• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अनिल अंबानी

सीबीआई का दावा: अनिल अंबानी और राणा कपूर ने रची ‘आपसी लाभ की सौदेबाजी’

October 12, 2025
भारत-दक्षिण अफ्रीका

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: भारत को साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट से हराया

June 21, 2026
“नास्तिक का नींद लेना और आस्तिकों का जागना अच्छा है” — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

“नास्तिक का नींद लेना और आस्तिकों का जागना अच्छा है” — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

June 21, 2026
लेबनान युद्ध खत्म करो, तभी होगी बात; ईरान ने अमेरिका के सामने रखी बड़ी शर्त

लेबनान युद्ध खत्म करो, तभी होगी बात; ईरान ने अमेरिका के सामने रखी बड़ी शर्त

June 21, 2026
भारत ने जीती ट्राई सीरीज, फाइनल में श्रीलंका को रौंदा; सूर्यवंशी ने काटा गदर

भारत ने जीती ट्राई सीरीज, फाइनल में श्रीलंका को रौंदा; सूर्यवंशी ने काटा गदर

June 21, 2026
धर्म के विधान से संचालित हो राजनीति : युगप्रधान अनुशास्ता महाश्रमण

धर्म के विधान से संचालित हो राजनीति : युगप्रधान अनुशास्ता महाश्रमण

June 21, 2026
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

June 21, 2026
23 जून को लद्दाख बंद का ऐलान, केंद्र पर लगाया धोखे का आरोप

23 जून को लद्दाख बंद का ऐलान, केंद्र पर लगाया धोखे का आरोप

June 21, 2026
राम मंदिर में चोरी नहीं डाका; नृपेंद्र मिश्रा के बयानों से मुश्किल में ट्रस्ट

राम मंदिर में चोरी नहीं डाका; नृपेंद्र मिश्रा के बयानों से मुश्किल में ट्रस्ट

June 21, 2026
कोलकाता में भव्य आयोजन, हजारों लोगों के बीच पीएम मोदी ने किया योग

कोलकाता में भव्य आयोजन, हजारों लोगों के बीच पीएम मोदी ने किया योग

June 21, 2026
फिजिक्स के सवालों ने उलझाया, कैसा रहा दोबारा हुआ नीट यूजी का पेपर

फिजिक्स के सवालों ने उलझाया, कैसा रहा दोबारा हुआ नीट यूजी का पेपर

June 21, 2026
योगी

विवादित संपत्तियों की बिक्री पर लगेगी रोक, यूपी सरकार ला रही यूनिक प्रॉपर्टी आईडी व्यवस्था

June 21, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

आलू के कारोबार में 22 लाख रुपये का नुकसान, युवा व्यापारी ने की आत्महत्या

June 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

सीबीआई का दावा: अनिल अंबानी और राणा कपूर ने रची ‘आपसी लाभ की सौदेबाजी’

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 12, 2025
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
अनिल अंबानी

File Photo

डेस्क:अनिल अंबानी की मुसीबतें खत्म ही नहीं हो रही है। अब खबर है कि सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने अनिल अंबानी के रिलायंस एडीए ग्रुप (Reliance ADA Group) और यस बैंक (Yes Bank) के सह-संस्थापक राणा कपूर के खिलाफ दायर चार्जशीट में दावा किया है कि दोनों पक्षों ने अपने व्यावसायिक हितों को साधने और वित्तीय संकट को छिपाने के लिए एक सोची-समझी ‘आपसी लाभ आधारित सौदेबाजी’ की थी। एजेंसी के अनुसार, इस व्यवस्था के तहत सार्वजनिक फंड का दुरुपयोग करते हुए फंड्स को बार-बार जारी, पुनर्निवेशित और चुकाया गया, जिससे दोनों की कंपनियों को आर्थिक सहारा मिलता रहा।

चार्जशीट में क्या कहा गया
चार्जशीट में कहा गया है कि एडीए ग्रुप की कंपनियों, यस बैंक और रिलायंस निप्पॉन एसेट मैनेजमेंट (RNAM) के बीच यह लेनदेन की श्रृंखला ऐसे ढंग से रची गई थी जिससे भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के म्यूचुअल फंड नियमों को दरकिनार किया जा सके। सेबी के नियमों के मुताबिक, म्यूचुअल फंड अपने समूह या संबद्ध कंपनियों में निजी प्लेसमेंट के जरिए निवेश नहीं कर सकते, लेकिन आरोप है कि इस नियम को चकमा देने के लिए पूरे नेटवर्क को एक वैध निवेश की तरह पेश किया गया।

