डेस्क: धुरंधर पार्ट वन की तरह ही इसका दूसरा भाग धुरंधर: द रिवेंज पाकिस्तान में बैन है, लेकिन इसका क्रेज वहां कम नहीं हुआ। पाकिस्तान में इस फिल्म का पाइरेटेड वर्जन तेजी से देखा जा रहा है। हाल ही में एक पाकिस्तानी पत्रकार ने ट्विटर (X) पर एक क्लिप शेयर की, जिसमें लाहौर में लोग टीवी पर धुरंधर 2 देखते नजर आए। इस पोस्ट पर दोनों देशों के लोगों के मजेदार कमेंट्स भी सामने आए।
रिलीज होते ही फिल्म की पाइरेसी शुरू हो गई।
पहले पार्ट को भी पाकिस्तान में दर्शकों ने खूब सराहा था। उस समय कई वायरल पोस्ट और वीडियो सामने आए थे, जिनमें लोग रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म की तारीफ कर रहे थे। फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां की गलियों में पहली धुरंधर की पाइरेटेड सीडीज़ भी बिकती देखी गई थीं। अब धुरंधर 2 का पाइरेटेड वर्जन भी पाकिस्तान पहुंच गया है और वहां की जनता इस भारतीय फिल्म का आनंद ले रही है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
