झज्जर: योग गुरु बाबा रामदेव ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान ब्रिटेन के जल्द टूटने का दावा किया है और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भविष्य को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का उदाहरण देते हुए कहा कि ट्रंप उन्हें नहीं उठा सकते थे और भविष्य में भी उनकी कोई बड़ी कामयाबी नहीं होगी।
बाबा रामदेव ने हरियाणा के झज्जर में आयोजित कार्यक्रम में कहा, “आज ब्रिटेन खुद टूटने की कगार पर है। ब्रिटेन, आयरलैंड और स्कॉटलैंड, ये तीन देशों में बदलने वाले हैं। ट्रंप जो भी बोलते हैं, हम देखते हैं कि उसका क्या असर होता है। हमें कोई डर नहीं। थोड़े दिनों के बाद ट्रंप के भी बाजे बजेंगे।”
वेनेजुएला में अमेरिकी अभियान
जनवरी की शुरुआत में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के दौरान वेनेजुएला के तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को मादक पदार्थों से जुड़े आरोपों में हिरासत में लिया गया था। इसके बाद डेल्सी रोड्रिगेज को कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया गया। वेनेजुएला दुनिया के सबसे बड़े प्रमाणित कच्चे तेल भंडार वाले देशों में शामिल है।
ग्रीनलैंड विवाद पर यूरोप-यूएस तनातनी
ग्रीनलैंड पर अमेरिकी नियंत्रण को लेकर आठ यूरोपीय देशों ने विरोध जताया। इसके जवाब में अमेरिका ने इन देशों पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाने की संभावना जताई। यूरोपीय नेताओं ने चेताया है कि यह कदम अमेरिका-यूरोप संबंधों में नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है और एक ‘खतरनाक दौर’ की शुरुआत कर सकता है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

