• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आचार्यश्री महाश्रमण

काम और अर्थ पर रहे धर्म का अंकुश : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

December 17, 2025
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत; 21 लोगों को बचाया गया

पर्यटन तभी सुरक्षित, जब सुरक्षा सर्वोच्च हो

July 12, 2026
नीता अंबानी के नाम बड़ी उपलब्धि, भारत की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में रहीं नंबर एक

नीता अंबानी के नाम बड़ी उपलब्धि, भारत की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में रहीं नंबर एक

July 12, 2026
ताज होटल में बम की धमकी से मचा हड़कंप, जांच में फर्जी निकला कॉल

ताज होटल में बम की धमकी से मचा हड़कंप, जांच में फर्जी निकला कॉल

July 12, 2026
जम्मू-कश्मीर में सत्ता संग्राम तेज, उमर के आरोपों पर भाजपा ने साधा निशाना

जम्मू-कश्मीर में सत्ता संग्राम तेज, उमर के आरोपों पर भाजपा ने साधा निशाना

July 12, 2026
बदायूं में रिश्तों की हत्या: पति ने पत्नी की अस्मत का सौदा कर गैंगरेप कराया

महिला कांस्टेबल से कथित दुष्कर्म का मामला, पुलिस जांच में जुटी

July 12, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

कानपुर में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, पति-पत्नी ने सेल्फॉस खाकर दी जान

July 12, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के संकेत, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

July 12, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

लपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत

July 12, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

July 12, 2026
उमर खालिद-शरजील इमाम को जमानत क्यों नहीं? CJI सूर्यकांत ने बताई वजह

उमर खालिद-शरजील इमाम को जमानत क्यों नहीं? CJI सूर्यकांत ने बताई वजह

July 12, 2026
रोहित-कोहली का जलवा फिर दिखेगा, 9 घरेलू वनडे मैचों का ऐलान

14 जुलाई से भारत-इंग्लैंड वनडे जंग, रोहित-कोहली के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें

July 12, 2026
टीम इंडिया की हार पर माइकल वॉन का वार, ‘व्हाइटवॉश’ के बाद फिर छेड़ी बहस

टीम इंडिया की हार पर माइकल वॉन का वार, ‘व्हाइटवॉश’ के बाद फिर छेड़ी बहस

July 12, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 12, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

काम और अर्थ पर रहे धर्म का अंकुश : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

