• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

“कलमा पढ़ सकते हो?” पूछकर चाकू से हमला, मुंबई में पहलगाम जैसी वारदात

April 28, 2026
हुबली में पत्नी के अत्याचार से तंग आकर आत्महत्या, सुसाइड नोट में आरोप

इंदौर में दर्दनाक घटना: पॉकेट मनी को लेकर नाराज 16 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या

April 30, 2026
प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की वाराणसी, बजट ₹1300 करोड़

खुद से भी प्रतिस्पर्धा करती हूं, हर चुनौती से सीखकर आगे बढ़ती हूं: प्रियंका चोपड़ा

April 30, 2026
बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा: एक और हत्या से गहराया संकट

अहमदाबाद में 34 साल पुराने मर्डर केस का खुलासा

April 30, 2026
अज्ञात हमलावरों का हमला, सलमान अजहर पाकिस्तान में ढेर

अज्ञात हमलावरों का हमला, सलमान अजहर पाकिस्तान में ढेर

April 30, 2026
विक्रम दोराईस्वामी ने राष्ट्रपति मुर्मू को प्रस्तुत किए परिचय पत्र, बने चीन में भारत के नए राजदूत

विक्रम दोराईस्वामी ने राष्ट्रपति मुर्मू को प्रस्तुत किए परिचय पत्र, बने चीन में भारत के नए राजदूत

April 30, 2026
“भारतीय क्रिकेट की जीत की लय जारी रहेगी” : रोहित शर्मा

रोहित शर्मा के जन्मदिन पर बीसीसीआई ने दी शुभकामनाएं, करियर के शानदार आंकड़ों का किया जिक्र

April 30, 2026
भारत की टेबल टेनिस टीमों का शानदार प्रदर्शन, लगातार दूसरी जीत दर्ज

भारत की टेबल टेनिस टीमों का शानदार प्रदर्शन, लगातार दूसरी जीत दर्ज

April 30, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला: कपिल मिश्रा के खिलाफ याचिका खारिज

April 30, 2026
राजनाथ सिंह

भारत विश्व में सम्मानित, पाकिस्तान की छवि नकारात्मक कारणों से जुड़ी: राजनाथ सिंह

April 30, 2026
नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी दांव पर, कांग्रेस ने उद्धव से की सीट छोड़ने की अपील

उद्धव ठाकरे की संभावित सीट पर कांग्रेस का दावा, गठबंधन में बढ़ी खटास

April 30, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

सोशल मीडिया अफवाह: पेट्रोल 10 रुपये बढ़ने का दावा निकला फर्जी

April 30, 2026
तेज रफ्तार ऑडी ने मचाया कहर, एक की मौत, 16 घायल

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: वाहन में आग लगने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत

April 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

“कलमा पढ़ सकते हो?” पूछकर चाकू से हमला, मुंबई में पहलगाम जैसी वारदात

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 28, 2026
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

Symbolic image

डेस्क : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते साल अप्रैल महीने में हुए आतंकी हमले के एक साल पूरा होने के बाद अब महाराष्ट्र से एक ऐसा ही खौफनाक मामला सामने आया है। यहां शख्स ने पहलगाम हमले की तरह दो सिक्योरिटी गार्ड से धर्म पूछकर उन पर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक शख्स ने पीड़ितों से कलमा पढ़ने की बात कही, फिर मना करने पर चाकू से गोद दिया। हमले में दोनों गार्ड्स बुरी तरह घायल हो गए और उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि घटना मुंबई के पास मीरा रोड पर हुई और इस मामले में 31 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान जैब जुबैर अंसारी के तौर पर हुई है।

यह घटना रविवार सुबह करीब 4 बजे हुई, जब दोनों गार्ड, राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो सेन, एक निर्माणाधीन इमारत में ड्यूटी पर थे। पुलिस ने बताया कि अंसारी, जो उस इलाके में ही था, ने उन्हें देखा और फिर उनसे उनके नाम और धर्म के बारे में पूछने लगा। फिर आरोपी ने पूछा कि क्या वे कलमा पढ़ सकते हैं। जब गार्ड ने मना कर दिया तब उसने कथित तौर पर एक चाकू निकाला और उन पर हमला कर दिया।

इलाज जारी

हमले में मिश्रा को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं सुब्रतो सेन को पीठ पर मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि हमले के बाद सेन किसी तरह एक सिक्योरिटी केबिन के अंदर छिपने में कामयाब रहा। उन पर हमला करने के बाद, अंसारी मौके से फरार हो गया था। इसके बाद सेन ने पुलिस को सूचना दी और दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी> इलाके के CCTV फुटेज की मदद से, पुलिस ने अंसारी की पहचान की और मीरा रोड ईस्ट के नया नगर इलाके में उसके किराए के घर का पता लगाया। घटना के डेढ़ घंटे के अंदर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गार्ड्स की शिकायत के आधार पर नया नगर पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया है।

ISIS से कनेक्शन?

जांच के दौरान, पुलिस को पता चला है कि अंसारी इंटरनेट पर ISIS से जुड़े प्रोपेगैंडा वीडियो बार-बार देखता था। इससे पहले अंसारी ने 2019 तक अमेरिका में पढ़ाई की थी, जिसके बाद वह भारत लौट आया और मीरा रोड में किराए के मकान में अकेला रहने लगा। पुलिस को यह भी पता चला कि उसके मकान मालिक ने कथित तौर पर उससे 5 मई तक किराए का फ्लैट खाली करने को कहा था। पुलिस को हमलावर के पास से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है।

ATS करेगी जांच

इस मामले को आगे की जांच के लिए महाराष्ट्र पुलिस की एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बताया कि नया नगर पुलिस और ATS मिलकर जांच कर रहे हैं कि क्या इस हमले के पीछे कोई बड़ी चरमपंथी साजिश थी। अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या आरोपी किसी “लोन वुल्फ” हमले की तैयारी कर रहा था।

Previous Post

तलाक के बाद मिले पैसों पर किसका हक? हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण निर्णय

Next Post

भारत की रक्षा ताकत मजबूत, वैश्विक सैन्य खर्च में पाँचवां स्थान

Next Post
भारत की रक्षा ताकत मजबूत, वैश्विक सैन्य खर्च में पाँचवां स्थान

भारत की रक्षा ताकत मजबूत, वैश्विक सैन्य खर्च में पाँचवां स्थान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • इंदौर में दर्दनाक घटना: पॉकेट मनी को लेकर नाराज 16 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या
  • खुद से भी प्रतिस्पर्धा करती हूं, हर चुनौती से सीखकर आगे बढ़ती हूं: प्रियंका चोपड़ा
  • अहमदाबाद में 34 साल पुराने मर्डर केस का खुलासा
  • अज्ञात हमलावरों का हमला, सलमान अजहर पाकिस्तान में ढेर
  • विक्रम दोराईस्वामी ने राष्ट्रपति मुर्मू को प्रस्तुत किए परिचय पत्र, बने चीन में भारत के नए राजदूत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In