स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने वैश्विक टी-20 क्रिकेट के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए यूरोपीय टी-20 प्रीमियर लीग में निवेश किया है। द्रविड़ ने इस लीग की डब्लिन आधारित फ्रेंचाइज़ी डब्लिन गार्जियन्स में हिस्सेदारी हासिल कर ली है।
सूत्रों के अनुसार, द्रविड़ एक भारतीय निवेश समूह के साथ मिलकर इस टीम के सह-मालिक बने हैं। इस निवेश के साथ ही वे उस चुनिंदा क्रिकेट हस्तियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जो यूरोपीय क्रिकेट लीग को नई ऊंचाई देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
डब्लिन गार्जियन्स यूरोप की नई टी-20 संरचना का हिस्सा है, जिसे महाद्वीप में क्रिकेट के विस्तार और लोकप्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है। यह लीग आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों और उभरती प्रतिभाओं को एक साझा मंच प्रदान करेगी।
इस अवसर पर द्रविड़ ने कहा कि क्रिकेट का भविष्य वैश्विक विस्तार और नई प्रतिभाओं को अवसर देने में निहित है। उनका मानना है कि यूरोप में इस प्रकार की लीगें खेल के नए बाजार खोलेंगी और युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्रदान करेंगी।
गौरतलब है कि यूरोपीय टी-20 प्रीमियर लीग को यूरोप में क्रिकेट के व्यावसायिक और प्रतिस्पर्धात्मक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिसमें कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और निवेशक पहले ही जुड़ चुके हैं।
द्रविड़ के इस कदम को क्रिकेट जगत में उनके खेल प्रशासन और वैश्विक स्तर पर खेल विकास में बढ़ती भागीदारी के रूप में देखा जा रहा है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

