026
नीट री-एग्जाम आज: IAF की उड़ानें, AI से CCTV मॉनिटरिंग, हजारों जैमर

नीट री-एग्जाम आज: IAF की उड़ानें, AI से CCTV मॉनिटरिंग, हजारों जैमर

June 21, 2026
राम मंदिर में चोरी नहीं डाका; नृपेंद्र मिश्रा के बयानों से मुश्किल में ट्रस्ट

राम मंदिर में चोरी नहीं डाका; नृपेंद्र मिश्रा के बयानों से मुश्किल में ट्रस्ट

June 21, 2026
कोलकाता में भव्य आयोजन, हजारों लोगों के बीच पीएम मोदी ने किया योग

कोलकाता में भव्य आयोजन, हजारों लोगों के बीच पीएम मोदी ने किया योग

June 21, 2026
योगी

विवादित संपत्तियों की बिक्री पर लगेगी रोक, यूपी सरकार ला रही यूनिक प्रॉपर्टी आईडी व्यवस्था

June 21, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

आलू के कारोबार में 22 लाख रुपये का नुकसान, युवा व्यापारी ने की आत्महत्या

June 21, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर टोल नहीं वसूला जाएगा, ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

June 21, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

मुस्लिम स्थलों पर बयान से बढ़ा विवाद, भारत ने जरदारी को लगाई फटकार

June 21, 2026
कांग्रेस ने स्पष्ट किया: अय्यर केरल के मुद्दों पर बोलते हैं व्यक्तिगत रूप से

पार्टी लाइन बनाम व्यक्तिगत राय, कांग्रेस में फिर गहराया मतभेद

June 21, 2026
राजनाथ सिंह: भारत के रक्षा उद्योग ने दुनिया में अपनी ताकत दिखाई

पूर्वोत्तर अब सिर्फ सीमा नहीं, भारत की सुरक्षा और शक्ति का रणनीतिक स्तंभ: राजनाथ सिंह

June 21, 2026
ट्रंप के आरोपों पर मेलोनी का पलटवार: “इटली एक संप्रभु राष्ट्र है, आपकी टिप्पणियाँ असंगत”

ट्रंप के आरोपों पर मेलोनी का पलटवार: “इटली एक संप्रभु राष्ट्र है, आपकी टिप्पणियाँ असंगत”

June 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

तालिबान ने किया स्पष्ट बयान: जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा, पाकिस्तान ने जताई नाराजगी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 12, 2025
in मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
तालिबान ने किया स्पष्ट बयान: जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा, पाकिस्तान ने जताई नाराजगी

डेस्क:पाकिस्तान ने भारत-अफगानिस्तान के संयुक्त बयान को लेकर कड़ा विरोध जताया है और इस्लामाबाद में तैनात अफगान राजदूत को तलब कर अपनी आपत्तियां औपचारिक रूप से दर्ज कराईं। पाकिस्तान ने बयान में जम्मू-कश्मीर के भारत का हिस्सा बताए जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन है। पाकिस्तान ने यह प्रतिक्रिया अफगान विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी की भारत यात्रा के बाद जारी भारत-अफगानिस्तान के संयुक्त बयान पर दी है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “संयुक्त बयान में जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा बताना संबंधित यूएन प्रस्तावों और जम्मू-कश्मीर की कानूनी स्थिति के खिलाफ है। यह भारतीय अवैध रूप से कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के लोगों की कुर्बानियों और भावनाओं के प्रति असंवेदनशील है।”

मुत्ताकी के बयान पर भी आपत्ति
पाकिस्तान ने अफगान विदेश मंत्री के उस बयान का भी खंडन किया जिसमें उन्होंने कहा था कि आतंकवाद पाकिस्तान की आंतरिक समस्या है। पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने अफगानिस्तान को कई बार ऐसे आतंकवादी समूहों की जानकारी दी है जो अफगान भूमि से पाकिस्तान के खिलाफ साजिश कर रहे हैं। पाक ने कहा, “अफगान की अंतरिम सरकार आतंकवाद पर नियंत्रण की जिम्मेदारी से खुद को अलग नहीं कर सकती।” पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने ये बातें कही हैं। बयान में यह भी कहा गया कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान में रह रहे अनधिकृत अफगान नागरिक अपने देश लौट जाएं।

भारत-अफगानिस्तान ने क्या कहा था?
10 अक्टूबर को विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अफगान विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी के बीच बातचीत के बाद जारी संयुक्त बयान में क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और आतंकवाद विरोधी सहयोग पर चर्चा की गई थी। भारत ने पाहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की अफगानिस्तान द्वारा निंदा और एकजुटता जताने के लिए आभार व्यक्त किया। दोनों देशों ने आतंकवाद के सभी रूपों की स्पष्ट शब्दों में निंदा की और क्षेत्रीय संप्रभुता व आपसी विश्वास के महत्व पर जोर दिया। अफगानिस्तान ने दोहराया कि उसकी भूमि भारत के खिलाफ किसी भी गतिविधि के लिए इस्तेमाल नहीं होने दी जाएगी।

संयुक्त बयान के अनुसार, भारत ने अफगानिस्तान में कई स्वास्थ्य परियोजनाओं की घोषणा की है। काबुल के इंदिरा गांधी बाल स्वास्थ्य संस्थान में थैलेसीमिया सेंटर और आधुनिक डायग्नोस्टिक लैब, बगरामी जिला और काबुल में 30-बेड वाला अस्पताल, ऑन्कोलॉजी, ट्रॉमा सेंटर के साथ-साथ पक्तिका, खोस्त और पक्तिया प्रांतों में 5 मातृत्व स्वास्थ्य क्लिनिक बनाए जाएंगे। भारत ने अब तक 75 अफगान नागरिकों को कृत्रिम अंग लगाए हैं, जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई है।

मौलवी मुत्ताकी इस समय 9 से 16 अक्टूबर तक भारत दौरे पर हैं। यह 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद अफगानिस्तान का भारत को पहला उच्चस्तरीय दौरा है। मुत्ताकी ने शनिवार को कहा, “भारत-अफगानिस्तान संबंधों का भविष्य बहुत उज्ज्वल दिखाई दे रहा है।”

Previous Post

डूरंड लाइन पर अफगान सेना ने पाक चौकियों पर कब्जा किया

Next Post

पी चिदंबरम ने ब्लू स्टार ऑपरेशन को बताया भूल, कहा—इंदिरा गांधी ने जान दी कीमत

Next Post
चिदंबरम

पी चिदंबरम ने ब्लू स्टार ऑपरेशन को बताया भूल, कहा—इंदिरा गांधी ने जान दी कीमत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी
  • 23 जून को लद्दाख बंद का ऐलान, केंद्र पर लगाया धोखे का आरोप
  • नीट री-एग्जाम आज: IAF की उड़ानें, AI से CCTV मॉनिटरिंग, हजारों जैमर
  • राम मंदिर में चोरी नहीं डाका; नृपेंद्र मिश्रा के बयानों से मुश्किल में ट्रस्ट
  • कोलकाता में भव्य आयोजन, हजारों लोगों के बीच पीएम मोदी ने किया योग
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In