• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
महिमा चौधरी

जब डायरेक्टर्स की डांट और गालियों से टूट गई थीं महिमा चौधरी

December 18, 2025
चाय की चुस्की और पहाड़ों की खामोशी: मानसून ट्रैवल का रोमांटिक अनुभव

चाय की चुस्की और पहाड़ों की खामोशी: मानसून ट्रैवल का रोमांटिक अनुभव

July 13, 2026
“ॐ नमः शिवाय: शिव कृपा और आत्मिक शांति का दिव्य मंत्र”

“ॐ नमः शिवाय: शिव कृपा और आत्मिक शांति का दिव्य मंत्र”

July 13, 2026
आज का राशिफल : 12 जुलाई 2026

आज का राशिफल : 13 जुलाई 2026

July 13, 2026
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद के निधन पर भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद के निधन पर भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

July 12, 2026
हिंसा नहीं, शांति की मिसाइल चाहिए दुनिया को : मुनि तत्त्व रुचि ‘तरुण’

हिंसा नहीं, शांति की मिसाइल चाहिए दुनिया को : मुनि तत्त्व रुचि ‘तरुण’

July 12, 2026
प्रेक्षा प्रणेता आचार्यश्री महाप्रज्ञजी का 107वां जन्मदिवस ‘प्रज्ञा दिवस’ के रूप में समायोजित

प्रेक्षा प्रणेता आचार्यश्री महाप्रज्ञजी का 107वां जन्मदिवस ‘प्रज्ञा दिवस’ के रूप में समायोजित

July 12, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी टेनिस कोच को अदालत ने किया बरी

July 12, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

इंग्लैंड वनडे और जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम में दो बड़े बदलाव

July 12, 2026
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत; 21 लोगों को बचाया गया

पर्यटन तभी सुरक्षित, जब सुरक्षा सर्वोच्च हो

July 12, 2026
नीता अंबानी के नाम बड़ी उपलब्धि, भारत की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में रहीं नंबर एक

नीता अंबानी के नाम बड़ी उपलब्धि, भारत की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में रहीं नंबर एक

July 12, 2026
ताज होटल में बम की धमकी से मचा हड़कंप, जांच में फर्जी निकला कॉल

ताज होटल में बम की धमकी से मचा हड़कंप, जांच में फर्जी निकला कॉल

July 12, 2026
जम्मू-कश्मीर में सत्ता संग्राम तेज, उमर के आरोपों पर भाजपा ने साधा निशाना

जम्मू-कश्मीर में सत्ता संग्राम तेज, उमर के आरोपों पर भाजपा ने साधा निशाना

July 12, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 13, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

जब डायरेक्टर्स की डांट और गालियों से टूट गई थीं महिमा चौधरी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 18, 2025
in मनोरंजन
Reading Time: 1 min read
A A
0
महिमा चौधरी

File Photo

Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp

डेस्क :एक्ट्रेस महिमा चौधरी अभी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ को लेकर चर्चा में हैं। महिमा चौधरी ने सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘परदेस’ के जरिए डेब्यू किया था। एक हालिया इंटरव्यू में महिमा ने बताया कि एक बार डायरेक्टर सुभाष घई की वजह से वो सेट पर बहुत रोई थीं। इतना ही नहीं, महिमा ने अपनी शुरुआती स्ट्रगल के बारे में बताते हुए कहा कि कैसे निर्देशक उन पर चिल्लाते और गालियों का इस्तेमाल किया करते थे। जहां सुभाष घई का डांटना उनके लिए अच्छा साबित हुआ, वहीं बाकी डायरेक्टर्स का उनके साथ बुरा बर्ताव करता आज भी उनके दिल में एक कड़वी याद बनकर जिंदा है।

