• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सरलता से ही आत्मा की शुद्धि संभव : मुनि श्री

सरलता से ही आत्मा की शुद्धि संभव : मुनि श्री

April 23, 2026
ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम

ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम

July 2, 2026
उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत

July 2, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

अखिलेश यादव का भाजपा पर वार— जनता देगी जवाब, चुनाव में होगी हार

July 2, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

एआई के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, वकीलों को दी चेतावनी

July 2, 2026
संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला

भाजपा और शिंदे गुट को संजय राउत की दो टूक चेतावनी

July 2, 2026
चीन का नया ‘जातीय एकता कानून’ लागू, अल्पसंख्यक समुदायों में बढ़ी चिंता

चीन का नया ‘जातीय एकता कानून’ लागू, अल्पसंख्यक समुदायों में बढ़ी चिंता

July 2, 2026
एलपीजी संकट पर सियासत तेज, केजरीवाल का मोदी सरकार पर तीखा हमला

राम मंदिर दान विवाद पर केजरीवाल का मोदी पर सीधा हमला

July 2, 2026
आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

July 2, 2026
भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

July 2, 2026
मणिपुर

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण

July 2, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर

July 2, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

July 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

सरलता से ही आत्मा की शुद्धि संभव : मुनि श्री

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 23, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
सरलता से ही आत्मा की शुद्धि संभव : मुनि श्री

जयपुर : निर्माण नगर स्थित संबोधि सभागार में आयोजित प्रवचन सभा में मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” ने धर्म, आत्मशुद्धि और जीवन मूल्यों पर गहन आध्यात्मिक उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि आत्मा की पवित्रता के लिए सरलता अत्यंत आवश्यक है। सरल जीवन से ही मनुष्य आंतरिक शुद्धता को प्राप्त करता है और जहाँ शुद्धता होती है, वहीं धर्म का वास्तविक निवास होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि धार्मिकता का प्रथम लक्षण सरलता ही है।

मुनि श्री ने आगम वाणी का उल्लेख करते हुए कहा कि सरलता सद्गति का मार्ग प्रशस्त करती है, जबकि कुटिलता मनुष्य को दुर्गति की ओर ले जाती है। उन्होंने कहा कि साधु जीवन सरलता की जीवंत प्रतिमूर्ति होता है, जिसका आचरण पूर्णतः निष्कपट और पवित्र होता है। मनुष्य को स्वयं सरल जीवन अपनाना चाहिए और अपने आचरण से दूसरों को भी सत्य एवं नैतिकता के मार्ग पर प्रेरित करना चाहिए, न कि किसी को असत्य या छल के लिए बाध्य करना चाहिए।

इस अवसर पर मुनि श्री संभव कुमार जी ने कहा कि सरलता ऐसा गुण है जो सभी को प्रिय होता है। सरल व्यक्ति समाज में सहज ही सम्मान और स्नेह प्राप्त करता है। लेकिन लोभ, लालच और स्वार्थ के कारण मनुष्य इस गुण को बनाए रखने में असफल हो जाता है। उन्होंने कहा कि सरलता मानव जीवन का सर्वोच्च गुण है और यही वास्तविक मानवता का आभूषण है। सरल व्यक्ति ही सच्चे अर्थों में सुंदर और संतुलित जीवन जीता है। उन्होंने सभी को जीवन में सरलता अपनाने की प्रेरणा दी।

प्रवचन से पूर्व मुनिश्री ने महाप्रज्ञ इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों को सुसंस्कार, नैतिक मूल्यों और ध्यान-योग की शिक्षा दी। इस दौरान विद्यार्थियों को ध्यान एवं योग के व्यावहारिक प्रयोग भी करवाए गए। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएँ भी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के अंत में तीर्थंकर सुमतिनाथ जी की स्तुति का सामूहिक गान हुआ। इसके साथ ही प्रेक्षाध्यान एवं प्रत्याख्यान का क्रम संपन्न हुआ। जयघोष और मंगल पाठ के साथ आध्यात्मिक कार्यक्रम का समापन हुआ।

Previous Post

ट्रंप का यू-टर्न: भारत को बताया ‘महान देश’, नेतृत्व को कहा ‘अच्छा मित्र’

Next Post

आज का राशिफल – 24 अप्रैल 2026

Next Post
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 24 अप्रैल 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम
  • उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत
  • अखिलेश यादव का भाजपा पर वार— जनता देगी जवाब, चुनाव में होगी हार
  • एआई के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, वकीलों को दी चेतावनी
  • भाजपा और शिंदे गुट को संजय राउत की दो टूक चेतावनी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In