डेस्क: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुरुवार को विभिन्न उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीशों के रिक्त पदों को भरने के लिए पांच न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की है। ये रिक्तियां रिटायरमेंट और ट्रांसफर के कारण उत्पन्न हो रही हैं। कॉलेजियम की सिफारिशों को केंद्र सरकार की मंजूरी मिलना अभी शेष है।
सिफारिशों के अनुसार:
- जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता (इलाहाबाद हाईकोर्ट) को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई है। यह पद वर्तमान मुख्य न्यायाधीश के 9 जनवरी 2026 को रिटायर होने के बाद रिक्त होगा।
- जस्टिस रेवती पी. मोहिते डेरे (बॉम्बे हाईकोर्ट) को मेघालय हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की अनुशंसा की गई है। यह सिफारिश मौजूदा मुख्य न्यायाधीश के प्रस्तावित ट्रांसफर के मद्देनजर की गई है।
- जस्टिस एम.एस. सोनक (बॉम्बे हाईकोर्ट) को झारखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई है। यह पद 8 जनवरी 2026 को वर्तमान मुख्य न्यायाधीश के रिटायर होने के बाद रिक्त होगा।
- जस्टिस ए. मुहम्मद मुस्ताक (केरल हाईकोर्ट) को सिक्किम हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने का प्रस्ताव किया गया है।
- जस्टिस संगम कुमार साहू (उड़ीसा हाईकोर्ट) को पटना हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई है।
- इसके अलावा, जस्टिस सौमेन सेन (मेघालय हाईकोर्ट) को केरल हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने का प्रस्ताव है। यह ट्रांसफर मौजूदा मुख्य न्यायाधीश के 9 जनवरी 2026 को रिटायर होने के बाद प्रभावी होगा।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की यह सिफारिश उच्च न्यायालयों में नेतृत्व स्थिरता और न्यायिक कार्यों की सुचारू रूप से प्रगति सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

