नई दिल्ली/सिडनी: मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह की झोली में एक और विदेशी कंपनी जुड़ गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की FMCG शाखा रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने ऑस्ट्रेलिया की लोकप्रिय हेल्दी बेवरेज कंपनी गुडनेस ग्रुप ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड (GGG) में मेजॉरिटी हिस्सेदारी हासिल कर ली है।
इस डील के जरिए RCPL ने ऑस्ट्रेलिया के कंज्यूमर गुड्स मार्केट में अपनी एंट्री सुनिश्चित कर ली है। अब RCPL गुडनेस ग्रुप के हेल्दी ड्रिंक ब्रांड Nexba और PACE को नए बाजारों में प्रमोट करने में मदद करेगी। खास बात यह है कि PACE एक हाइड्रेशन ब्रांड है, जिसे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कप्तान पैट कमिंस के साथ मिलकर विकसित किया गया है। इसे भारत सहित अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी लॉन्च किया जाएगा।
रिलायंस के अधिकारी का बयान:
RCPL के डायरेक्टर टी. कृष्णकुमार ने कहा,
“गुडनेस ग्रुप ग्लोबल के हेल्थ-फोकस्ड कंज्यूमर ब्रांड Nexba और PACE जुड़ने से हमारे हेल्दी बेवरेज पोर्टफोलियो को मजबूती मिलेगी। हमारी मजबूत सप्लाई चेन और डिस्ट्रीब्यूशन क्षमताओं के साथ, हम सुनिश्चित करेंगे कि ये ब्रांड नए बाजारों में विस्तार करें और पूरे भारत में आसानी से उपलब्ध हों।”
कंपनी का परिचय:
सिडनी स्थित गुडनेस ग्रुप अपने प्रोडक्ट्स ऑस्ट्रेलिया और 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेचती है। इसका फ्लैगशिप ब्रांड Nexba, प्लांट-बेस्ड और जीरो-कैलोरी स्वीटनर से तैयार गट-हेल्थ ड्रिंक्स पर केंद्रित है। वहीं, रिलायंस कंज्यूमर अपने FMCG कारोबार को भारत के बाहर लगातार बढ़ा रही है। इसके ऑपरेशन UAE, कतर, ओमान, बहरीन, नेपाल और श्रीलंका जैसे देशों में हैं।
विदेशी ब्रांड पर फोकस:
हाल ही में रिलायंस कंज्यूमर ने ब्यूटी प्रोडक्ट मार्केट में भी अपनी पैठ मजबूत करने के लिए ब्रिलक्रीम, टोनी एंड गाय और बाडेडास जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के वैश्विक अधिकार हासिल किए हैं। ब्रिलक्रीम पुरुषों के हेयर स्टाइलिंग उत्पादों का ब्रिटिश ब्रांड है, जबकि टोनी एंड गाय प्रीमियम हेयर केयर और स्टाइलिंग में जाना जाता है। जर्मन ब्रांड बाडेडास अपने प्राकृतिक वनस्पति अर्क वाले प्रीमियम उत्पादों के लिए प्रसिद्ध है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

