• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अमेरिका-ईरान संबंध: तनाव, बातचीत और क्षेत्रीय प्रभाव

ईरान का ऐलान: न युद्धविराम, न अमेरिका से बातचीत; मध्य पूर्व में युद्ध और भड़का

March 6, 2026
भजनलाल शर्मा

सरकारी धन से निजी मोबाइल बिल चुकाने वालों पर गिरेगी गाज

June 9, 2026
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

June 9, 2026
रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

June 9, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

June 9, 2026
जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

June 9, 2026
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

June 9, 2026
कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

June 9, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

पीओजेके हिंसा पर भारत ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार

June 9, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

कोलकाता में बड़ा घटनाक्रम: ममता बनर्जी के घर पहुंची सीआईडी

June 9, 2026
आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 9, 2026
प्रसिद्ध कृष्णा

भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी

June 9, 2026
जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 10, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

ईरान का ऐलान: न युद्धविराम, न अमेरिका से बातचीत; मध्य पूर्व में युद्ध और भड़का

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 6, 2026
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
अमेरिका-ईरान संबंध: तनाव, बातचीत और क्षेत्रीय प्रभाव

डेस्क : मध्य पूर्व में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहा संघर्ष लगातार गंभीर होता जा रहा है और अब इस युद्ध ने एक नया मोड़ ले लिया है। ईरान ने स्पष्ट कर दिया है कि वह फिलहाल युद्धविराम या अमेरिका के साथ किसी नई बातचीत के पक्ष में नहीं है।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने गुरुवार को एनबीसी न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि इस्लामिक गणराज्य न तो युद्धविराम की मांग कर रहा है और न ही अमेरिका के साथ बातचीत करने में उसकी कोई रुचि है। उन्होंने कहा, “हम युद्धविराम नहीं मांग रहे हैं। अमेरिका के साथ बातचीत का कोई कारण दिखाई नहीं देता। हमने पहले भी दो बार बातचीत की, लेकिन हर बार बातचीत के बीच में ही हम पर हमला कर दिया गया।”

रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की संभावना पर पूछे गए सवाल के जवाब में अराघची ने कहा कि फिलहाल ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। हालांकि उन्होंने संकेत दिया कि यदि युद्ध लंबा चलता है तो सभी संभावित विकल्पों पर विचार किया जा सकता है।

ईरान के हमले तेज, अमेरिकी ठिकानों को भी बनाया निशाना

इस बीच ईरान ने गुरुवार को इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर हमलों को तेज कर दिया। ईरानी मीडिया के अनुसार कुछ अमेरिकी सैन्य अड्डों को भी निशाना बनाया गया।

ईरान ने हिंद महासागर में अपने युद्धपोत “आईरिस डेना” पर कथित अमेरिकी टॉरपीडो हमले की कड़ी निंदा की है। इस हमले में कम से कम 87 ईरानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया है। विदेश मंत्री अराघची ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि “अमेरिका को अपने किए पर बुरी तरह पछताना पड़ेगा।”

इजरायल ने भी तेज किए सैन्य हमले

दूसरी ओर इजरायल ने तेहरान और ईरान से जुड़े सैन्य ढांचे पर व्यापक हमले तेज करने की घोषणा की है। इजरायली सेना के अनुसार पिछले 24 घंटों में लेबनान में ईरान समर्थित संगठन हिजबुल्ला के करीब 80 ठिकानों पर हमले किए गए हैं।

इजरायल ने ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च साइट्स और अन्य सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया है। इस दौरान तेल अवीव और यरूशलम में हवाई हमले के सायरन बजाए गए और मिसाइल हमलों की सूचना भी मिली।

ऐसे शुरू हुआ था युद्ध

गौरतलब है कि इस संघर्ष की शुरुआत पिछले शनिवार को हुई थी, जब अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान के शीर्ष सैन्य नेतृत्व, मिसाइल भंडार और उसके परमाणु कार्यक्रम से जुड़े ठिकानों पर हमले किए थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन अभियानों में सेना के “शानदार प्रदर्शन” की सराहना की है। वहीं अमेरिकी सीनेट में रिपब्लिकन सांसदों ने युद्ध रोकने से जुड़े प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

बढ़ती जा रही है मानवीय और आर्थिक चिंता

अब तक इस संघर्ष में ईरान में 1000 से अधिक, लेबनान में 70 से ज्यादा और इजरायल में लगभग 12 लोगों की मौत की खबरें सामने आ चुकी हैं।

युद्ध के कारण वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति पर असर पड़ा है, अंतरराष्ट्रीय नौवहन मार्ग बाधित हुए हैं और पश्चिम एशिया में हजारों यात्री फंसे हुए हैं। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने क्षेत्रीय सैन्य और आर्थिक ढांचे को निशाना बनाने की चेतावनी भी दी है, जिसके बाद कई पड़ोसी देशों ने सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया है।

Previous Post

ट्रंप ने कहा: खामेनेई का बेटा ईरान का अगला नेता नहीं हो सकता

Next Post

पहले ईरान युद्ध खत्म करेंगे, फिर क्यूबा पर होगा ध्यान : डोनाल्ड ट्रंप

Next Post
ट्रंप

पहले ईरान युद्ध खत्म करेंगे, फिर क्यूबा पर होगा ध्यान : डोनाल्ड ट्रंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सरकारी धन से निजी मोबाइल बिल चुकाने वालों पर गिरेगी गाज
  • भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी
  • रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम
  • ‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
  • जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In