• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पूरन कुमार सुसाइड केस: बवाल के संकेत, हरियाणा में अलर्ट

पूरन कुमार सुसाइड केस: बवाल के संकेत, हरियाणा में अलर्ट

October 14, 2025
हिंद महासागर क्षेत्र को अस्थिर वैश्विक दौर के लिए तैयार रहना होगा: एस. जयशंकर

जयशंकर का जेजू फोरम में संबोधन: “टुकड़ों में बंटती दुनिया में सहयोग ही समाधान”

June 25, 2026
भीषण भूकंप से तबाही, 1,00,000 तक मौतों की आशंका; मदद को तैयार भारत

भीषण भूकंप से तबाही, 1,00,000 तक मौतों की आशंका; मदद को तैयार भारत

June 25, 2026
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बैटिंग

June 25, 2026
पुणे हत्याकांड में नया मोड़, बहन पर शक से बढ़ी जांच की परतें

पुणे हत्याकांड में नया मोड़, बहन पर शक से बढ़ी जांच की परतें

June 25, 2026
गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी फिर शुरू, गांवों में आसान हुई आपूर्ति व्यवस्था

एलपीजी रेट में बदलाव, जून के बाद सप्लाई पर उठे सवाल

June 25, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, पेट्रोल–डीजल सस्ते होने की उम्मीद तेज

June 25, 2026
ओम बिरला

दल-बदल मामलों पर बड़ा फैसला जल्द: मानसून सत्र से पहले निर्णय लेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

June 25, 2026
भारत की पासपोर्ट रैंकिंग में गिरावट, 2025 हेनले इंडेक्स में 85वें स्थान पर

नागरिकता साबित नहीं करते ये दस्तावेज: पासपोर्ट, आधार और वोटर आईडी पर बहस तेज

June 25, 2026
पहलगाम हमला

पहलगाम हमले की साजिश का खुलासा, ट्रेकिंग ऐप और ड्रोन से हुई रेकी

June 25, 2026
ईरान का होर्मुज टोल प्लान: समुद्री कानून पर चुनौती

होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर किसी भी शुल्क को मंजूर नहीं करेगा अमेरिका: ट्रंप

June 25, 2026
तीन अफेयर्स की बात कबूली, गेट्स ने एप्स्टीन पर लगाए गंभीर आरोप

तीन अफेयर्स की बात कबूली, गेट्स ने एप्स्टीन पर लगाए गंभीर आरोप

June 25, 2026
इम्तियाज अली ने दर्शकों को लेकर दिया बयान

इम्तियाज अली ने दर्शकों को लेकर दिया बयान

June 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 25, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर हरियाणा

पूरन कुमार सुसाइड केस: बवाल के संकेत, हरियाणा में अलर्ट

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 14, 2025
in हरियाणा
Reading Time: 1 min read
A A
0
पूरन कुमार सुसाइड केस: बवाल के संकेत, हरियाणा में अलर्ट

File Photo

डेस्क:हरियाणा के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या से उपजे तनाव और असंतोष को देखते हुए हरियाणा सरकार को प्रदेश का माहौल खराब होने की चिंता सताने लगी है। विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए सरकार ने सोमवार रात पूरे राज्य में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए अलर्ट जारी किया है। सरकार ने सभी फील्ड अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा है।

मुख्य सचिव कार्यालय के राजनीतिक शाखा की ओर से यह निर्देश जारी किए गए, जिसमें सभी डीसी, एसपी, आईजीपी और पुलिस आयुक्तों को कानून-व्यवस्था और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया है। सरकार के निर्देशों में कहा गया है कि हाल के दिनों में पूरन कुमार की मौत से जुड़े घटनाक्रमों को देखते हुए राज्य में सामाजिक तनाव की स्थिति बन सकती है इसलिए सभी जिलों में स्थानीय संगठनों और सामुदायिक नेताओं से समन्वय बनाए रखते हुए हालात पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है।

अधिकारियों को यह भी कहा गया है कि किसी भी ऐसी गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करें जो शांति और सौहार्द को प्रभावित कर सकती है। स्थिति की नियमित रिपोर्ट सरकार को भेजी जाए।

राहुल गांधी के दौरे से सियासी पारा बढ़ा

महापंचायत की तरफ से दिया गया 48 घंटे का अल्टीमेटम का समय भी आज पूरा हो रहा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज अमनीत पी कुमार के आवास पहुंचेंगे। उनके साथ सोनिया गांधी के भी आने की चर्चा है। राहुल गांधी के इस दौरे से सियासी पारा बढ़ गया है।

विरोध प्रदर्शन और राजनीतिक दबाव बढ़ने के बीच डीजीपी शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया गया है। हालांकि, अधिकारियों ने छुट्टी की अवधि के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। हरियाणा सरकार ने कहा है कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, लेकिन अब तक पूरन कुमार का पोस्टमार्टम भी नहीं हुआ है। उनकी पत्नी आईएएस अधिकारी अमनीत पी कुमार ने पोस्टमार्टम की इजाजत देने से इनकार कर दिया और वह इस मांग पर कायम हैं कि सरकार को पहले सुसाइड नोट में नामजद सभी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करे। अब देखना ये होगा कि डीजीपी को छुट्टी पर भेजने के बाद वह पोस्टमार्टम के लिए राजी होंगी या नहीं।

गृह मंत्री अमित शाह आज गुरुग्राम आयेंगे

आईपीएस कुमार के सुसाइड के बाद से प्रदेश में बने माहौल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा दौरा रद्द हो गया है। वह 17 अक्टूबर को सोनीपत में रैली को संबोधित करने वाले थे। प्रदेश की नायब सरकार के एक साल पूरा होने के अवसर पर होने वाली रैली भी स्थगित कर दी गई है, लेकिन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुरुग्राम आयेंगे। वह नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने आ रहे हैं। वे यहां एनएसजी के विशेष जवानों को संबोधित करेंगे और ब्लैक कैट स्पेशल ऑपरेशंस ट्रेनिंग सेंटर के निर्माण के लिए भूमि पूजन समारोह में हिस्सा लेंगे। समारोह के दौरान एनएसजी की मैग्जीन का भी विमोचन करेंगे।

नगर पालिका कर्मचारी संघ प्रदेश में प्रदर्शन करेगा

कुमार के परिवार के समर्थन में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगा। कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने बताया कि आज एक प्रतिनिधि मंडल सेक्टर 24 स्थित आवास पर पीड़ित परिवार से मिलेगा। सांत्वना देने के बाद आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर कोई बड़ा और कड़ा निर्णय भी लिया जाएगा।

Previous Post

पीएम मोदी 25 नवंबर को अयोध्या राम मंदिर पर करेंगे ध्वजारोहण

Next Post

राहुल गांधी बोले — दलितों को दबाने वाला सिस्टम अब जवाब दे

Next Post
राहुल गांधी बोले — दलितों को दबाने वाला सिस्टम अब जवाब दे

राहुल गांधी बोले — दलितों को दबाने वाला सिस्टम अब जवाब दे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जयशंकर का जेजू फोरम में संबोधन: “टुकड़ों में बंटती दुनिया में सहयोग ही समाधान”
  • भीषण भूकंप से तबाही, 1,00,000 तक मौतों की आशंका; मदद को तैयार भारत
  • भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बैटिंग
  • पुणे हत्याकांड में नया मोड़, बहन पर शक से बढ़ी जांच की परतें
  • एलपीजी रेट में बदलाव, जून के बाद सप्लाई पर उठे सवाल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In