सीबीआईका कहना है कि अनिल अंबानी और राणा कपूर ने आपसी वित्तीय सहयोग की प्रणाली तैयार की, जिसमें एडीए ग्रुप की कंपनियों को यस बैंक से भारी भरकम फंडिंग मिली, जबकि यस बैंक को रिलायंस निप्पॉन म्यूचुअल फंड (RNMF) से अपने पूंजी साधनों में बड़े निवेश प्राप्त हुए। इससे एक “धन का चक्रीय प्रवाह” बना – जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे को पूंजी समर्थन देते हुए अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत दिखाने का प्रयास कर रहे थे।

जय अनमोल अंबानी की भूमिका पर नजर
जांच एजेंसी ने दावा किया है कि अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी ने RNMF में निवेश निर्णयों पर सीधा प्रभाव डाला, जबकि उस समय कंपनी शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी कर रही थी। सीबीआई के अनुसार, RNMF के पास आम निवेशकों के पैसे से जुटाए गए हजारों करोड़ रुपये के फंड थे, जिन्हें लंबे समय के डेट इंस्ट्रूमेंट्स में लगाया जाना था। लेकिन, सेबी के प्रतिबंधों को दरकिनार करने के लिए अंबानी और कपूर ने एक ऐसा तंत्र बनाया, जिससे RNAM के फंड एडीए ग्रुप की कंपनियों में वैध निवेश के बहाने लगाए जा सकें।

मॉर्गन क्रेडिट्स और रिलायंस होम फाइनेंस के बीच संदिग्ध सौदे
सीबीआई की जांच में सामने आया कि मॉर्गन क्रेडिट्स प्राइवेट लिमिटेड (MCPL) (जो कपूर परिवार की प्रमोटर कंपनी है) ने जुलाई 2017 में ₹550 करोड़ के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCDs) जारी किए थे। इन्हें राधा कपूर और रोशनी कपूर ने बोर्ड मीटिंग में मंजूरी दी थी और ये डिबेंचर RNMF को आवंटित किए गए थे। उसी समय, यस बैंक रिलायंस होम फाइनेंस (RHFL) के ₹250 करोड़ के एनसीडी बेचने में संघर्ष कर रहा था, जिन्हें दिसंबर 2016 में जारी किया गया था और क्रेडिट वॉच में डाल दिया गया था। RNMF की डेट इन्वेस्टमेंट कमेटी ने 3 अगस्त 2017 को RHFL के ₹249.8 करोड़ मूल्य के NCDs खरीदने की मंजूरी दी। इन दोनों लेनदेन के जरिए RNMF के फंड्स (जो खुदरा और संस्थागत निवेशकों से जुटाए गए थे) MCPL में पहुंच गए, और यस बैंक को रिलायंस ग्रुप के जोखिमभरे निवेशों से बिना किसी नुकसान के बाहर निकलने का मौका मिला। CBI ने कहा कि अंबानी और कपूर ने 6 अक्टूबर 2017 को मुलाकात कर इन आपसी निवेश योजनाओं को अंतिम रूप दिया।

Previous Post

कठोर नियम नहीं, न्याय महत्वपूर्ण — नीट अभ्यर्थी के पक्ष में हाई कोर्ट

Next Post

प्रशांत किशोर पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला

Next Post
पीके

प्रशांत किशोर पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: भारत को साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट से हराया
  • “नास्तिक का नींद लेना और आस्तिकों का जागना अच्छा है” — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’
  • लेबनान युद्ध खत्म करो, तभी होगी बात; ईरान ने अमेरिका के सामने रखी बड़ी शर्त
  • भारत ने जीती ट्राई सीरीज, फाइनल में श्रीलंका को रौंदा; सूर्यवंशी ने काटा गदर
  • धर्म के विधान से संचालित हो राजनीति : युगप्रधान अनुशास्ता महाश्रमण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In