• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
रैपिडो

रैपिडो ने बढ़ाया सफ़र का दायरा, अब ऐप से होगी फ्लाइट, होटल, बस और ट्रेन बुकिंग

October 17, 2025
अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से शुरुआत, 28 अगस्त तक चलेंगे दर्शन

अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से शुरुआत, 28 अगस्त तक चलेंगे दर्शन

June 29, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की नई चुनौती, पूरा दौरा शेड्यूल सामने आया

June 29, 2026
गंभीर

टीम इंडिया की हार के बाद गौतम गंभीर पर आइसलैंड क्रिकेट का कटाक्ष

June 29, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट, क्रूड ऑयल की तेजी का दिखा असर

June 29, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर कोचिंग फायरिंग मामला: जांच में सामने आए हथियारों को लेकर गंभीर अनियमितताएँ

June 29, 2026
शीतला माता मंदिर में आषाढ़ मेले की तैयारी तेज, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

शीतला माता मंदिर में आषाढ़ मेले की तैयारी तेज, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

June 29, 2026
राजस्थान में पाकिस्तानी एजेंट को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में युवक गिरफ्तार

नोएडा में बड़ा खुलासा: फर्जी जॉब पोर्टल से 250 युवाओं से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

June 29, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

10 वर्षीय बच्चे की हत्या: बदले की आग में हुई हैवानियत

June 29, 2026
जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर, हालत गंभीर बताई जा रही है

बाइडेन का ट्रंप पर तीखा हमला, बोले—‘वह एक असफल व्यक्ति हैं’

June 29, 2026
भीषण भूकंप से तबाही, 1,00,000 तक मौतों की आशंका; मदद को तैयार भारत

वेनेजुएला में भूकंप से भीषण तबाही, मृतकों की संख्या 1,500 के करीब

June 29, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

यूक्रेन युद्ध के बीच पुतिन का बड़ा बयान, बोले- रूस कठिन दौर से गुजर रहा है

June 29, 2026
उद्धव का पलटवार: जिनके लिए प्रचार किया, वही शिवसेना मिटाने पर उतरे

उद्धव ठाकरे का भाजपा पर तीखा वार, ‘बाबर जनता पार्टी’ कहकर साधा निशाना

June 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 29, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

रैपिडो ने बढ़ाया सफ़र का दायरा, अब ऐप से होगी फ्लाइट, होटल, बस और ट्रेन बुकिंग

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 17, 2025
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
रैपिडो

डेस्क:भारत के राइडशेयरिंग प्लेटफॉर्म और देश के सबसे युवा यूनिकॉर्न्स में से एक रैपिडो ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की। कंपनी ने अग्रणी ट्रैवल प्लेटफॉर्म गोआईबिबो (Goibibo) के साथ फ्लाइट और होटल बुकिंग, दुनिया के सबसे बड़े ऑनलाइन बस टिकटिंग प्लेटफॉर्म रेडबस (redBus) के साथ इंटरसिटी बस बुकिंग और भारत के अधिकृत बी2सी ऑनलाइन ट्रेन टिकटिंग व ट्रैवल यूटिलिटी प्लेटफॉर्म कंफर्मटिकट (ConfirmTkt) के साथ ट्रेन बुकिंग सेवाओं के लिए साझेदारी की है।

इस रणनीतिक सहयोग के तहत अब उपयोगकर्ता रैपिडो ऐप के भीतर ही फ्लाइट, होटल, बस और ट्रेन बुकिंग जैसी सभी यात्रा सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। यह कदम रैपिडो को भारत का पहला समग्र वन-स्टॉप ट्रैवल सॉल्यूशन बनाने की दिशा में एक अहम मील का पत्थर साबित करता है, जो यात्रियों को एकीकृत, सहज और किफायती यात्रा अनुभव प्रदान करेगा।

रैपिडो अब भारत का पहला “वन-स्टॉप” ट्रैवल ऐप बन गया है, जो रोज़मर्रा की सवारी और लंबी दूरी की यात्रा – दोनों को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ता है। इस ऐप की मदद से उपयोगकर्ता अब कुछ ही क्लिक में अपनी पूरी यात्रा की योजना बना सकते हैं और उसे सुगमता से प्रबंधित कर सकते हैं – चाहे एयरपोर्ट जाने की त्वरित सवारी हो या परिवार के साथ अगली छुट्टी की तैयारी।