सेट पर गालियां बक देते थे फिल्ममेकर्स
सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में महिमा चौधरी ने बताया, “ऐसा कई बार हुआ है। लोग माइक पर जोर-जोर से चिल्लाते थे, जिसमें गालियां भी शामिल थीं, सारी फालतू चीजें। मुझे याद है कि कोई तो ऐसे चिल्ला रहा था कि एक मेल एक्टर ने मुझसे पूछा कि क्या तुम जानती हो कि वह इनडायरेक्टली हमसे कुछ कहना चाह रहा है। मैंने हां कहा तो मेल एक्टर ने मुझसे कहा कि आपके चेहरे के हाव-भाव से ऐसा नहीं लगता कि आप उनके इशारे समझ रही हैं।”

जान बूझकर दिखावा करती थीं एक्ट्रेस
महिमा चौधरी ने आगे बताया कि आपको ऐसा दिखाना होगा कि आप समझ नहीं रहे हैं। अब उनमें इतनी हिम्मत नहीं है क्योंकि हर जगह कैमरे लगे हैं और लोग 30 सेकंड में उनका बुरा बर्ताव देख लेंगे। तो पहले बहुत बुरा बर्ताव होता था और बहुत ज्यादा निगेटिविटी होती थी। ग्रुपबाजी भी थी। मेरे साथ यह तजुर्बा मेरी दूसरी फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ। बता दें कि महिमा चौधरी की दूसरी फिल्म ‘दाग – द फायर’ थी। यह फिल्म साल 1999 में रिलीज हुई थी।

अंग्रेजी बोलकर बचा करती थीं महिमा
महिमा चौधरी ने इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत के बारे में बताते हुए कहा कि ऐसे हालातों से बचने के लिए अंग्रेजी बोलना उनका हथियार बन गया था। उन्होंने कहा, “वो दूसरे लोगों से कहते थे, ‘तुम लोग क्यों नहीं समझते?’ लेकिन मुझे पता था कि यह मेरे लिए था। अगर वो सीधे तौर पर आप पर हमला नहीं कर रहे हैं, तो आप ऐसा दिखावा करते हैं कि आपको समझ नहीं आ रहा है। मैं जानबूझकर अंग्रेजी में बात करती थी और पूछती थी, ‘माफ कीजिए, क्या आपने अभी कहा कि मुझे यहां कदम रखना है और यह सीन करना है?”

डांट खाने के बाद रोने लगी थीं महिमा
महिमा चौधरी ने बताया कि मुझे लगता था कि वो मुझसे हिंदी में बहुत कुछ कहेंगे, लेकिन अंग्रेजी में वो बोलने में समय लेंगे। यही मेरा बचाव का तरीका था। महिमा चौधरी ने फिल्म ‘परदेस’ की शूटिंग का किस्सा भी सुनाया कि कैसे वो सुभाष घई के डांटने पर रो पड़ी थीं। एक्ट्रेस ने कहा, “कभी-कभी किसी से डांट खाना फायदेमंद साबित होता है। मेरी पहली फिल्म के दौरान ऐसा ही हुआ था। सुभाष जी ने मुझे एक बार बहुत डांटा था और फिर मैंने फोन वाला सीन किया, वही सीन सबको पसंद आया। उन्होंने मुझे रुला दिया था। उस सीन में रोना जरूरी थी और आप तो पहले से ही रो रहे होते हैं, तो आपकी आवाज वैसी ही हो जाती है।”

Previous Post

‘संदेशे आते हैं’ का रोमांच लौट रहा है: बॉर्डर-2 में रीमेक

Next Post

श्याम धनी इंडस्ट्रीज आईपीओ: लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में जबरदस्त उछाल

Next Post
आईपीओ

श्याम धनी इंडस्ट्रीज आईपीओ: लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में जबरदस्त उछाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • चाय की चुस्की और पहाड़ों की खामोशी: मानसून ट्रैवल का रोमांटिक अनुभव
  • “ॐ नमः शिवाय: शिव कृपा और आत्मिक शांति का दिव्य मंत्र”
  • आज का राशिफल : 13 जुलाई 2026
  • कतर के पूर्व अमीर शेख हमद के निधन पर भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित
  • हिंसा नहीं, शांति की मिसाइल चाहिए दुनिया को : मुनि तत्त्व रुचि ‘तरुण’
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In