भारत में अप्रैल का महीना यात्रा के लिए खास माना जाता है। इस समय देश के कई हिस्सों में मौसम सुहावना और ठंडा रहता है, जो ट्रैवल का आनंद दोगुना कर देता है। यहाँ हम उन सात प्रमुख स्थलों के बारे में बता रहे हैं जहाँ परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ घूमने का अनुभव यादगार रहेगा।
दार्जिलिंग
दार्जिलिंग को ‘क्वीन ऑफ हिल्स’ कहा जाता है। यहाँ के कंचनजंगा पर्वत की बर्फीली चोटियां, टाइगर हिल से सूर्योदय का दृश्य और हैप्पी वैली टी गार्डन की हरियाली मन को सुकून देती है। टॉय ट्रेन की सवारी भी इस यात्रा को यादगार बनाती है।
मुन्नार
मुन्नार अपनी हरियाली और चाय के बागानों के लिए प्रसिद्ध है। अप्रैल में पहाड़ियों पर हल्की धुंध और ठंडी हवा यात्रा का अनुभव और भी खास कर देती है। एराविकुलम नेशनल पार्क और अट्टुकल वॉटरफॉल इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ाते हैं।
कूर्ग
इंडिया का स्कॉटलैंड कहे जाने वाला कूर्ग कॉफी बागानों, हरियाली और झरनों के लिए मशहूर है। एबी फॉल्स और दुबारे एलीफेंट कैंप जैसे आकर्षण यहाँ की यात्रा को रोमांचक बनाते हैं।
धर्मशाला और मैक्लोडगंज
धर्मशाला अपने शांत वातावरण और बौद्ध संस्कृति के लिए जानी जाती है। मैक्लोडगंज के ट्रेकिंग ट्रेल्स और भगसू झरने अप्रैल में घूमने के लिए आदर्श हैं।
तवांग
तवांग अपने बर्फीले पहाड़ों और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। तवांग मठ, सेला पास और माधुरी लेक यहाँ के प्रमुख आकर्षण हैं।
डलहौजी
डलहौजी की वादियां और हरियाली परिवार और दोस्तों के साथ सुकून भरी छुट्टियाँ बिताने के लिए उपयुक्त हैं। खज्जियार के दृश्य यहाँ की खासियत हैं।
कसौली
कसौली एक छोटा और शांत हिल स्टेशन है। मंकी प्वाइंट से पूरे शहर का दृश्य देखने का अनुभव बेहद यादगार होता है।
अप्रैल में इन हिल स्टेशनों और प्राकृतिक स्थलों की यात्रा का मौसम सुहावना रहता है। यात्रा से पहले होटलों और ट्रांसपोर्ट की बुकिंग सुनिश्चित करना बेहतर रहेगा।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