भिक्षु चेतना वर्ष’ के महाचरण में आचार्यश्री ने महामना के गृहस्थ जीवन को किया वर्णित 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 17, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
आचार्यश्री महाश्रमण
काम और अर्थ पर रहे धर्म का अंकुश : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
काम और अर्थ पर रहे धर्म का अंकुश : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
काम और अर्थ पर रहे धर्म का अंकुश : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp
कंटालिया, पाली: जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के आद्य अनुशास्ता, महामना आचार्यश्री भिक्षु की जन्मस्थली कंटालिया में ‘आचार्यश्री भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी वर्ष’ के महाचरण का समायोजन तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल सन्निधि में भव्य रूप में समायोजित हो रहा है। इस महाचरण में भाग लेने के लिए केवल कंटालिया व आसपास के श्रद्धालु ही नहीं, अपितु देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी है।
बुधवार को महामना के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के महाचरण का तृतीय दिवस था। रावले में बने विशाल प्रवचन पण्डाल में वर्तमान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी के मंगल महामंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। मुनि वर्धमानकुमारजी ने गीत का संगान किया। साध्वीवर्या सम्बुद्धयशाजी ने आज के विषय ‘आचार्य भिक्षु का गार्हस्थ्य जीवन’ विषय पर समुपस्थित जनता को उद्बोधित करते हुए उनके सांसारिक जीवन के अनेक घटना प्रसंगों का वर्णन किया।
तुदपरान्त जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने महाचरण के तीसरे दिन ‘आचार्य भिक्षु के गृहस्थ जीवन के संदर्भ में विस्तृत प्रकाश डालने के साथ ही पावन उद्बोधन प्रदान करते हुए कहा कि धर्म को बहुत महत्ता प्राप्त है। इसे उत्कृष्ट मंगल का गौरव भी प्राप्त है। जिस आदमी के जीवन में धर्म होता है, उसका जीवन गौरवमय बन जाता है। मनुष्य जन्म लेता है, जीवन जीता है और एक दिन मृत्यु को प्राप्त हो जाता है। जन्म लेना और मृत्यु को प्राप्त होना सामान्य-सी बात है। यह संसार के प्रत्येक व्यक्ति के साथ घटित होता है, परन्तु जन्म-मृत्यु के बीच का जो जीवन का समय होता है, वह सबका अपना-अपना होता है और विशिष्ट भी हो सकता है।
हम अभी वर्तमान में महामना आचार्यश्री भिक्षु के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के संदर्भ में उनकी जन्मस्थली कंटालिया में महाचरण मना रहे हैं। इसे महाचरण कहने के पीछे दो आधार हो सकते हैं-पहली बात है कि जिस महापुरुष की जन्म त्रिशताब्दी मना रहे हैं, उनकी जन्मस्थली में मनाया जाने वाला यह चरण इस संदर्भ में इसे महाचरण कहा जा सकता है। प्रेक्षा विश्व भारती में उनका जन्मदिवस भले आ गया था, लेकिन वह उनका जन्म क्षेत्र नहीं था। जन्मभूमि में मनाए जाने के कारण इसे महाचरण कहा जा सकता है। क्षेत्र और काल में अंतर होता है। काल तो कहीं भी आ सकता है। लाडनूं हों अथवा अन्य कहीं भी हों, वहां भी आषाढ़ शुक्ला त्रयोदशी आ जाएगी, लेकिन कंटालिया तो जहां है, वहां आना पड़ेगा। इसलिए काल को पाना सुलभ और क्षेत्र को प्राप्त करना दुर्लभ होता है। जन्मभूमि में यह चरण मनाए जाने के कारण यह महाचरण है।
दिनों की संख्या की दृष्टि से भी यह तेरह दिवसीय आयोजन है। इसलिए भी यह महाचरण है। इसमें जो गीत और वक्तव्य आदि होते हैं। इसमें गीत गाने वाला बढ़िया और वक्तव्य भी पूरी तैयारी के साथ हो तो बहुत अच्छा हो सकता है। वक्तव्य अथवा प्रवचन कितना प्रभावशाली हो सकता है, इसका प्रयास किया जा सकता है। कुछ बोलने से वक्ता को अच्छी तैयारी कर लेने का प्रयास करना चाहिए। वक्तव्य में प्रमाणिकता भी रहे तो वक्तव्य प्रभावशाली हो सकता है। वक्तव्य अच्छा होता है तो श्रोता भी मानों उससे बंध सकते हैं।
आचार्यश्री महाश्रमणजी ने आचार्यश्री भिक्षु के गृहस्थ जीवन का वर्णन करते हुए कहा कि उनका गृहस्थ का जीवन बहुत ज्यादा लम्बा नहीं था। आचार्यश्री भिक्षु के गृहस्थ जीवन में भी कितनी धार्मिकता थी। उनकी साधना का संकल्प जागृत हुआ और सजोड़े दीक्षा की भावना जागृत हो गई। सजोड़े दीक्षा लेने का संकल्प भी बड़ी और विशेष बात है। उसके साथ उन्होंने एकान्तर तप भी प्रारम्भ कर दिया। भगवान महावीर के साथ आचार्यश्री भिक्षु की अनेक समानताएं प्राप्त होती हैं। भगवान महावीर का भी कुछ समय गृहस्थ जीवन में बीता था। आज भी कितने लोग गृहस्थ जीवन जीते हैं। गृहस्थ जीवन में भी पुरुषार्थ होना चाहिए। गृहस्थ जीवन में अर्थ, काम, धर्म और मोक्ष में संतुलन रखने का प्रयास करना चाहिए। गृहस्थ जीवन में काम और अर्थ पर धर्म का अंकुश हो तो गृहस्थ जीवन भी अच्छा हो सकता है। यह जन्म शताब्दी हमारे जीवनकाल में आई है। आचार्यश्री ने आचार्यश्री भिक्षु के संदर्भ में संस्कृत भाषा में प्रार्थना का संगान किया
आचार्यश्री ने बालोतरा से समागत साध्वियों को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। साध्वी अणिमाश्रीजी ने आचार्यश्री के समक्ष अपनी भावनाओं को अभिव्यक्ति देते हुए अपने सहवर्ती साध्वियों के साथ गीत का संगान किया।
Previous Post

कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान फिर चर्चा में, राहुल–प्रियंका को लेकर आरोप

Next Post

नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान: 2026 तक खत्म होंगे टोल प्लाजा

Next Post
नितिन गडकरी

नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान: 2026 तक खत्म होंगे टोल प्लाजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पर्यटन तभी सुरक्षित, जब सुरक्षा सर्वोच्च हो
  • नीता अंबानी के नाम बड़ी उपलब्धि, भारत की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में रहीं नंबर एक
  • ताज होटल में बम की धमकी से मचा हड़कंप, जांच में फर्जी निकला कॉल
  • जम्मू-कश्मीर में सत्ता संग्राम तेज, उमर के आरोपों पर भाजपा ने साधा निशाना
  • महिला कांस्टेबल से कथित दुष्कर्म का मामला, पुलिस जांच में जुटी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In