• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
महाश्रमण

अनित्य जीवन में करें धर्म का संचय : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

November 9, 2025
ब्रह्मोस मिसाइल

बालिकातन 2026 में दिखेगी भारत की ब्रह्मोस, दक्षिण चीन सागर में बढ़ा सामरिक संदेश

April 21, 2026
अजित पवार का निधन: शरद पवार की अपील—इस त्रासदी पर राजनीति न हो

शरद पवार अस्पताल में भर्ती, रूटीन जांच के लिए हुए एडमिट

April 21, 2026
करुणा इंसानियत का सर्वोपरि गुण है — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

करुणा इंसानियत का सर्वोपरि गुण है — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

April 21, 2026
कोलकाता के प्रसिद्ध आनंदलोक अस्पताल में आग, सभी मरीज सुरक्षित निकाले गए

कोलकाता के प्रसिद्ध आनंदलोक अस्पताल में आग, सभी मरीज सुरक्षित निकाले गए

April 21, 2026
मुंबई के भायखला में हिंसा: यूसुफ पठान के ससुर समेत तीन गिरफ्तार

मुंबई के भायखला में हिंसा: यूसुफ पठान के ससुर समेत तीन गिरफ्तार

April 21, 2026
तेज प्रताप का राहुल गांधी पर तीखा वार, प्रियंका गांधी को बताया बेहतर विकल्प

तेज प्रताप का राहुल गांधी पर तीखा वार, प्रियंका गांधी को बताया बेहतर विकल्प

April 21, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर के दाम में नहीं हुआ बदलाव, सप्लाई को लेकर सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

April 21, 2026
कार्ति चिदंबरम के कार्यालय पर छापे के बाद बवाल, जब्त नकदी भीड़ ने छीनी

कार्ति चिदंबरम के कार्यालय पर छापे के बाद बवाल, जब्त नकदी भीड़ ने छीनी

April 21, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, गर्मी से राहत के आसार

April 21, 2026
पहलगाम हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बदली भारत की रणनीत

पहलगाम हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बदली भारत की रणनीत

April 21, 2026
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पर टोल वसूली का दावा, ट्रंप बोले—ईरान पर हमारी जीत

जेडी वेंस पर ट्रंप का यू-टर्न, पाकिस्तान भेजने के दावे से पीछे हटे जेडी वेंस को पाकिस्तान

April 21, 2026
एप्पल इंक. की कमान अब जॉन टर्नस के हाथ

एप्पल इंक. की कमान अब जॉन टर्नस के हाथ

April 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

अनित्य जीवन में करें धर्म का संचय : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

