• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
संतोष व संयम का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

संतोष व संयम का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

April 21, 2026
तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

April 21, 2026
‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

April 21, 2026
‘झूठा प्रचार कर रही सरकार’—मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर तीखा हमला

पीएम मोदी पर टिप्पणी से गरमाई राजनीति, खरगे के बयान पर घमासान

April 21, 2026
बंगाल चुनाव में सख्ती: दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग का नया आदेश

बंगाल चुनाव में सख्ती: दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग का नया आदेश

April 21, 2026
योगी–ममता की बयानबाज़ी से सियासी घमासान तेज

योगी–ममता की बयानबाज़ी से सियासी घमासान तेज

April 21, 2026
परेश रावल

परेश रावल का खुलासा: टीवी कॉमेडी शो बन रहे फिल्मों के बड़े प्रतिद्वंदी

April 21, 2026
दार्जिलिंग में अमित शाह का बड़ा बयान: गोरखा समुदाय से अन्याय खत्म करने का वादा

दार्जिलिंग में अमित शाह का बड़ा बयान: गोरखा समुदाय से अन्याय खत्म करने का वादा

April 21, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

टांय-टांय फिस्स हुई मध्यस्थता, फिर भी शहबाज और आसिम मुनीर के लिए नोबेल की सिफारिश

April 21, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

महिला आरक्षण में नया मोड़: सपा का मुस्लिम-ओबीसी कोटा प्रस्ताव

April 21, 2026
ब्रह्मोस मिसाइल

बालिकातन 2026 में दिखेगी भारत की ब्रह्मोस, दक्षिण चीन सागर में बढ़ा सामरिक संदेश

April 21, 2026
अजित पवार का निधन: शरद पवार की अपील—इस त्रासदी पर राजनीति न हो

शरद पवार अस्पताल में भर्ती, रूटीन जांच के लिए हुए एडमिट

April 21, 2026
करुणा इंसानियत का सर्वोपरि गुण है — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

करुणा इंसानियत का सर्वोपरि गुण है — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

April 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

संतोष व संयम का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

तृष्णा की दुष्पुरता’ विषय को आचार्यश्री ने किया वर्णित 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 21, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
संतोष व संयम का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
लाडनूं : जन-जन के मानस को आध्यात्मिक शांति प्रदान करने वाले जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी वर्तमान में लाडनूं में स्थित जैन विश्व भारती परिसर में योगक्षेम वर्ष का मंगल प्रवास कर रहे हैं। मंगलवार को सुधर्मा सभा में आयोजित मुख्य मंगल प्रवचन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ को शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी ने आज के निर्धारित विषय ‘तृष्णा की दुष्पूरता’ पर पावन संबोध प्रदान करते हुए कहा कि प्राणी के भीतर वृत्तियां होती हैं। उनमें सद्वृत्तियां भी होती हैं तो दुष्वृत्तियां भी होती हैं। वृत्ति से प्रेरित होकर आदमी प्रवृत्ति करता है। कार्य अच्छा हो अथवा बुरा, जैसी वृत्ति मन के भीतर उभरती है, आदमी वैसे कार्य में लग जाता है। बुरी वृत्ति उभरती है तो बुरे कार्यों में लग जाता है और सद्वृत्ति के भाव उभरते हैं तो आदमी सद्कार्यों में प्रवृत्त हो जाता है।
दुष्वृत्तियों के मूल में देखें तो राग और द्वेष मुख्य हैं। आदमी अगर इसका विस्तार करे तो क्रोध, मान, माया, लोभ आदि-आदि अनेक दुर्वृत्तियां होती हैं। इनमें लोभ भी एक दृर्वृत्ति होती है जो सबसे अंतिम में नष्ट होने वाली बुरी वृत्ति होती है। तृष्णा मानों लोभ का ही रूप है। तृष्णा को धरना बड़ा मुश्किल होता है। लोभ अथवा तृष्णा की प्रवृत्ति वाले आदमी को यदि पूरी दुनिया का धन-संपदा दे दी जाए तो भी उसका लोभ समाप्त नहीं हो सकता। इसलिए यह कहा जा सकता है कि उस आदमी की आत्मा दुष्पूर है।
कहा गया है कि ज्यों-ज्यों लाभ होता है, त्यों-त्यों लोभ की वृद्धि होती है। हालांकि इस जीवन में गृहस्थ के पास परिग्रह न हो तो कठिनाई वाली बात हो जाती है और साधु के पास परिग्रह हो तो कठिनाई वाली बात हो जाती है। इस माया और लोभ रूपी जाल से जो बच जाता है, वह साधु होता है। साधारण मनुष्य को भी लोभ की ज्यादा वृत्ति से बचने का प्रयास करना चाहिए। साधु को संतोष तो धारण करना ही चाहिए, गृहस्थ आदमी को भी अपने जीवन में संतोष का विकास करने का प्रयास करना चाहिए। जितना संभव हो सके, दान करना चाहिए, त्याग करना चाहिए और भोगों का अल्पीकरण करने का प्रयास करना चाहिए। इस मानव जीवन को अच्छा बनाने के लिए त्याग और संयम का विकास होना आवश्यक बताया गया है।
आचार्यश्री के मंगल प्रवचन से पूर्व कार्यक्रम के शुभारम्भ में साध्वीवृंद ने प्रज्ञा गीत का संगान किया। युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी ने उपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ को कुछ समय तक ध्यान का प्रयोग भी कराया। मंगल प्रवचन के उपरान्त आचार्यश्री ने चारित्रात्माओं की जिज्ञासाओं को समाहित किया।
प्रेक्षाध्यान शिविर के शिविरार्थियों को आचार्यश्री ने उपसंपदा प्रदान की। साध्वी सूर्ययशाजी ने अपनी अभिव्यक्ति दी। साध्वी निर्मलयशाजी ने अपनी अभिव्यक्ति देते हुए सहवर्ती साध्वियों के साथ गीत का संगान किया। पूज्यप्रवर ने इस संदर्भ में आचार्यश्री ने मंगल प्रेरणा प्रदान की। साध्वी गवेषणाश्रीजी ने भी अपनी भावाभिव्यक्ति देते हुए सहवर्ती साध्वियों के साथ गीत का संगान किया।
Previous Post

महिला आरक्षण में नया मोड़: सपा का मुस्लिम-ओबीसी कोटा प्रस्ताव

Next Post

टांय-टांय फिस्स हुई मध्यस्थता, फिर भी शहबाज और आसिम मुनीर के लिए नोबेल की सिफारिश

Next Post
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

टांय-टांय फिस्स हुई मध्यस्थता, फिर भी शहबाज और आसिम मुनीर के लिए नोबेल की सिफारिश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर
  • ‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस
  • पीएम मोदी पर टिप्पणी से गरमाई राजनीति, खरगे के बयान पर घमासान
  • बंगाल चुनाव में सख्ती: दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग का नया आदेश
  • योगी–ममता की बयानबाज़ी से सियासी घमासान तेज
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In