डेस्क:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान दौरे से लौटते ही सबसे पहले दिल्ली ब्लास्ट से घायल लोगों से मिलने एलएनजेपी अस्पचाल पहुंचे हैं। उन्होंने ब्लास्ट के बाद घायलों से मिलकर उनकी तबीयत का अपडेट का लिया और बातचीत भी की। उनके आने की सूचना मिलते ही LNJP अस्पताल के सामने बेरीकेडिंग कर सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने भारी वाहनों को भी रोका है।
भूटान से वापस आते ही तुरंत बाद, प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद घायलों से मिलने सीधे लोक नारायण जय प्रकाश अस्पताल (LNJP) गए। उन्होंने घायलों से मुलाकात की, उनसे बातचीत की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अस्पताल में अधिकारियों और डॉक्टरों ने उन्हें घटना और घायलों की स्थिति के बारे में संक्षिप्त जानकारी भी दी। बता दें कि पीएम मोदी आज एक हाई लेवल बैठक भी करने वाले हैं। पीएम मोदी एलएनजेपी अस्पताल में करीब 20-25 मिनट तक रहे, इस दौरान उन्होंने घायलों से किसी भी तरह की और सहायता के बारे में भी पूछताछ की।
इसके अलावा पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल से घायलों से मुलाकातकी तस्वीरें भी शेयर की हैं। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि दिल्ली में हुए विस्फोट के दौरान घायल हुए लोगों से मिलने के लिए LNJP अस्पताल गया। सभी के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। इस साज़िश के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
