• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
प्रदूषण के दौर में सांसों की सुरक्षा: अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

राजधानी में ज़हरीली हवा का कहर, 28 स्टेशन ‘गंभीर’ श्रेणी में

November 14, 2025
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बैटिंग

June 25, 2026
पुणे हत्याकांड में नया मोड़, बहन पर शक से बढ़ी जांच की परतें

पुणे हत्याकांड में नया मोड़, बहन पर शक से बढ़ी जांच की परतें

June 25, 2026
गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी फिर शुरू, गांवों में आसान हुई आपूर्ति व्यवस्था

एलपीजी रेट में बदलाव, जून के बाद सप्लाई पर उठे सवाल

June 25, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, पेट्रोल–डीजल सस्ते होने की उम्मीद तेज

June 25, 2026
ओम बिरला

दल-बदल मामलों पर बड़ा फैसला जल्द: मानसून सत्र से पहले निर्णय लेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

June 25, 2026
भारत की पासपोर्ट रैंकिंग में गिरावट, 2025 हेनले इंडेक्स में 85वें स्थान पर

नागरिकता साबित नहीं करते ये दस्तावेज: पासपोर्ट, आधार और वोटर आईडी पर बहस तेज

June 25, 2026
पहलगाम हमला

पहलगाम हमले की साजिश का खुलासा, ट्रेकिंग ऐप और ड्रोन से हुई रेकी

June 25, 2026
शक्तिशाली भूकंप से हिला वेनेज़ुएला, सरकार ने लगाया आपातकाल

शक्तिशाली भूकंप से हिला वेनेज़ुएला, सरकार ने लगाया आपातकाल

June 25, 2026
ईरान का होर्मुज टोल प्लान: समुद्री कानून पर चुनौती

होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर किसी भी शुल्क को मंजूर नहीं करेगा अमेरिका: ट्रंप

June 25, 2026
तीन अफेयर्स की बात कबूली, गेट्स ने एप्स्टीन पर लगाए गंभीर आरोप

तीन अफेयर्स की बात कबूली, गेट्स ने एप्स्टीन पर लगाए गंभीर आरोप

June 25, 2026
इम्तियाज अली ने दर्शकों को लेकर दिया बयान

इम्तियाज अली ने दर्शकों को लेकर दिया बयान

June 25, 2026
पटना का कांड राजनीति में बदल गया: राबड़ी देवी ने सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

सरकार का राबड़ी देवी को दूसरा नोटिस

June 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 25, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

राजधानी में ज़हरीली हवा का कहर, 28 स्टेशन ‘गंभीर’ श्रेणी में

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 14, 2025
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
प्रदूषण के दौर में सांसों की सुरक्षा: अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Image Courtesy: Google

डेस्क:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार तीसरे दिन वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई और गुरुवार को भी जहरीली हवा से कोई राहत नहीं मिली। शाम चार बजे 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 404 रहा। यह बुधवार के 418 से थोड़ा बेहतर है लेकिन यह स्तर भी स्वस्थ व्यक्तियों के लिए खतरनाक माना जाता है।

यह रीडिंग वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (EWS) के दिन में हवा ‘बेहद खराब’ रहने के उस पूर्वानुमान को गलत साबित करते हुए आई है। इस सप्ताह यह पूर्वानुमान लगातार तीसरी बार गलत साबित हुआ है। मॉडल ने मंगलवार और बुधवार को भी ‘बेहद खराब’ वायु गुणवत्ता का पूर्वानुमान व्यक्त किया था जबकि एक्यूआई उससे काफी अधिक 400 से ऊपर ही बना रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली के 39 निगरानी स्टेशनों में से 28 में ‘गंभीर’ वायु गुणवत्ता दर्ज की गई। इस दौरान वजीरपुर (458), चांदनी चौक (453) और बवाना (452) सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में शामिल थे। पूरे देश में केवल बहादुरगढ़ (466) और रोहतक (430) में दिल्ली से भी बदतर वायु गुणवत्ता दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण प्रदूषक जमीन के करीब ही फंसे हुए हैं।

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने कहा, ‘हल्की हवाओं और गिरते तापमान ने एक ‘इनवर्जन’ परत बना दी है, जो प्रदूषकों के फैलाव को रोकती है।’ उन्होंने यह भी कहा, ‘हवाओं के तेज होने की उम्मीद थी लेकिन रफ्तार लगभग पांच-सात किलोमीटर प्रति घंटा की धीमी रफ्तार पर रहीं। रात में हवाएं ना चलने से परिस्थिति और खराब हो जाती है।’

डिसीजन सपोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के आंकड़ों से पता चला है कि गुरुवार को दिल्ली के पीएम 2.5 सांद्रता में पराली जलाने का योगदान लगभग 12 प्रतिशत था – जो पिछले दिन और इस मौसम के सबसे अधिकतम 22.4 प्रतिशत से कम था। हालांकि सुबह उत्तर-पश्चिमी हवाएं बाद में पश्चिमी हो गईं, जिससे पंजाब और हरियाणा से धुएं का प्रवेश कम हुआ, फिर भी सैटेलाइट इमेजरी में भारत-गंगा के मैदानों में घनी धुंध छाई हुई दिखी।

CAQM (वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग) चरण-3 प्रतिबंध पहले से ही लागू होने के कारण, एनसीआर में निर्माण गतिविधियां रोक दी गई हैं, तथा पुराने बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल चार पहिया वाहनों को दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में चलने से रोक दिया गया है।

प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा पांच तक) को भी अगले आदेश तक हाइब्रिड मोड में कक्षाएं जारी रखने का निर्देश दिया गया है। मौसम की स्थिति लगातार ठंडी, स्थिर सर्दियों के दौर की शुरुआत को दर्शाती रही – जो आमतौर पर दिल्ली के प्रदूषण प्रकरणों को बदतर बना देती है।

न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है, जबकि अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा। गत वर्ष नवंबर में दिल्ली में आठ ‘गंभीर’ वायु गुणवत्ता वाले दिन देखे गए थे, जिसमें 18 नवंबर को AQI 494 के शिखर पर था, यह शहर में अब तक दर्ज किया गया दूसरा सबसे उच्च स्तर है।

Previous Post

Quels bonus à durée limitée propose Slotsvil Casino ce mois-ci ?

Next Post

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में तेजी, वर्षांत तक समझौते के संकेत

Next Post
भारत- अमेरिकी

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में तेजी, वर्षांत तक समझौते के संकेत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बैटिंग
  • पुणे हत्याकांड में नया मोड़, बहन पर शक से बढ़ी जांच की परतें
  • एलपीजी रेट में बदलाव, जून के बाद सप्लाई पर उठे सवाल
  • कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, पेट्रोल–डीजल सस्ते होने की उम्मीद तेज
  • दल-बदल मामलों पर बड़ा फैसला जल्द: मानसून सत्र से पहले निर्णय लेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In