• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सत्य महाव्रत का निष्ठापूर्वक हो पालन : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

सत्य महाव्रत का निष्ठापूर्वक हो पालन : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

April 1, 2026
सामुदायिक जीवन के लिए आवश्यक है व्यवहार कुशलता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

दोषों का वर्जन करने वाला साधु होता है सुव्रत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

June 4, 2026
सुख-दुःख का कर्ता व्यक्ति स्वयं है” — मुनि श्री तत्त्व रूचि जी “तरुण

सुख-दुःख का कर्ता व्यक्ति स्वयं है” — मुनि श्री तत्त्व रूचि जी “तरुण

June 4, 2026
प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

June 4, 2026
‘अंदाज’ को लेकर अनिल-पहलाज आमने-सामने

वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन

June 4, 2026
खान सर के कोचिंग पर हमला, फायरिंग और मारपीट में गार्ड घायल

खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस

June 4, 2026
ऑपरेशन सिंदूर

गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में

June 4, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा

June 4, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का दबाव, नए रेट जारी

June 4, 2026
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

June 4, 2026
S-400

भारत का आकाश अभेद्य, रूस से पहुँची एस-४०० की चौथी स्क्वाड्रन

June 4, 2026
मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

June 4, 2026
योगी

सिपाही भर्ती परीक्षा में कोई लापरवाही नहीं, सीएम योगी के कड़े निर्देश

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

सत्य महाव्रत का निष्ठापूर्वक हो पालन : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

स्टन से समागत समणीजी व कालू से पहुंची साध्वी उज्जवलरेखाजी दी भावाभिव्यक्ति

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 1, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
सत्य महाव्रत का निष्ठापूर्वक हो पालन : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
लाडनूं, डीडवाना-कुचामन : तेरापंथ की राजधानी लाडनूं में स्थित जैन विश्व भारती के सुरम्य परिसर में तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा प्रणेता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी योगक्षेम वर्ष सम्पन्न कर रहे हैं। वर्ष भर चलने वाले इस महनीय वर्ष ने मानों तेरापंथ की राजधानी व जैन विश्व भारती परिसर को तीर्थ स्थान के रूप में परिवर्तित कर दिया है। जहां प्रत्येक दिन देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर अपने आराध्य की आराधना कर अपने जीवन को सफल बना रहे हैं। यह वर्ष चतुर्विध धर्मसंघ के लिए स्वर्णिम काल-सा बना हुआ है। गत कल महावीर जयंती के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने आराध्य की मंगल सन्निधि में उपस्थित थे।
बुधवार को प्रातःकाल मंगल प्रवचन कार्यक्रम में पधारने से पूर्व आचार्यश्री की मंगल सन्निधि में जैन विश्व भारती के अंतर्गत संचालित महाप्रज्ञ प्रोग्रेसिव स्कूल के नए शैक्षणिक सत्र के शुभारम्भ के संदर्भ में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक व प्रबन्धन आदि कार्यों से जुड़े लोग पहुंचे। आचार्यश्री ने सभी को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। इस प्रकार आचार्यश्री के मंगल आशीर्वाद से इस नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारम्भ हुआ।
तदुपरान्त युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी मंगल प्रवचन कार्यक्रम में पधारे। नित्य की भांति साध्वीवृंद ने प्रज्ञा गीत का संगान किया। महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी ने उपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ को पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि साधु के पांच महाव्रत मानों रत्न के समान हैं। अध्यात्म के क्षेत्र में ये पांचों महाव्रत रत्न के समान हैं। इनकी सुरक्षा का प्रयास करते रहना चाहिए। इनमें एक महाव्रत है-सत्य। ये पांचों महाव्रत अपने आप में संवर हैं। साधु को मृषावाद का त्याग कराया जाता है। सभी सच्ची बातें बताने वाली हों अथवा न हों, किन्तु साधु को सर्वमृषावाद का त्याग कराया जाता है। साधु को यह ध्यान देना चाहिए कि जहां तक संभव हो, मृषावाद से बचने का प्रयास करना चाहिए।
साधु को बोलना होता है तो सत्य ही बोलना होता है। सर्वमृषावाद से विरमण और बोलना तो सत्य ही बोलना साधु के लिए बहुत अच्छी बात हो सकती है। इसलिए साधु को अल्पभासी भी होना चाहिए। साधु अल्पभासी होता है अथवा मितभाषी होता है तो उसके सत्य महाव्रत की सुरक्षा हो सकती है। अधिक बोलने वाले को महाव्रत की पालना में कमी भी आ सकती है। इसलिए जहां तक संभव हो, मितभाषी बनने का प्रयास करना चाहिए। कोई बात कहनी भी है तो सोच-सोचकर बोलने का प्रयास करना चाहिए। आदमी को विचारपूर्वक बोलने का प्रयास करना चाहिए। सत्य महाव्रत के प्रति निष्ठा हो जाए तो चारित्र और अधिक निर्मल हो सकता है। अयथार्थ से बचने का प्रयास करना चाहिए। सत्य महाव्रत साधुओं के लिए तो सत्य रूपी अणुव्रत गृहस्थों के लिए होती है। आम आदमी भी यदि सत्य का निष्ठा से पालन करे तो दुनिया कितनी अच्छी हो सकती है।
आचार्यश्री ने चतुर्दशी के संदर्भ में हाजरी का वाचन करते हुए चारित्रात्माओं को विविध प्रेरणाएं प्रदान कीं। तदुपरान्त चारित्रात्माओं ने अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर लेखपत्र का उच्चारण किया। ह्यूस्टन सेंटर से गुरु सन्निधि में पहुंची समणी आर्जवप्रज्ञाजी ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। आचार्यश्री ने उन्हें मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। आचार्यश्री के दर्शनार्थ उपस्थित साध्वी उज्वलरेखाजी ने अपनी श्रद्धाभिव्यक्ति देते हुए सहवर्ती साध्वियों के साथ गीत का संगान किया। आचार्यश्री ने पूरे ग्रुप को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।
Previous Post

सदाचार और अनुशासन बनें विद्यार्थी की पहचान: मुनि श्री तत्त्व रूचि जी

Next Post

राजेश खन्ना के साथ संबंध को शादी का दर्जा नहीं, अनीता का दावा ठुकराया

Next Post
राजेश खन्ना के साथ संबंध को शादी का दर्जा नहीं, अनीता का दावा ठुकराया

राजेश खन्ना के साथ संबंध को शादी का दर्जा नहीं, अनीता का दावा ठुकराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दोषों का वर्जन करने वाला साधु होता है सुव्रत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
  • सुख-दुःख का कर्ता व्यक्ति स्वयं है” — मुनि श्री तत्त्व रूचि जी “तरुण
  • प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता
  • वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन
  • खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In