डेस्क:दुनियाभर में आतंकवाद फैलाने के लिए कुख्यात पाकिस्तान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गुड बुक में शामिल होने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। भारत से जंग के बाद अब तालिबान से चल रही जंग में पाकिस्तान ने ट्रंप से मदद मांगी है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री आसिफ ख्वाजा ने एक इंटरव्यू में ट्रंप की जबरदस्त तारीफ की और कहा कि अगर वे यहां (अफगानिस्तान-पाकिस्तान जंग) भी मध्यस्थता करना चाहते हैं तो उनका स्वागत है।
‘जियो टीवी’ को दिए एक इंटरव्यू में ख्वाजा ने कहा, ”मुझे लगता है कि अमेरिका में प्रेसिडेंट युद्धों के लिए जिम्मेदार रहे हैं। यह पहले प्रेसिडेंट (ट्रंप) हैं जिन्होंने युद्ध रोके हैं। पिछले 15-20 सालों में, अमेरिका ने युद्धों को स्पॉन्सर किया है, और वह (ट्रंप) शांति के लिए बातचीत करने वाले पहले प्रेसिडेंट हैं। अगर वह पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध में मध्यस्थता करना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है।” ट्रंप ने हाल ही में इस बात का इशारा किया था कि वह अफगानिस्तान और पाकिस्तान में शांति लाने के लिए हस्तक्षेप कर सकते हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मिस्त्र में आयोजित किए गए गाजा शांति सम्मेलन में कहा था कि मैंने सुना है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच अब युद्ध चल रहा है। मैंने कहा, मुझे वापस आने तक इंतजार करना होगा – मैं एक और युद्ध सुलझा रहा हूं, क्योंकि मैं युद्ध सुलझाने में अच्छा हूं। उल्लेखनीय है कि ट्रंप ने दूसरे कार्यकाल में कई युद्ध रुकवाने की कोशिश की है। इसमें हाल ही में इजरायल और गाजा के बीच दो साल से चल रहा युद्ध भी है। उन्होंने दावा किया है कि अब तक वह सात युद्धों को रुकवा चुके हैं। हालांकि, पहलगाम हमले के जवाब में मई में हुए भारत-पाकिस्तान संघर्ष को लेकर भले ही ट्रंप क्रेडिट ले रहे हों, लेकिन भारत ने साफ किया है कि इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है। सीजफायर भारत-पाकिस्तान के बीच ही तय हुआ था।
ख्वाजा आसिफ ने यह भी दावा किया है कि तालिबान के पीछे भारत है। उन्होंने कहा कि मुझे शक है कि सीजफायर चलेगा, क्योंकि तालिबान के फैसले दिल्ली स्पॉन्सर कर रहा है। उन्होंने पिछले दिनों अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मुत्तकी की भारत यात्रा को भी शक के नजरों से देखा और कहा कि वह भारत की एक हफ्ते की यात्रा के बाद वापस लौट गए हैं। अब यह देखना होगा कि वह अपन साथ क्या प्लान लेकर गए हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
