डेस्क : तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में चुनावी निगरानी के दौरान बड़ा हंगामा सामने आया है। चुनाव आयोग के उड़न दस्ते द्वारा कांग्रेस सांसद Karti Chidambaram के कार्यालय परिसर से जब्त की गई नकदी को भीड़ ने कथित रूप से छीन लिया। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग में हलचल मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उड़न दस्ते को सूचना मिली थी कि कार्यालय परिसर में बड़ी मात्रा में नकदी रखी गई है। इसके बाद अधिकारियों ने कराईकुडी स्थित परिसर में जांच अभियान चलाया। तलाशी के दौरान दो बैग और एक थैले से कुल 13.44 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।
अधिकारी जब्त रकम की गिनती और दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी कर रहे थे, तभी अचानक वहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। आरोप है कि भीड़ ने अधिकारियों से नकदी से भरे बैग छीन लिए और मौके से फरार हो गई। इस दौरान दस्ते के वाहन की चाबी भी निकाल ली गई, जिससे अधिकारी तुरंत पीछा नहीं कर सके।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश जारी है। प्रशासन का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
