डेस्क : योग गुरु बाबा रामदेव का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है, जिसमें उन्होंने भारत के हिंदू राष्ट्र बनने को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बाबा रामदेव ने कहा कि यदि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाता है तो मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में रहने वाले सभी लोगों के पूर्वजों और सांस्कृतिक परंपराओं का संबंध भारत की प्राचीन विरासत से है।
उन्होंने कहा कि भारत में सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलने की परंपरा रही है। बाबा रामदेव ने मुसलमानों से अपने पूर्वजों की परंपराओं और संस्कृति को समझने की अपील की।
बाबा रामदेव का यह बयान ऐसे समय आया है जब देश में हिंदू राष्ट्र और धर्म आधारित राजनीति को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बहस जारी है। उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
हालांकि, बाबा रामदेव इससे पहले भी भारतीय संस्कृति, योग और धार्मिक मुद्दों को लेकर अपने विचार सार्वजनिक रूप से रखते रहे हैं। उन्होंने कई मौकों पर भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान को लेकर अपनी राय व्यक्त की है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत