डेस्क : अजय देवगन की फिल्म दृश्यम को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। फिल्म का दोनों पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रतिक्रिया हासिल की थी। अब इस लोकप्रिय फिल्म का स्पेनिश वर्जन बनने जा रहा है। फिल्म के मेकर्स ने साल 2024 में ही इसकी पुष्टि कर दी थी कि उनकी फिल्म का इंटरनेशनल रीमेक भी बनाया जाएगा। खबर है कि स्पेनिश वर्जन की शूटिंग जून 2026 तक शुरू हो जाएगी।
स्पेनिश वर्जन की घोषणा
बॉम्बे टाइम्स के अनुसार, ‘दृश्यम’ का स्पेनिश वर्जन हाल ही में दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में कन्फर्म किया गया। फिल्म के बारे में रोड्रिगो एस्पिनेल ने कहा,
“यह कहानी काफी रोमांचक है। मेरे साथी, जो एक मैक्सिकन प्रोड्यूसर हैं, उन्होंने OIP राइट्स खरीदे और हमसे संपर्क किया। स्पेन में टैक्स में शानदार छूट भी है। यह रीमेक स्पेनिश संस्कृति के लिए बिल्कुल सही है। हमने अब इस पर काम शुरू कर दिया है और अगले जून से शूटिंग शुरू होगी। इसमें स्पेनिश डायरेक्टर और लीड में स्पेनिश कलाकार होंगे।”
स्पेनिश प्रोड्यूसर को कहानी पसंद
स्पेनिश प्रोड्यूसर ने कहा कि कहानी स्पेनिश मार्केट में भी असरदार साबित होगी। उन्होंने बताया,
“यह कहानी एक ऐसे पिता की है जो अपनी बेटी को बचाने की कोशिश करता है और एक मां की है जो अपने बेटे को खोजने की कोशिश करती है। इसे स्थानीय दर्शकों के लिए एडाप्ट करना आसान है। अक्सर किसी विदेशी फिल्म को स्थानीयकरण करना मुश्किल होता है, लेकिन ‘दृश्यम’ की आत्मा बनी रहती है और इसे आसानी से अपनाया जा सकता है।”
‘दृश्यम’ का तीसरा पार्ट
असल में, ‘दृश्यम’ की कहानी सबसे पहले मलयालम में बनी थी, जिसमें मोहनलाल ने लीड रोल निभाया था। इसके बाद अजय देवगन के साथ हिंदी फ्रेंचाइजी बनी। दोनों फिल्मों को दर्शकों और आलोचकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। अब फिल्म का तीसरा पार्ट भी आने वाला है, जिसकी रिलीज़ 2 अक्टूबर 2026 को होने की उम्मीद है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
