डेस्क :आम आदमी पार्टी में हालिया राजनीतिक उठापटक और राज्यसभा सांसदों की बगावत के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि “आओ, मुझे खरीदकर दिखाओ।”
मुख्यमंत्री मान ने आरोप लगाया कि भाजपा विपक्षी दलों की सरकारों को अस्थिर करने और नेताओं को तोड़ने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता सब कुछ देख रही है और राज्य के स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने में जुटी है, इसी कारण विरोधी दल परेशान हैं। मान ने दावा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी मजबूत है और कुछ नेताओं के जाने से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
राज्यसभा सांसदों के विद्रोह के बाद पंजाब सहित राष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष इस घटनाक्रम को आम आदमी पार्टी की अंदरूनी कमजोरी बता रहा है, जबकि आम आदमी पार्टी इसे भाजपा की तोड़फोड़ की राजनीति करार दे रही है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में पंजाब की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप और तेज हो सकते हैं, क्योंकि यह विवाद अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन चुका है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

