डेस्क:फराह खान आज बॉलीवुड की सबसे सफल कोरियोग्राफर और डायरेक्टर्स में से एक हैं। लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कोरियोग्राफी से की थी। हाल ही में उन्होंने अपने शुरुआती दिनों का एक मजेदार और हैरान करने वाला किस्सा शेयर किया। यह बात उनकी डेब्यू फिल्मजो जीता वही सिकंदर से जुड़ी है। फराह ने बताया कि कैसे उन्हें इस फिल्म में एक अनचाहा कैमियो रोल करना पड़ा, जिसमें उन्हें एक्टर दीपक तिजोरी को किस करना था। इससे भी बड़ी बात यह है कि इस सीन को करने के लिए उन्हें एक भी रुपया नहीं मिला था।’
फराह खान ने शान के साथ व्लॉग में बताया, ‘शान, पहली फिल्म जो मैंने की थी वो थी, जो जीता वही सिकंदर।’ इस पर शान बोले, ‘हां, मैं वहां सेक्सोफोन के साथ था।’ फराह बोलीं, ‘मैं जूनियर डांसर थी।’ फराह ने बताया कि वह असिस्टेंट डायरेक्टर थीं फिर कोरियोग्राफर बन गईं। फराह आगे बताती हैं, ‘जब भी कोई डांसर नहीं आता मैं बीच में घुस जाती। यहां तक कि एक सीन था जिसमें दीपक तिजोरी मेरे गाल पर किस करते हैं। जिस लड़की को किस करना था उसने मना कर दिया तो उन लोगों ने मुझसे करवा लिया।’फराह ने बताया कि मेकर्स इतने कंगाल थे कि उन्हें एक भी रुपया नहीं दिया गया था। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उस मूवी ने जो दिया वो पैसे से कहीं ज्यादा था।
जो जीता वही सिकंदर फिल्म में फराह खान ने कोरियोग्राफी डेब्यू किया था। इस मूवी के बाद उन्होंने पीछे मुडकर नहीं देखा। इसके बाद उन्हें बड़े प्रोजेक्ट्स मिलने लगे थे। फिल्म में आमिर खान और आयशा जुल्का लीड रोल में थे। आज फराह खान एक सफल डायरेक्टर बन चुकी हैं और ‘ओम शांति ओम’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’ और ‘मैं हूं ना’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुकी हैं।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