रैपिडो के सह-संस्थापक अरविंद संका ने कहा, “रैपिडो हमेशा से यात्रा को सरल, सुलभ और किफायती बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इस लॉन्च के साथ हम अपने इस वादे को रोज़मर्रा की सवारी से आगे बढ़ाकर लंबी दूरी की यात्राओं तक ले जा रहे हैं। हमें सबसे अधिक उत्साह इस बात का है कि अब हम भारत के टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी लोगों के लिए यात्रा को और अधिक आसान, भरोसेमंद और किफायती बना पा रहे हैं।

पहले कदम से आख़िरी कदम तक, रैपिडो हर भारतीय के लिए एक सच्चा वन-स्टॉप यात्रा साथी बनकर उभर रहा है। हम अपने सभी साझेदारों के सहयोग और हमारे विज़न को सशक्त बनाने में उनके योगदान के लिए आभारी हैं।”

मेकमायट्रिप (MakeMyTrip) के सह-संस्थापक और समूह मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश मागो ने कहा, “हम रैपिडो के साथ इस साझेदारी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। यह सहयोग भारत के टियर-2 और टियर-3 शहरों के और अधिक यात्रियों को फ्लाइट, होटल और बस बुकिंग जैसी डिजिटल यात्रा सेवाओं तक सहज पहुँच प्रदान करेगा। इससे देशभर में डिजिटल ट्रैवल अपनाने की गति और तेज़ होगी।”

कंफर्मटिकट और इक्सिगो ट्रेन्‍स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) दिनेश कुमार कोठा ने कहा, “कंफर्मटिकट हमेशा से भारतीय यात्रियों के लिए ट्रेन यात्रा को सहज और सुलभ बनाने पर केंद्रित रहा है। रैपिडो के साथ यह साझेदारी अब लाखों नए उपयोगकर्ताओं तक हमारे इस विज़न का विस्तार करेगी, जिससे वे अपनी ट्रेन यात्राएं और अधिक आसानी तथा भरोसे के साथ योजना बना सकेंगे और बुक कर पाएंगे। रैपिडो ऐप में ट्रेन बुकिंग को शामिल कर, हम पूरे देश के यात्रियों के लिए सुविधा और किफ़ायत – दोनों को और मज़बूत बना रहे हैं।”

अब रैपिडो ऐप में उपयोगकर्ताओं को होम स्क्रीन पर एक नया “ट्रैवल” सेक्शन मिलेगा। यहां फ्लाइट, होटल, बस या ट्रेन में से कोई भी विकल्प चुनते ही उपयोगकर्ता रैपिडो के पार्टनर्स द्वारा तैयार किए गए सुरक्षित और आसान बुकिंग इंटरफ़ेस पर पहुंच जाएंगे।

50 मिलियन से अधिक मासिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं के साथ, रैपिडो भारत में लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को सशक्त बना रहा है और रोज़मर्रा की यात्रा को करोड़ों लोगों के लिए और भी सुगम, किफायती और भरोसेमंद बना रहा है। भारत का कुल यात्रा बाज़ार वित्त वर्ष 2026 (FY26) तक 5,80,000 करोड़ रुपए (72 अरब डॉलर) तक पहुँचने का अनुमान है, जो सालाना लगभग 14% की दर से बढ़ रहा है। वर्तमान में कुल यात्रा का 40% से भी कम हिस्सा ऑनलाइन है – यानी डिजिटल ट्रैवल सेक्टर में अभी अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

Previous Post

चीन बोला– भारत दोहरा रहा है हमारी नीति, नई ईवी योजना पर उठाए सवाल

Next Post

सितंबर के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने अभिषेक शर्मा और स्मृति मंधाना

Next Post
अभिषेक शर्मा ने ड्रेसिंग रूम माहौल पर खुलासा, गंभीर-सूर्या की तारीफ

सितंबर के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने अभिषेक शर्मा और स्मृति मंधाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से शुरुआत, 28 अगस्त तक चलेंगे दर्शन
  • इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की नई चुनौती, पूरा दौरा शेड्यूल सामने आया
  • टीम इंडिया की हार के बाद गौतम गंभीर पर आइसलैंड क्रिकेट का कटाक्ष
  • पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट, क्रूड ऑयल की तेजी का दिखा असर
  • खान सर कोचिंग फायरिंग मामला: जांच में सामने आए हथियारों को लेकर गंभीर अनियमितताएँ
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In