प्रांतीजवासियों ने अपने आराध्य का किया भावभीना अभिनंदन 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 9, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
महाश्रमण
अनित्य जीवन में करें धर्म का संचय : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
ताजपुर, गांधीनगर:जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, अखण्ड परिव्राजक, शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी धवल सेना का कुशल नेतृत्व करते हुए गतिमान हो चुके हैं। भारत में शरद ऋतु का आगमन तो हो चुका है, किन्तु गुजरात के इन क्षेत्रों में अभी उसका प्रभाव नगण्य-सा है। रविवार को प्रातःकाल शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी धवल सेना के साथ ताजपुर में स्थित स्वामीनारायण इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग से मंगल प्रस्थान किया। स्वामीनारायण संप्रदाय के संत भी आचार्यश्री को विदा करने के लिए परिसर के बाहर तक साथ चले। सभी पर मंगल आशीष की वृष्टि करते हुए आचार्यश्री ने अगले गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। लगभग बारह किलोमीटर का विहार कर शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी प्रांतीज की सीमा मंे पधारे तो वहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य का भावभीना अभिनंदन किया। बुलंद जयघोष के साथ श्रद्धालु स्वागत जुलूस के साथ आचार्यश्री के चरणों का अनुगमन करने लगे। आचार्यश्री सभी पर दोनों कर कमलों से आशीष वृष्टि कर रहे थे। एकदिवसीय प्रवास के लिए आचार्यश्री प्रांतीज स्थित आवर ऑन विद्याविहार में पधारे।
मुख्य मंगल प्रवचन में उपस्थित श्रद्धालु जनता को युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि इस जगत में नित्यता भी है तो अनित्यता भी है। आत्मा का स्वरूप नित्य है, लेकिन पर्याय परिवर्तन भी होता है जो अनित्य होता है। जो आदमी कभी बच्चा होता है, वह किशोर, जवान और फिर वृद्ध भी हो जाता है। एक मनुष्य जीवन में भी पर्याय का परिवर्तन होता है। इसी प्रकार गांव, शहर, अथवा अनेक जगहों का भी परिवर्तन होता रहता है। इसी प्रकार आदमी का जीवन भी अनित्य है और यह शरीर भी अनित्य है। कोई भी आदमी हो, कोई चक्रवर्ती हो या भीखारी हो, मृत्यु के संयोग से कोई बच नहीं सकता। तीर्थंकर भगवान की आत्मा भी कभी शरीर से मुक्त होकर मोक्ष में चली जाती है।
इसलिए कहा गया है कि यह शरीर, वैभव, धन-संपति सभी अशाश्वत है और मृत्यु प्रति क्षण निकट होती जा रही है, ऐसी स्थिति में आदमी को धर्म का संचय करने का प्रयास करना चाहिए। इस मानव जीवन में आदमी जितना धर्म का संचय कर सकता है, वह बहुत बड़ी पूंजी हो सकती है। जीवन का कोई पता नहीं होता कि कब किसका आयुष्य पूरा हो जाएगा। यह जीवन क्षणभंगुर है। इसलिए आदमी को अपने जीवन में धर्म करने का प्रयास करना चाहिए। अहिंसा, नैतिकता, सद्भावना व नशामुक्ति जीवन में रहे तो आत्मा निर्मल बन सकती है।
आज प्रांतीज में आना हुआ है। राजस्थान से आए तब भी प्रांतीज और गुजरात से राजस्थान जाना है तो तब भी प्रांतीज में आना हो गया है। यहां की ज्ञानशाला आदि विभिन्न धार्मिक-आध्यात्मिक गतिविधियां अच्छी चलें। यहां रहने वाले सभी लोगों में धार्मिकता के संस्कार रहें।
आचार्यश्री के मंगल प्रवचन के उपरान्त साध्वीप्रमुखाजी ने भी समुपस्थित जनता को संबोधित किया। बालक सम्यक ने अपनी बालसुलभ प्रस्तुति दी। पूर्व सांसद श्री दीपसिंह राठौड़ ने भी आचार्यश्री के स्वागत में अपनी भावनाओं को अभिव्यक्ति दी। प्रांतीज ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति दी। आचार्यश्री ने ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। गुजरात स्तरीय ज्ञानशाला की प्रशिक्षिक/प्रशिक्षिकाओं ने गीत का संगान किया। विद्याविहार के ट्रस्टी श्री रहिशभाई ने भी आचार्यश्री के स्वागत में अपनी अभिव्यक्ति दी। स्थानीय विधायक श्री गजेन्द्र सिंह ने आचार्यश्री के स्वागत में भावनाओं को अभिव्यक्ति दी और आचार्यश्री से मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।
Previous Post

देश में बड़ा हमला टला: गुजरात एटीएस ने रिसिन साजिश का भंडाफोड़ किया

Next Post

बिहार चुनाव चरण 2: प्रचार थमा, अब जनता करेगी फैसला

Next Post
छठ और दिवाली के बाद नवंबर में डाले जाएंगे वोट, तीन चरणों में चुनाव संभव

बिहार चुनाव चरण 2: प्रचार थमा, अब जनता करेगी फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बालिकातन 2026 में दिखेगी भारत की ब्रह्मोस, दक्षिण चीन सागर में बढ़ा सामरिक संदेश
  • शरद पवार अस्पताल में भर्ती, रूटीन जांच के लिए हुए एडमिट
  • करुणा इंसानियत का सर्वोपरि गुण है — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’
  • कोलकाता के प्रसिद्ध आनंदलोक अस्पताल में आग, सभी मरीज सुरक्षित निकाले गए
  • मुंबई के भायखला में हिंसा: यूसुफ पठान के ससुर समेत तीन गिरफ्तार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In