• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
प्रियंकर और प्रियवादी बने : आचार्य श्री महाश्रमण

प्रियंकर और प्रियवादी बने : आचार्य श्री महाश्रमण

May 9, 2026
स्टालिन

तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन के संकेत, विजय के उभार से बदला सियासी समीकरण

May 9, 2026
वीसीके के समर्थन से टीवीके को बहुमत, तमिलनाडु में बदले सत्ता समीकरण

कल सीएम पद की शपथ लेंगे थलापति विजय

May 9, 2026
चुनावी आहट के बीच ममता का दांव, बेरोजगार युवाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह

पश्चिम बंगाल: नए राजनीतिक समीकरणों के बीच ममता बनर्जी की बड़ी राजनीतिक पहल

May 9, 2026
भारत की रक्षा क्षमता को नई ऊँचाई, एमआईआरवी तकनीक का सफल परीक्षण

भारत की रक्षा क्षमता को नई ऊँचाई, एमआईआरवी तकनीक का सफल परीक्षण

May 9, 2026
भारतीय जहाज पर हमला: हॉर्मुज़ में हिंसा, एक नाविक की मौत, पाँच घायल

भारतीय जहाज पर हमला: हॉर्मुज़ में हिंसा, एक नाविक की मौत, पाँच घायल

May 9, 2026
वीसीके के समर्थन से टीवीके को बहुमत, तमिलनाडु में बदले सत्ता समीकरण

वीसीके के समर्थन से टीवीके को बहुमत, तमिलनाडु में बदले सत्ता समीकरण

May 9, 2026
अग्नि-5 का परीक्षण सफल, आसमान में रोशनी की लकीर से मची हलचल

अग्नि-5 का परीक्षण सफल, आसमान में रोशनी की लकीर से मची हलचल

May 9, 2026
यूएई की सख्ती से हड़कंप, हजारों पाकिस्तानी कामगारों पर गिरी गाज

यूएई की सख्ती से हड़कंप, हजारों पाकिस्तानी कामगारों पर गिरी गाज

May 9, 2026
एयर इंडिया

एयर इंडिया का बड़ा फैसला: छंटनी नहीं, वेतन वृद्धि फिलहाल स्थगित

May 9, 2026
चुन-चुनकर मैच खेलने का आरोप, जायसवाल को मुंबई रणजी टीम में नहीं मिली जगह

डोप टेस्ट विवाद में यशस्वी जायसवाल, एनएडीए ने भेजा नोटिस

May 9, 2026
अमेरिका ने वेनेजुएला से अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम हटाया, परमाणु सुरक्षा में बड़ी उपलब्धि

अमेरिका ने वेनेजुएला से अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम हटाया, परमाणु सुरक्षा में बड़ी उपलब्धि

