• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
गर्मियों में स्किन खराब कर देती हैं ये 5 आम गलतियां, चौथी वाली आप भी करती होंगी!

गर्मियों में स्किन खराब कर देती हैं ये 5 आम गलतियां, चौथी वाली आप भी करती होंगी!

March 21, 2026
ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम

ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम

July 2, 2026
उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत

July 2, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

अखिलेश यादव का भाजपा पर वार— जनता देगी जवाब, चुनाव में होगी हार

July 2, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

एआई के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, वकीलों को दी चेतावनी

July 2, 2026
संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला

भाजपा और शिंदे गुट को संजय राउत की दो टूक चेतावनी

July 2, 2026
चीन का नया ‘जातीय एकता कानून’ लागू, अल्पसंख्यक समुदायों में बढ़ी चिंता

चीन का नया ‘जातीय एकता कानून’ लागू, अल्पसंख्यक समुदायों में बढ़ी चिंता

July 2, 2026
एलपीजी संकट पर सियासत तेज, केजरीवाल का मोदी सरकार पर तीखा हमला

राम मंदिर दान विवाद पर केजरीवाल का मोदी पर सीधा हमला

July 2, 2026
आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

July 2, 2026
भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

July 2, 2026
मणिपुर

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण

July 2, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर

July 2, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

July 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home जीवंत

गर्मियों में स्किन खराब कर देती हैं ये 5 आम गलतियां, चौथी वाली आप भी करती होंगी!

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 21, 2026
in जीवंत
Reading Time: 1 min read
A A
0
गर्मियों में स्किन खराब कर देती हैं ये 5 आम गलतियां, चौथी वाली आप भी करती होंगी!

गर्मियों का मौसम आते ही स्किन से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, पसीना, धूल और गर्म हवा के कारण त्वचा जल्दी डल, ऑयली और बेजान दिखने लगती है। ऐसे में लोग अपनी स्किन को बेहतर बनाने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स और घरेलू उपाय अपनाते हैं। लेकिन कई बार अनजाने में की गई कुछ छोटी-छोटी गलतियां स्किन को फायदा देने की बजाय नुकसान पहुंचाने लगती हैं। गर्मी के मौसम में अगर आप सही स्किन केयर नहीं अपनाती हैं या फिर कुछ लापरवाही करती हैं, तो स्किन डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में फिर पिंपल्स, झाइयां, झुर्रियां और दाने भी होने लगते हैं। अगर आप भी गर्मियों में हेल्दी और ग्लोइंग स्किन चाहती हैं, तो जरूरी है कि स्किन केयर से जुड़ी इन आम गलतियों से बचें। आइए जानते हैं गर्मियों में की जाने वाली 5 ऐसी गलतियों के बारे में, जो आपकी स्किन को खराब कर सकती हैं।

क्या है स्किन से जुड़ी 5 बड़ी गलतियां-

1. सनस्क्रीन न लगाना

ज्यादातर लोग गर्मियों में सबसे बड़ी गलती करते हैं और वो है बिना सनस्क्रीन के घर से बाहर निकलना। सूरज की तेज UV किरणें स्किन को नुकसान पहुंचाकर टैनिंग, सनबर्न और पिग्मेंटेशन की समस्या पैदा कर सकती हैं। इसलिए घर से बाहर निकलने से 15-20 मिनट पहले SPF 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

2. बार-बार फेस वॉश करना

गर्मी में पसीना ज्यादा आता है, इसलिए कई लोग बार-बार फेस वॉश करने लगते हैं। लेकिन ऐसा करने से स्किन का नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता है और त्वचा ड्राई या इरिटेटेड हो सकती है। फेस वॉश कितना भी अच्छा क्यों न हो, उसमें कुछ केमिकल होते ही हैं, जो धीरे-धीरे आपकी त्वचा की नमी को छीन लेते हैं। इसलिए दिन में 2-3 बार ही माइल्ड फेस वॉश से चेहरा साफ करें, इससे ज्यादा करने की गलती न करें।

3. पानी कम पीना

गर्मियों में पसीना निकलता है और ऐसे में शरीर को ज्यादा पानी की जरूरत होती है। अगर आप पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, तो इसका असर आपकी स्किन पर भी दिखाई देने लगता है। स्किन ड्राई और डल दिखने लगती है। इसलिए दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहेगा और त्वचा भी खिली-खिली दिखेगी।

4. हैवी मेकअप का इस्तेमाल

गर्मी के मौसम में ज्यादा हैवी मेकअप लगाने से स्किन के पोर्स बंद हो सकते हैं। इससे पिंपल्स और एक्ने की समस्या बढ़ सकती है। गर्मियों में हल्का और नॉन-कॉमेडोजेनिक मेकअप प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना बेहतर होता है। अगर आप हैवी मेकअप करती हैं, तो कोशिश करें कि लंबे समय के लिए न किया हो और रात को सोने से पहले हटाकर ही सोएं। अगर मेकअप लगाकर सोती हैं, तो पिंपल्स हो सकते हैं। मेकअप के पार्टिकल्स पोर्स को ब्लॉक कर देते हैं। ज्यादातर महिलाएं हैवी मेकअप करती हैं और कुछ रात में बिना इसे रिमूव किए सो भी जाती हैं।

5. मॉइश्चराइजर स्किप करना

कई लोगों को लगता है कि गर्मियों में मॉइश्चराइजर लगाने की जरूरत नहीं होती, लेकिन यह एक बड़ी गलती है। मॉइश्चराइजर स्किन को हाइड्रेट रखता है और स्किन बैरियर को मजबूत बनाता है। गर्मियों में हल्का, जेल-बेस्ड मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करना अच्छा विकल्प होता है। ड्राई-ऑयली स्किन के हिसाब से आजकल मार्केट में मॉइश्चराइजर मिलते हैं, जो आपकी स्किन को सॉफ्ट और स्मूद बनाकर रखेंगे। मॉइश्चराइजर लगाने के बाद ही सनस्क्रीन अप्लाई करें।

Previous Post

धुरंधर 2 का क्रेज पाकिस्तान में, पाइरेटेड वर्जन हो रहा वायरल

Next Post

भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती में नेपाली गोरखाओं के लिए दरवाज़े बंद किए

Next Post
भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती में नेपाली गोरखाओं के लिए दरवाज़े बंद किए

भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती में नेपाली गोरखाओं के लिए दरवाज़े बंद किए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम
  • उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत
  • अखिलेश यादव का भाजपा पर वार— जनता देगी जवाब, चुनाव में होगी हार
  • एआई के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, वकीलों को दी चेतावनी
  • भाजपा और शिंदे गुट को संजय राउत की दो टूक चेतावनी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In