डेस्क:एक्टर अक्षय कुमार आने वाले दिनों में कई शानदार फिल्मों में नजर आने वाले हैं। उनके पास भूत बंगला, हैवान, हेरा फेरी 3 समेत कई जबरदस्त फिल्में हैं। अब उनकी इस लिस्ट में एक और बड़ी फिल्म जुड़ गई है। रिपोर्ट की मानें तो अक्षय कुमार साउथ एक्टर वेंकटेश की तेलुगू फिल्म के हिंदी रीमेक में नजर आ सकते हैं। फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस धांसू फिल्म के हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार ही नजर आएंगे।
साउथ एक्टर वेंकटेश स्टारर फिल्म संक्रांतिकी वस्तुनम इसी साल जनवरी में रिलीज हुई थी। ये एक एक्शन कॉमेडी फिल्म थी जिसे ऑडियंस से जबरदस्त रिएक्शन मिला। कमाई के मामले में भी इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। अब इसी फिल्म का हिंदी रीमेक बनाए जाने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म के हिंदी वर्जन में अक्षय कुमार एक्टर वेंकटेश के किरदार में नजर आएंगे।
रिपोर्ट में कहा गया है कि जब अक्षय कुमार ने फिल्म संक्रांतिकी वस्तुनम देखी तो उन्हें बहुत पसंद आई और उन्होंने इसे हिंदी में भी बनाए जाने का मन बनाया। संक्रांतिकी वस्तुनम के प्रोड्यूसर दिल राजू इसके हिंदी वर्जन को भी प्रोड्यूस करने को तैयार हैं। फिल्म की लीड हीरोइन की कास्टिंग पर काम चल रहा है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि फिल्म की शूटिंग पहले शुरू हो जानी थी। लेकिन अक्षय कुमार की दूसरे प्रोजेक्ट को दी हुई डेट्स की वजह से इस फिल्म में देरी आ रही है।
फिल्म की कहानी
संक्रांतिकी वस्तुनम की कहानी की बात करें तो ये एक टेक कंपनी के एक सीईओ पर बेस्ड जो भारत दौरे पर आता है और बिज्जू पांडे गिरोह उसका किडनैप कर लेता है। वेंकटेश पुलिस के किरदार में इस केस को सुलझाते हैं।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

