डेस्क : मजदूरों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित मास्टरमाइंड आदित्य आनंद को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।
पुलिस के अनुसार, आदित्य आनंद पर आरोप है कि उसने नोएडा में हुए मजदूरों के प्रदर्शन के दौरान भीड़ को उकसाने और हिंसा भड़काने में अहम भूमिका निभाई। जांच एजेंसियों का कहना है कि वह इस पूरे मामले में प्रमुख साजिशकर्ता के रूप में सामने आया है।
इससे पहले भी पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया था और पूछताछ के दौरान आदित्य आनंद का नाम प्रमुख रूप से सामने आया था। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए कई राज्यों में अभियान चलाया गया।
पुलिस का दावा है कि आरोपी ने प्रदर्शन के दौरान लोगों को भड़काने के लिए सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों का भी इस्तेमाल किया था। अब उससे आगे की पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क और साजिश का खुलासा किया जा सके।
मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
