डेस्क: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 31 मार्च 2026 को पहले से घोषित बैंक छुट्टी रद्द कर दी है। कुछ राज्यों में महावीर जयंती के कारण इस दिन बैंक बंद रहने वाले थे, लेकिन अब सभी शाखाएँ खुली रहेंगी और बैंकिंग से जुड़ा काम नियमित रूप से होगा।
निर्णय का कारण
31 मार्च किसी भी वित्तीय वर्ष की अंतिम तारीख होती है। इस दिन सरकारी प्राप्तियों और भुगतानों का हिसाब पूरा करना जरूरी होता है। इस वजह से सरकार ने RBI से अपील की थी कि वह सभी बैंक शाखाओं को 31 मार्च को खुला रखने की सलाह दें। RBI ने अपने आदेश में कहा कि सभी एजेंसी बैंक सरकारी कामकाज के लिए इस दिन खुलें।
आरबीआई के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में महावीर जयंती के कारण 31 मार्च को बैंक बंद होने थे, लेकिन अब वे खुलेंगे।
इस महीने की अन्य बैंक छुट्टियाँ
- सिक्किम: 18 फरवरी – लोसर
- महाराष्ट्र: 19 फरवरी – छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
- मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश: 20 फरवरी – राज्य स्थापना दिवस
मार्च में बैंक बंद रहेंगे
- 2-4 मार्च: होली के कारण अलग-अलग राज्यों में
- 13 मार्च: चपचार कुट
- 17 मार्च: शब-ए-कद्र
- 19 मार्च: गुड़ी पड़वा / उगादी / तेलुगु नववर्ष / साजिबू नोंगमापानबा / पहला नवरात्र
- 20-21 मार्च: ईद
- 26-27 मार्च: राम नवमी
साप्ताहिक अवकाश: रविवार
अन्य बंदी: अधिकांश राज्यों में दूसरे और चौथे शनिवार
बैंक छुट्टियों का असर
ब्रांच में जाकर की जाने वाली बैंकिंग सेवाओं पर छुट्टियों का असर पड़ता है, जबकि ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएँ सामान्य रूप से उपलब्ध रहती हैं।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

