डेस्क : केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच मतभेद होने का दावा किया है। बिट्टू का कहना है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पारिवारिक विवाद के चलते विदेश चले गए हैं। हालांकि, इस बयान पर कांग्रेस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस से निष्कासित नेता मोहम्मद मुकीम के एक पत्र का हवाला देते हुए पार्टी में आंतरिक खींचतान के आरोप लगाए थे।
एनडीटीवी से बातचीत के दौरान बिट्टू से वीबी जी राम जी बिल को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन की तैयारी पर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कांग्रेस की मंशा और संगठनात्मक स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी के पास प्रदर्शन के लिए पर्याप्त समर्थन नहीं है। उन्होंने महात्मा गांधी और कांग्रेस नेतृत्व के बीच वैचारिक दूरी का भी जिक्र किया।
बिट्टू ने राहुल गांधी के विदेश दौरे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जहां प्रधानमंत्री देशहित में विदेश यात्राएं करते हैं, वहीं राहुल गांधी सैर-सपाटे के लिए बाहर जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के भीतर नेतृत्व को लेकर असंतोष है और राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के बीच तुलना और मतभेद की चर्चाएं चल रही हैं, जिसके चलते राहुल गांधी नाराज होकर विदेश चले गए।
इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी कांग्रेस में आंतरिक कलह का आरोप लगाया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि “टीम प्रियंका बनाम टीम राहुल” की स्थिति सामने आ रही है। पूनावाला ने ओडिशा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद मुकीम के उस पत्र का हवाला दिया था, जिसमें पार्टी नेतृत्व और संगठनात्मक ढांचे में बदलाव की मांग की गई थी।
भाजपा का दावा है कि इस पत्र के जरिए कांग्रेस में नेतृत्व संकट और विचारधारात्मक पुनर्गठन की जरूरत उजागर होती है, जबकि कांग्रेस ने इन आरोपों पर फिलहाल चुप्पी साध रखी है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
