डेस्क: अभिनेता गोविंदा के स्वास्थ्य को लेकर अब राहत भरी खबर सामने आ रही है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैंने बहुत ज्यादा वर्कआउट कर लिया था जिसकी वजह से थक गया था। योग और प्राणायाम बेहतर हैं क्योंकि बहुत ज्यादा वर्कआउट शरीर पर भारी पड़ सकता है। मैं खुद को और बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा हूं। डॉक्टरों ने मुझे दवाइयां दी हैं और फिलहाल आराम करने काे कहा है।”
क्या हुआ था, कौन लाया था हॉस्पिटल?
गोविंदा के दोस्त और लीगल एडवाइजर ललित बिंदल ने हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया कि मंगलवार के दिन गोविंदा को सुबह से ही कमजोरी और बेचैनी महसूस हो रही थी। फिर अचानक से शाम को कुछ सेकंड के लिए उन्हें चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गए। जब उन्हें होश आया तब उन्होंने फैमिली डॉक्टर को फोन किया। उन्होंने दवाई और लगभग 8:30-9:00 बजे वह दवाई लेकर अपने कमरे में आराम करने चले गए। फिर, अचानक से रात के लगभग 12 बजे उन्हें फिर से बेचैनी, चक्कर, कमजोरी और घुटन महसूस होने लगी।
अकेले थे गोविंदा
गोविंदा पूरे घर में अकेले थे। ऐसे में उन्होंने अपने लीगल एडवाइजर ललित बिंदल को बुलाया। वे 12:15 बजे उनके घर पहुंचे और डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल ले जाने की सलाह दी। ऐसे में ललित बिंदल, गोविंदा को इमरजेंसी वार्ड में ले गए जहां उनकी जरूरी जांच की गई और उन्हें भर्ती कर लिया गया।
डिसचार्ज हुए अभिनेता
सुबह गोविंदा को इमरजेंसी वार्ड से नॉर्मल रूम में शिफ्ट किया गया और फिर सारी रिपोर्ट्स चेक करने के बाद उन्हें डिसचार्ज कर दिया गया। फिलहाल अभिनेता की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन और आराम करने की सलाह दी है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
