• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अभिशाप है अज्ञानता, ज्ञान प्राप्ति का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

अभिशाप है अज्ञानता, ज्ञान प्राप्ति का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

January 19, 2026
‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

April 18, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

April 18, 2026
मोदी का दर्द: महिला आरक्षण विधेयक पर नहीं बनी सहमति, जताया आक्रोश

मोदी का दर्द: महिला आरक्षण विधेयक पर नहीं बनी सहमति, जताया आक्रोश

April 18, 2026
राहुल गांधी

राहुल गांधी केस: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने ही आदेश पर लगाई रोक

April 18, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड आदित्य आनंद तमिलनाडु से गिरफ्तार

April 18, 2026
धीर, वीर व गंभीर बने मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण

धीर, वीर व गंभीर बने मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण

April 18, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

ईरान का बड़ा कदम: होर्मुज मार्ग पर फिर प्रतिबंध, अमेरिका से बढ़ा विवाद

April 18, 2026
सोनिया गांधी

नागरिकता से पहले वोटर सूची में नाम: सोनिया गांधी से स्पष्टीकरण तलब

April 18, 2026
चुनावी माहौल में गरमाई राजनीति, पीएम मोदी बोले—घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस

पीएम मोदी की चेतावनी से गरमाई सियासत, बोले– सच को गांव-गांव पहुंचाएंगे

April 18, 2026
संसद से बाहर खड़ा एक अधूरा सपना

संसद से बाहर खड़ा एक अधूरा सपना

April 18, 2026
ईरान का साफ संदेश—न्यायसंगत शर्तें हों तभी मानेगा युद्धविराम

ट्रंप पर ईरान का तीखा हमला: एक घंटे में 7 झूठ बोले, “ऐसी बातचीत का क्या मतलब?”

April 18, 2026
पश्चिम एशिया संघर्ष: प्रियंका गांधी ने संसद में खुली बहस की मांग उठाई

महिला आरक्षण पर गरमाई राजनीति, प्रियंका गांधी ने दी चुनौती

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

अभिशाप है अज्ञानता, ज्ञान प्राप्ति का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

ग्रामीण जनता व विद्यार्थियों ने शांतिदूत का किया भावभीना अभिनंदन 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 19, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
अभिशाप है अज्ञानता, ज्ञान प्राप्ति का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
रानी गांव : जन-जन के मानस को आध्यात्मिक अभिसिंचन प्रदान करने वाले जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, अखण्ड परिव्राजक आचार्यश्री महाश्रमणजी ने प्रातःकाल मनाना ने गतिमान हुए। मार्ग में स्थान-स्थान पर उपस्थित ग्रामीण जनता को सहज ही मानवता के मसीहा के दर्शन करने व मंगल आशीष प्राप्त करने का सुअवसर मिल गया। लगभग 15 किलोमीटर का विहार कर महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी रानीगांव में पधारे तो रानी गांववासियों व विद्यार्थियों ने आचार्यश्री का भावभीना स्वागत किया। आचार्यश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पधारे।
विद्यालय परिसर में आयोजित मंगल प्रवचन कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी ने पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि अज्ञान एक कष्ट है। पाप तो कई हैं, किन्तु इन पापों से भी ज्यादा खराब अज्ञानता होती है। जिस आदमी में ज्ञान होता है तो वह अन्य पापों से तो अपना बचाव भी कर सकता है, किन्तु ज्ञान ही नहीं हो तो भला कोई कितना पापों से बच सकता है। जिसमें अज्ञानता है, वह तो मानों उसका जीवन अंधकारमय ही होता है। यह अंधकार एक प्रकार का अभिशाप है। इस अंधकार में चलने वाले आदमी को अपना भला, बुरा, कर्त्तव्य-अकर्त्तव्य, धर्म-अधर्म, पाप-पुण्य आदि का कोई भान ही नहीं होता। इसलिए शिक्षा संस्थान, विद्या संस्थान, विद्यालयों आदि के माध्यम से विद्यार्थियों को ज्ञान देने का प्रयास किया जाता है। विद्या की देवी सरस्वती की आराधना विद्या संस्थानों में होती है। ज्ञान एक पवित्र चिज होती है। ज्ञान अनेक विषयों का भी होता है। अनेक भाषाओं का ज्ञान भी ज्ञान है।
एक प्रकार की विद्या अध्यात्मिक विद्या भी होती है। आदमी को धर्म, अध्यात्म का ज्ञान हो जाए और कभी सम्यक्त्व की प्राप्ति हो जाए तो इससे बड़ा कोई रत्न ही नहीं हो सकता। हालांकि सम्यक्त्व की प्राप्ति सबके लिए संभव नहीं हो भी तो भी आदमी को ज्ञान का विकास करते रहने का प्रयास करना चाहिए। आदमी को ज्ञान के साथ-साथ चारित्र की शिक्षा भी दी जाए। कोरा ज्ञान नहीं, उसके साथ आचरण भी अच्छा हो जाए तो पूर्णता की बात हो सकती है। इस मानव जीवन को दुर्लभ कहा गया है। यह वर्तमान में हम सभी के लिए सुलभ बना हुआ है। इस मानव जीवन में ज्ञान को ग्रहण करने का प्रयास करना चाहिए। ज्ञान के अनुसार अच्छा आचरण हो तो जीवन अच्छा हो सकता है। यहां के लोगों में भी अच्छी धार्मिक भावना बनी रहे।
रानी गांव की ओर से ठाकुर श्री नरेन्द्रसिंह, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की ओर से श्री रामावतार शर्मा ने अपनी श्रद्धाभिव्यक्ति दी।
छोटी खाटू में आयोजित 162वें मर्यादा महोत्सव के लिए जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी धवल सेना के साथ 20 जनवरी को दोपहर 1.15 बजे छोटी खाटू में बने मर्यादा महोत्सव स्थल में मंगल प्रवेश करेंगे। इसे लेकर छोटी खाटूवासियों का उत्साह अपने चरम पर है। तेरापंथ धर्मसंघ के महाकुम्भ के रूप में ख्यापित मर्यादा महोत्सव का आयोजन प्राप्त कर छोटी खाटू का जन-जन प्रमुदित है।
Previous Post

काबुल में होटल में भीषण विस्फोट, कई लोग घायल और मारे गए

Next Post

भाजपा को मिला नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नवीन को सौंपी गई कमान

Next Post
भाजपा को मिला नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नवीन को सौंपी गई कमान

भाजपा को मिला नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नवीन को सौंपी गई कमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब
  • मोदी का दर्द: महिला आरक्षण विधेयक पर नहीं बनी सहमति, जताया आक्रोश
  • राहुल गांधी केस: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने ही आदेश पर लगाई रोक
  • नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड आदित्य आनंद तमिलनाडु से गिरफ्तार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In