May 9, 2026
शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी रहे मौजूद

शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी रहे मौजूद

May 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

प्रियंकर और प्रियवादी बने : आचार्य श्री महाश्रमण

व्यवहार कुशल बनने हेतु गुरुदेव ने किया प्रेरित 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 9, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
प्रियंकर और प्रियवादी बने : आचार्य श्री महाश्रमण
लाडनूं : जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ की राजधानी लाडनूं का जैन विश्व भारती परिसर इन दिनों ‘योगक्षेम वर्ष’ की अपार आध्यात्मिक ऊर्जा और गुरुभक्ति से गुंजायमान है। अहिंसा यात्रा के प्रणेता, जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अनुशास्ता, युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन सानिध्य में यहां प्रतिदिन धर्म और ज्ञान की अमृत वर्षा हो रही है, जिसका लाभ देश-विदेश से पहुंच रहे श्रद्धालु उठा रहे हैं।
इसी कड़ी में शनिवार को विशाल सुधर्मा सभा में उपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ को संबोधित करते हुए शांतिदूत आचार्य श्री ने मंगल महामंत्रोच्चार के साथ मुख्य प्रवचन का शुभारम्भ किया। साध्वियों ने प्रज्ञा गीत का संगान किया। गुरूदेव के मुख्य प्रवचन पश्चात अभिवन्दना के क्रम में साध्वी कुसुमप्रभा जी और साध्वी सम्यक प्रभा जी ने प्रस्तुति दी। साध्वियों ने समूह रूप में संवादात्मक प्रस्तुति भी दी।
मुख्य उद्बोधन में आगमों का संदर्भ देते हुए आचार्य श्री महाश्रमण जी ने फरमाया कि जो गुरुकुल में रहता है, वही वास्तव में शिक्षा और ज्ञान का सच्चा अधिकारी बनता है। गुरुकुल वास के दो मुख्य अर्थ स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा—एक गुरु की सन्निधि, निकटता में रहना और दूसरा उनकी आज्ञा में रहना। गुरु के साक्षात् सान्निध्य में रहने से ज्ञान का भागी बनने, चारित्र को निर्मल करने और दर्शन यानि श्रद्धा में स्थिरता प्राप्त करने का विशेष अवसर मिलता है। अन्य क्षेत्रों में विचरने पर अन्य जिम्मेदारियों के कारण अध्ययन के लिए समय कम भी मिल सकता है, जबकि गुरुकुल वास में अनेक विषयों के ज्ञाता संतों का मार्गदर्शन और समय की अनुकूलता सहज ही मिल जाती है। हालांकि, सबसे महत्वपूर्ण गुरु की दृष्टि और आज्ञा में रहना है, यदि गुरु की आज्ञा से बाहर भी विचरना पड़े, तो वह भी गुरुकुल वास ही है। इसके विपरीत, गुरु की आज्ञा के प्रति अजागरूक व्यक्ति निकट रहकर भी गुरुकुल वास से बाहर ही माना जाएगा। अतः हमें योगवान और समाधि में रहकर शिक्षा ग्रहण करने का निरंतर प्रयास करना चाहिए।
व्यावहारिक कुशलता और सौम्य व्यवहार की महत्ता को रेखांकित करते हुए शांतिदूत आचार्य श्री ने कहा कि शिक्षा उसी को प्राप्त होती है जो प्रियंकर, प्रिय करने वाला और प्रियवादी होता है। हमारे व्यवहार में सदैव मधुरता और सम्मान झलकना चाहिए। बड़े संतों के कुछ कहने या उलाहना देने पर भी विनयपूर्वक हाथ जोड़ लेना, या उनके पधारने पर बोलो की जगह ‘फरमाओ’ और ‘कृपा कराई’ जैसे सम्मानसूचक शब्दों का प्रयोग करना हमारे आचरण को गरिमापूर्ण बनाता है। सत्य और प्रिय का हमेशा योग होना चाहिए, मीठा बोलना एक प्रकार का वशीकरण मंत्र है, जो सुख और सौहार्द उत्पन्न करता है। जिस प्रकार छोटों को बड़ों के प्रति विनयी होना चाहिए, उसी प्रकार बड़ों का भी छोटों के प्रति वात्सल्यपूर्ण व्यवहार होना चाहिए। हमारे जैन आगमों में व्यवहार कौशल के अनेक गरिमापूर्ण सूत्र छिपे हैं, जिन पर गहरा अनुसंधान होना चाहिए। सभी को यह प्रयास करना चाहिए कि क्रोध का परित्याग कर अपनी बात शांति से रखें और हमारा जीवन सदैव आध्यात्मिकता व औचित्य से ओत-प्रोत रहे।
Previous Post

भारत की रक्षा क्षमता को नई ऊँचाई, एमआईआरवी तकनीक का सफल परीक्षण

Next Post

पश्चिम बंगाल: नए राजनीतिक समीकरणों के बीच ममता बनर्जी की बड़ी राजनीतिक पहल

Next Post
चुनावी आहट के बीच ममता का दांव, बेरोजगार युवाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह

पश्चिम बंगाल: नए राजनीतिक समीकरणों के बीच ममता बनर्जी की बड़ी राजनीतिक पहल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन के संकेत, विजय के उभार से बदला सियासी समीकरण
  • कल सीएम पद की शपथ लेंगे थलापति विजय
  • पश्चिम बंगाल: नए राजनीतिक समीकरणों के बीच ममता बनर्जी की बड़ी राजनीतिक पहल
  • प्रियंकर और प्रियवादी बने : आचार्य श्री महाश्रमण
  • भारत की रक्षा क्षमता को नई ऊँचाई, एमआईआरवी तकनीक का सफल परीक्षण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In